प्रदेश में जल्द लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की सराहना की हैं| उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कुछ देश विरोध लोग जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। लेकिन ये लोग कामयाब नहीं हो पाएंगे। सीएम ने आगे लिखा कि जरा सोचिए एक परिवार के सदस्यों के घर में अलग-अलग कानून कैसे हो सकता है। फाइनल ड्राफ्ट आते ही हम उत्तराखंड में शीघ्र समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहे हैं। बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री ने मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद…

चार जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना

देहरादून:  इस वर्ष सावन माह चार जुलाई से शुरू होने जा रहा है। वहीं खास बात यह है कि इस बार सावन 59 दिन का होने वाला है, जिसमें आठ सोमवार पड़ेंगे। हर वर्ष सावन माह में भगवान भोले की आराधना की जाती है। इसी माह में कांवड़ यात्रा का आयोजन होता है और सुहागिन व युवतियां भगवान भोले को प्रसन्‍न करने के लिए सोमवार के व्रत करती हैं। प्रख्यात ज्योतिषी पं. शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि ज्योतिष गणना के अनुसार एक चंद्रमास 354 व सौरमास 365 दिनों का होता…

बद्रीनाथ के आस-पास बकरीद का पर्व नहीं मनाया मुस्लिम समाज, जोशीमठ में होगी नमाज अदा

देहरादून: हिंदुओं की धार्मिक आस्था का केंद्र और चार धाम में से एक बद्रीनाथ और उसके आस-पास 29 जून को ईद उल अजहा यानी बकरीद पर्व नहीं मनाया जाएगा। समाज के सभी वर्ग की बैठक में यह सुनिश्चित हुआ कि अल्पसंख्यक समुदाय यहां से 45 किलोमीटर की दूरी पर जोशीमठ में अपना त्योहार मनाएगा। बद्रीनाथ में बकरीद नहीं मनाने का यह निर्णय मंगलवार को बद्रीनाथ पुलिस स्टेशन में पुजारी समुदाय के सदस्यों, होटल संघों, बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत विकास कार्यों में शामिल कंपनियों और मुसलमानों की एक बैठक में…

बारिश का दौर जारी, नदी नाले उफान पर

देहरादून: प्रदेश में मानसून आने के बाद बादलों ने डेरा डाल लिया है। भीषण गर्मी से इस बारिश ने राहत तो दिला दी है, लेकिन मानसून उत्तराखण्ड पर कहर बनकर टूटने को तैयार है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आफत की बारिश का रुक-रुक कर जारी है। दून-नैनीताल समेत ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर लगातार जारी है। जिससे प्रदेश के नदी नाले उफान पर है। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। वैसे भी पहाड़ों की बारिश…

मानसून आने के बाद नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन समाप्त

नैनीताल: मानसून आने के बाद नैनीताल में अब ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन करीब-करीब समाप्त हो चुका है। होटल-रेस्टोरेंट में सीजनल स्टाफ की कटौती हो गयी है। सीजन में पहाड़ से काम के सिलसिले में आए युवा भी लौटने लगे हैं। गाइड-टैक्सी सहित घुमंतू दुकानदारी भी सिमट गई है। चिड़ियाघर से लेकर केव गार्डन, रोपवे, झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट आ गई है। पुलिस ने भी रूसी बाईपास में व्यवस्थाओं को समेटना शुरू कर दिया है। अब बर्फबारी के सीजन में एक बार फिर से पर्यटन बढ़ेगा।…

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

देहरादून: राष्ट्रव्यापी महा जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा द्वारा पूरे देश में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सीएम धामी, कई वरिष्ठ भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश के बूथ कार्यकर्ताओं को वर्चुअली सम्बोधित किया और कुछ से बातचीत कर उनके सवालों का जवाब दिया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के चमोली की रहने वाली महिला बूथ कार्यकर्ता हिमानी वैष्णवी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिये। इस मौके…

बदमाशों ने एटीएम मशीन काटकर निकाले 15 लाख रुपये

देहरादून: बदमाशों ने एटीएम मशीन काटकर वहां से 15 लाख रूपये की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार आज डोईवाला कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हर्रावाला मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर उसमें रखे रूपये निकाल लिये गये हैं। सूचना मिलते ही सीओ डोईवाला अनिल शर्मा, कोतवाल राजेश शाह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो देखा कि चोरों ने बडी सफाई से एटीएम मशीन को काटकर उसमें से रूपये…

15 जुलाई को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

देहरादून: मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में आगामी 15 जुलाई को एक होटल में होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ के सीएम व इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री शिरकत करेंगे। इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारी के संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 28 जून को अहम बैठक बुलाई है। इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने सभी सचिवों को बैठक की सूचना…

डोईवाला क्षेत्र में देर रात शिव मंदिर को तोड़ा,लोगों में आक्रोश

देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में लच्छीवाला व कुआवाला के मध्य लच्छीवाला वन रेंज में बने शिव मंदिर को देर रात्रि तोड़ दिया गया। मंदिर तोड़े जाने की सूचना पर लोगों में नाराजगी है और सोशल मीडिया के माध्यम से वह सरकार के प्रति भी अपनी नाराजगी जता रहे हैं। खास बात यह है कि मंदिर तोड़े जाने को लेकर जहां वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। तो वहीं उनके अधीनस्थ अधिकारी मामला संज्ञान ना होने की बात कह रहे हैं। इससे बड़ा सवाल यह उठ रहा है…

तीन स्टेट हाईवे समेत प्रदेश की 43 सड़कें बंद

देहरादून: बारिश के बाद से कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं के कारण प्रदेश में 43 सड़कें बंद हो गई हैं। लोनिवि प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में छोटी बड़ी 43 सड़कें बंद थीं। इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल थीं। सड़कों को खोलने के लिए 51 जेसीबी को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, जो…