आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत सचिव ने दिए अधिकारीयों को कई अहंम निर्देश

देहरादून: सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने विभागों को आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत अपने संसाधनों, फील्ड पर अधिकारियों व कार्मिकों, वाहनों, इक्विपमेंटस एवं अन्य सम्पतियों की जल्द से जल्द जीआईएस मैपिंग कर आपदा प्रबन्धन विभाग की वेबसाइट पर डाटा अपलोड के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को विभिन्न विभागों में लगे सभी फील्ड वाहनों में जीपीएस इंसोटेलेशन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबन्धन ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों में आपदा कन्ट्रोल रूम या डिजास्टर मैनेजमेंट सेल स्थापित हो जानी चाहिए, जिनका जल्द…

कांवड़ मेलाः 12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र

हरिद्वार: कांवड़ मेला विधिवत रूप से चार जुलाई से शुरू हो जाएगा। मेले में आसमान से लेकर जमीन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल को नियुक्त किया गया है। एडीजी कानून एवं अपराध की ब्रीफिंग के बाद फोर्स मेला ड्यूटी पर रवाना हो गया। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। ड्रोन से भी मेला क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में बांटा गया है। शनिवार को एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था…

पहाड़ के दरकने से पेना नदी में बनी झील

पिथौरागढ़: शनिवार की रात को मुनस्यारी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते आठ हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित बौना गांव के पास पहाड़ दरक गया। पहाड़ का मलबा गांव के निचले हिस्से में बहने वाली पेना नदी पर गिरा। मलबे ने पेना नदी का प्रवाह रोक दिया है। इस स्थान पर झील बन चुकी है। पानी का रिसाव नहीं होने से झील का आकार बढ़ता जा रहा है। इस स्थल से गोरी नदी के मध्य स्थित चार गांवों में दहशत बनी है। ग्रामीण भयभीत हैं। जिलाधिकारी…

कांवड़ मेले के दृष्टिगत विष्णु घाट प्रांगण में परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार: आगामी कावड़ मेला निर्विघ्न संपन्न किए जाने की कामना को लेकर विष्णु घाट पर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों के साथ प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में माँ गंगा की विशेष पूजा अर्चना करने के उपरांत विष्णु घाट प्रांगण में परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लघु व्यापारी नेता पंडित साधु शरण ने की कार्यक्रम का संचालन इकाई अध्यक्ष नीरज कश्यप महामंत्री नंदकिशोर नंदू ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संयोजक लघु व्यापार महिला मोर्चा के संयोजक पूनम माखन, कमल पंडित  संयुक्त…

बदरीनाथ हाईवे बंद, पांडुकेश्वर में रोके गये वहन

चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड में शनिवार देर रात नाला उफान पर आ गया, जिसके चलते बदरीनाथ धाम जा रही एक बुलेरो नाले में फंस गई। थाना प्रभारी गोविंदघाट एस. जुयाल ने बताया वाहन में सवार श्रदालुओं को थाने में रुकवाया गया है। यात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वहीं हाईवे बंद होने से सभी वाहनों को पांडुकेश्वर में रोक दिया गया है| भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद हो जाने से यात्रियों को पांडुकेश्वर में रोक दिया गया हैI बताया जा रहा है कि मार्ग में…

जंगली जानवरों से खतराः रात को बंद रहेगा नीलकंठ यात्रा मार्ग

ऋषिकेश: सावन के महीने में नीलकंठ महादेव मंदिर यात्रा के दौरान पैदल मार्ग पर जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। जिसको देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक दौरान इस मार्ग को बंद रखने का निर्णय लिया है। पैदल मार्ग का यह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चैबे ने कावड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक प्लान की जानकारी देते हुए बताया कि पैदल मार्ग पर पार्क प्रशासन को नियमित गश्त…

न्याय मिलने की नही लग रही उम्मीद, अंकिता के माता पिता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

पौड़ी: अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी सरकारी वकील को बदलने की मांग कर रहे हैं। अंकिता के पिता ने सरकारी वकील न बदले जाने पर अपनी पत्नी के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया हैं। एसडीएम पौड़ी के नेतृत्व में टीम ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की। उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। बृहस्पतिवार को अंकिता की मां सोनी देवी ने सोशल मीडिया के जरिये सरकारी…

किशोर ने की मेंडिकल काॅलेज खोलने की मांग, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

टिहरी: विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिकता के आधार पर नई टिहरी में मेडिकल कालेज खोलने की मांग की हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर जल्द विचार करने का आश्वासन दिया है। टिहरी भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडवीया से दिल्ली में भेंट के दौरान टिहरी जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना करने का अनुरोध किया था। जिसकी उन्होंने पत्र लिखकर भी मांग की थी। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने उपाध्याय को पत्र लिखकर इस पर…

पेपर लीक प्रकरणः जांच में सहयोग न करने वालों के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज

देहरादून: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक प्रकरण में अब उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सख्ती के मूड में है। जांच में सहयोग न करने वाले नकलची अभ्यर्थियों के खिलाफ एसटीएफ जल्द ही मुकदमा दर्ज कराएगी। प्रकरण में सबसे अधिक 45 नकलची अभ्यर्थी स्नातक स्तर के हैं, जोकि नोटिस देने के बावजूद अब तक अपना पक्ष रखने के लिए एसटीएफ के समक्ष पेश नहीं हुए, और जब पुलिस उनके घर बयान लेने पहुंची तो वह घर पर भी मौजूद नहीं मिले। पेपर लीक प्रकरण में स्नातक…

टनकपुर-चंपावत में मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग हुए बंद

पिथौरागढ: शुक्रवार की शाम हुई तेज वर्षा से टनकपुर-चंपावत हाईवे पर धौन के पास किलोमीटर 109 में मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इससे सड़क के दोनों और दर्जनों वाहनों में सैकड़ों यात्री फंस गए। एनएच द्वारा मलबा हटाने के लिए लोडर मशीन भेज दी गई, लेकिन लगातार हो रही वर्षा और पहाड़ी से गिर रहे मलबे के कारण सड़क खोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शाम 6.40 बजे करीब धौन के पास मलबा आ गया। देर शाम तक…