विशेष चार्टड प्लेन से उत्तराखण्ड पहुंचे पंडित धीरेंन्द्र शास्त्री

देहरादून: बागेश्वर धाम के मुख्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वो कड़ी सुरक्षा के बीच बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। धीरेंद्र शास्त्री विशेष विमान में सवार होकर सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। रविवार सुबह एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने को भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ लोग ही उनके साथ फोटो खिंचवा पाए। जिसके बाद वह एयरपोर्ट से रवाना हो गए। उनके कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था। जिस कारण उनके…

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत

देहरादून: देर रात प्रेमनगर में खड़े ट्रक से बाइक टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुभमपाल निवासी शेरपुर शिमला बाईपास रोड रात करीब 11 बजे प्रेमनगर से अपने घर की तरफ आ रहा था। हिमगिरी कालेज के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिस पर इंडीकेटर भी नहीं चल रहे थे। अंधेरा अधिक होने के चलते बाइक ट्रक से जा टकराई, जिसके कारण शुभम…

सीएम धामी से मिले स्पेशल ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी व कोच

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके कैम्प कार्यालय में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को 17 जून से 25 जून तक बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इन खेलों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड से स्पेशल ओलिंपिक भारत एरिया के दो फुटसेल खिलाड़ी और तीन कोच का चयन जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के लिए हुआ है। 12…

वीकएंड पर सरोवर नगरी सैलानियों से पैक

नैनीताल: वीकएंड पर सरोवर नगरी के अधिकांश होटल, पार्किंग व गेस्ट हाउस पैक हो चले हैं। नैनी झील सैलानियों की नावों से पट गई है। शनिवार को नौकायन के लिए बोट स्टैंड मल्लीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सैलानियों का सैलाब उमड़ने से नगर की रौनक में निखार आ गया है। एक दिन में करीब 20 हजार पर्यटकों के आने का अनुमान है। मैदानी भागों में ग्रीष्म काली अवकाश शुरू होने से सैलानी भारी संख्या में पहुंचने लगे हैं। आवासीय विद्यालयों में अवकाश के बाद पर्यटन ने और…

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ओडिशा हादसे पर जताया शोक

देहरादून: ओडिशा में हुए भीषण रेल दुर्घटना को लेकर उत्‍तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने दुख व्‍यक्‍त किया। राज्यपाल ने ट्वीट के जरिए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कि I उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उड़ीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं वाहेगुरु से पुण्य आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा कि यह दुर्घटना…

नाबालिग को भगाने की घटना से गरमाया माहौल, शनिवार को भी यमुना घाटी के बाजार बंद

उत्तरकाशी: पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से जिले में माहौल गर्माया हुआ है। स्थानीय व्यापारियों व कुछ संगठनों का आक्रोश अभी थमा नहीं है। शनिवार को यमुना घाटी छोटे बड़े बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया था। जिसके चलते पुरोला, नौगांव, बडकोट बाजार नहीं खुले हैं। बडकोट और नौगांव में जुलूस निकालने का भी कार्यक्रम है। पुरोला में एक सप्ताह पहले हुए घटनाक्रम के बाद स्थानीय व्यापारियों स्थानीय निवासियों में बहारी प्रांतों से आने वाले रेड़ी, ठेली, फड, मैकेनिक, नाई, सब्जी, रुई रजाई…

परमार्थ निकेतन पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज का 72 वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके चलते शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत यहां आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ पर पहुंचे। संतों की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिमालय गंगा और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया गया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के जन्मदिन पर शनिवार को श्री राम कथा पंडाल में कथावाचक मुरलीधर महाराज की उपस्थिति में संतो ने स्वामी चिदानंद सरस्वती को शुभकामनाएं दी।…

महा जनसंपर्क अभियानः धन सिंह रावत ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुये हैं। इस दौरान जहां उन्होंने विभिन्न जनपदों में आयोजित जनसम्पर्क अभियान में प्रतिभाग कर मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई वहीं, उन्होंने बस्ती जनपद में स्वास्थ्य एवं सहकारिता से संबंधित संस्थानों का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविघालय में चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ महाविघालय के संचालन संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश…

उत्तराखंड के मेडिकल छात्र लावारिस शवों पर करेंगे प्रैक्टिकल, जल्द आएगा प्रस्ताव

देहरादून: प्रदेश में मिलने वाले लावारिस शव अब इस्तेमाल में लाए जाएंगे। लावारिस शवों का उपयोग अब मेडिकल कॉलेजों के छात्र पढ़ाई में करेंगे। इसको लेकर उत्तराखंड सरकार जल्द ही एक नियमावली तैयार करने में लगी हुई है। ताकि मेडिकल के छात्रों को प्रैक्टिकल और पढ़ाई के लिए पर्याप्त बॉडी मिल सकें। उत्तराखंड सरकार के इस फैसले से मेडिकल कॉलेजों को काफी सहूलियत मिलेगी। मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की पढ़ाई के लिए डेड बॉडी की जरूरत होती है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में मेडिकल कॉलेजों को डेड बॉडी नहीं मिल पाती…

तीन जून से फिर पारा चढ़ने के आसार

देहरादून। मौसम विभाग ने तीन जून से दून की गर्मी का पारा चढ़ने की संभावना जंताई है। विभाग ने तीन जून से 20 जून तक तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, कि इस बार प्री मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने के चलते गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अब तीन से 20 जून तक दून में अच्छी गर्मी पड़ने के आसार हैं। उन्होंने बताया, देहरादून में प्री मानसून में 155.4 एमएम बारिश होती है।…