देहरादून :राज्याधीन सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण व चिह्नीकरण की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया | इस दौरान हाथीबड़कला के पास आंदोलनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। आंदोलनकारी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। विभिन्न जिलों से आंदोलनकारी रविवार शाम तक देहरादून पहुंच चुके थे। संयुक्त आंदोलनकारी मंच के बैनर तले शहीद स्मारक परिसर में आंदोलनकारियों का 36 वां दिन भी धरना जारी रहा। आंदोलनकारियों ने लंबित मांगों पर…
Category: उत्तराखंड
सावन के पहले सोमवार को शिवमयी हुई देवभूमि
देहरादून :सावन के पहले सोमवार को देहरादून सहित उत्तराखंड के मंदिरों में भोले के भक्तों की लाइन लगी रही। वहीं देहरादून के टपकेश्वर मंदिर के दरवाजे तड़के साढ़े चार बजे से भक्तों के लिए खोल दिए गए। देवभूमि में बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्त भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। श्रावण मास के पहले सोमवार को हरिद्वार के शिवालयों में जलाभिषेक को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। आशुतोष की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ जुटी थी। भगवान भोले…
किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड
देहरादून :सावन के पहले सोमवार पर जहां राज्य के मंदिरों में आस्था का सरूर लोगों के सर चढ़ बोल रहा है। वहीं ऐसेे में राज्य की राजधानी देहरादून से बेहद शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। यहा मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी द्वारा छेड़छाड़ कर दी गयी, जिसका पता चलने के बाद परिजनों द्वारा खूब हंगामा काटा गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपित पुजारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चुक्खुवाला स्थित एक मंदिर में सावन का पहला सोमवार…
पिछले 48 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश, 23 रास्ते बंद
हल्द्वानी :नैनीताल जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार बरसात हो रही है जिस वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले में 41.8 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है जिसमें सबसे ज्यादा नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 84 मिलीमीटर बरसात हुई है जबकि कुस्याकुटोली में 70 मिलीमीटर बरसात हुई है। भारी बारिश के कारण जिले में एक राज्य मार्ग एक आंतरिक मार्ग और 21 ग्रामीण मार्ग बंद है जिनको खोलने का काम चल रहा है। शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी है जिलाधिकारी ने लोगों से नदियों…
डीएम ने किया परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण
रुद्रपुर :जनपद में हो रही स्नातक स्तरीय परीक्षा का जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने केन्द्र पर पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और परीक्षा केन्द्र प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम काशीपुर बाई पास रोड आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। बता दें कि उत्तराखंड में रविवार को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा हो रही है। परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी स्वयं कमान संभाल रखी है। उन्होंने विभिन्न सेंटरों पर…
साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने की मुख्यमंत्री से भेंट
देहरादून :साईकिल यात्रा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चला रही मध्य प्रदेश की साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैम्प कार्यालय भेंट की।इस दोरान मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आशा मालवीय द्वारा साइकिल यात्रा के माध्यम से जागरूकता फैलाये जाने के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मनुष्य किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प होकर कार्य करता है, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने आशा मालवीय के उज्ज्वल भविष्य की कामना…
राज्यपाल से मिले सीएम,मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा
देहरादून :मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन जाकर राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। आधा घंटा चली इस मीटिंग में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अभीकृअभी मुख्यमंत्री धामी अपने दिल्ली दौरे से लौटे हैं। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम धामी ने पीएम से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। उनके इस दौरे के समय से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं आम है। उधर दिल्ली…
सीएम धामी ने किया अपणि सरकार आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ
देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कैम्प कार्यालय अपणि सरकार नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया| देहरादून के नागरिकों को एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को उनके घर पर जाकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराये जाने की शुरूआत की गई है, यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जायेगी। साथ ही कहा कि सरकार की प्राथमिकता है की नागरिक…
आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन सस्पेंड
देहरादून :आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से सभी पदभार हटा दिए गए थे। अमित जैन को कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया गया था। उनके खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच चल रही है। उन पर आरोप थे कि…
घर की छत का एक हिस्सा टूटकर गिरा,मलबे में पति-पत्नी दबे
हरिद्वार :बरसात का मौसम पुराने मकानों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। कई लोग खतरे के साए मे जीने को मजबूर हैै। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में घर में सो रहे एक पति पत्नी के ऊपर छत का मलबा आ गिरा। चीख पुकार मचने पर दूसरे कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों ने मलबे से उन्हें निकाला अस्पताल लेकर दौड़े। दोनों का उपचार चल रहा है। ज्वालापुर में ही एक और घर की छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। पुलिस के अनुसार ज्वालापुर के मोहल्ला…
