देहरादून: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने भारतीय तटरक्षक बल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। बैंक की प्रमुख योजना ” पीएनबी रक्षक प्लस” के अंतर्गत पीएनबी भारतीय तटरक्षक बल के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को उन्नत बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान कर रहा है। समझौता ज्ञापन पर पीएनबी की ओर से श्री एस. पी. सिंह, महाप्रबंधक और भारतीय तटरक्षक निदेशालय की ओर से डीआईजी नरेंद्र सिंह ने पीएनबी…
Category: उत्तराखंड
125 की हुई जांच, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की विशेषज्ञ टीम ने दी सेवा
रुद्रप्रयाग: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में आयोजित विशेषज्ञ हेल्थ कैंप में 125 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 03 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया, जबकि 36 का रक्तदान हेतु पंजीकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में आयोजित विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने पोषण का महत्व समझाते हुए कहा कि जैसा भोजन करते हैं स्वास्थ्य भी वैसा हो जाता है। लिहाजा सभी को…
रुद्रप्रयाग : जिलाधिकारी ने बाल विवाह रोकथाम व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों की समीक्षा की
रुद्रप्रयाग: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत जारी मार्गदर्शिका के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक आज जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 27(8) के अंतर्गत समिति के कार्यों का पुनर्विलोकन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में बाल विवाह रोकथाम हेतु की गई कार्रवाई तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा…
उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन-2 का शेड्यूल घोषित, 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक दून स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का महाकुंभ
देहरादून: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) और स्पार्क स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ने रविवार को उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) सीजन-2 का शेड्यूल जारी कर दिया। टूनमिंट 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में खेला जाएगा। इस बार सात पुरुष और चार महिला टीमें मैदान में उतरेंगी। महिलाओं का मुकाबला 23 से 26 सितंबर तक राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा, जिसका फाइनल 26 सितंबर को होगा। ओपनिंग मैच में मसूरी थंडर्स का सामना पिथौरागढ़ हरिकेन्स से होगा। पुरुषों का टूनमिंट 27 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें 21…
किस कार्यक्रम में शिखा मंत्री ने किया प्रतिभाग, हुआ समझौता ज्ञापन
देहरादून- पेसल वीड कॉलेज ऑफ इन्फॉरमेशन टैक्नोलोजी, देहरादून में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र बनाये जाने हेतु, उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. धन सिंह रावत जी की उपस्थिति में, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन चन्द्र लोहानी एवं रजिस्ट्रार डॉ. खेमराज भट्ट तथा पेसल वीड कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप जी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस कार्यक्रम के शुभारम्भ में माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कुलपति (यू.ओ.यू.) डॉ. नवीन चन्द्र लोहानी, कुलसचिव (यू.ओ.यू.) डॉ. खेमराज भट्ट, पेसल वीड कॉलेज के अध्यक्ष डॉ.…
नन्हीं परी मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकार – मुख्यमंत्री
वर्ष 2014 में काठगोदाम में मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी सात वर्षीय बच्ची नन्ही परी के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में आरोपित को सुप्रीम कोर्ट से दोषमुक्त किए जाने का संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस मामले में आरोपित को लोअर कोर्ट और हाईकोर्ट से सजा हो चुकी थी,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में हुई अतिवृष्टि की समीक्षा करने के बाद मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। राहत कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य सड़कों की शीघ्र मरम्मत करते हुए यातायात सामान्य बनाया जाए तथा आवश्यकतानुसार लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को शीघ्र सामान्य करने के लिए सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य…
रुद्रप्रयाग: ग्रामोत्थान परियोजना अंतर्गत सहकारिताओं ने मनाया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा
रुद्रप्रयाग: ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक अगस्त्यमुनि, जखोली और उखीमठ के सभी क्लस्टर लेवल फेडरेशनों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान जनजागरूकता रैली, स्वच्छता शपथ और सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों और ग्राम संगठन स्तर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। महिलाओं ने घरों, आंगन, गलियों के साथ-साथ सहकारिताओं के आसपास भी सफाई अभियान चलाया। इससे न केवल साफ-सफाई का संदेश गया बल्कि सामूहिक श्रमदान की भावना भी…
सचिव शैलेष बगोली ने आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए
सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग शैलेश बगोली ने विभागीय अधिकारियों के साथ बीजापुर, बांदल, केसरवाला, पुरकुल एवं शहंशाही हैड तथा इनसे जुड़ी क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों का निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि 16 सितम्बर को आई आपदा से इन स्रोतों की आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसके चलते डी.एल. रोड, करनपुर, कालीदास रोड, न्यू कैंट रोड, राजपुर, चुक्खूवाला, लोअर रायपुर, किदूवाला, पुरकुल गांव, सलोनी गांव, जाखन, विजयनगर, ढाकपट्टी आदि क्षेत्रों की लगभग 2.35 लाख की आबादी प्रभावित हुई है।…
सुरक्षित स्थानों में किराए पर शिफ्ट होने के लिए प्रभावित प्रति परिवार को मिलेंगे 4-4 हजार प्रतिमाह
देहरादून: जनपद में बीते दिवस रात्रि में अतिवृष्टि से आई भीषण आपदा जहां राज्य सहित जिले के सभी हिस्से प्रभावित हुए। आपदा की सूचना मिलते ही जहां जिलाधिकारी सविन बसंल ने रात्रि में आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को घटना स्थल की ओर रवाना किया वहीं स्वयं रात्रि में चल रहे आपदा राहत कार्यों की माॅनिटिरिंग करते हुए पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते रहे तथा अधिकारियों दिशा-निर्देश जारी किए। जिले में भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर तथा 15 की रात्रि पूरी रात नही…
