ऋषिकेश: पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर से संबंधित कावड़ यात्रा चार जुलाई से शुरू हो रही है। यहां के व्यापारियों ने तहसील प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में व्यापारियों ने सोमवार से नीलकंठ बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा की है। व्यापार सभा नीलकंठ की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष बृजेश चौहान की अध्यक्षता में बुलाई गयी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया गया है कि प्रशासन की ओर से व्यापारियों का अनावश्यक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। दुकानों के ऊपर…
Category: उत्तराखंड
नदियों के अस्तित्व पर गहरा रहे संकट के बादल
हरीश चन्द्र अंडोला उत्तराखंड में ग्लेशियर से निकलने वाली सैकड़ों नदियां वर्षापात पर आधारित हैं। लेकिन, बीते कुछ सालों में जिस तरह उत्तराखंड के मौसम में बदलाव आया है। इससे इन नदियों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। हालात ये हैं कि 354 नदियां अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। विशेष संकट यह है कि इन नदियों पर लाखों इंसानों के साथ कई प्रकार के जीव-जंतुओं के जीवन टिके हैं। अल्मोड़ा की कोसी नदी का जलप्रवाह 1992 में 790 लीटर प्रति सेकेंड था। लेकिन, अब ये घटकर…
भारत को समृद्ध और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के महान अभियान का हिस्सा बनें युवा: राज्यपाल
उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग -मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और शोधार्थियों को शोध उपाधियां की प्रदान हरिद्वार: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हरिद्वार के उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और शोधार्थियों को शोध उपाधियां प्रदान की। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण को आयुर्वेद एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण के लिए व शिक्षाविद् पद्मश्री डॉ. पूनम सूरि को…
हेस्को व आईसीआईसीआई फाउण्डेशन की सराहनीय पहल: सीएम धामी
-पर्वतीय जनपदों में किया 55 पुलों का निर्माण -सीएम धामी ने किया वर्चुअल लोकार्पण देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण किया। सीएम ने उम्मीद जताई कि हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन इसी तरह आगे भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सेतुओं के निर्माण में और सहयोग देते रहेंगे। इस मौके पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद भी वर्चुवल माध्यम से जुड़ेI शनिवार को सीएम कैम्प कार्यालय…
गर्मी से हाल बेहाल, मानसून का इंतजार
देहरादून: उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रो में इन दिनो लोग गर्मी से बेहाल है। अब लोगों को मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 जून के बीच मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। वहीं चक्रवात का असर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने यात्रा रूट पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। उत्तराखंड में पहाड़ों में भले ही गर्मी से कुछ राहत मिली हो लेकिन मैदानी जनपदों में दिन चढ़ते ही सूरज की तपिश…
वर्षभर चारधाम यात्रा के संचालन के लिए परिवहन समेत पर्यटन व संस्कृति विभाग बनाएं नीति: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के परिवहन विभाग संग समीक्षा बैठक कीI इस दौरान सीएम धामी ने विभाग के अधिकारियों को परिवहन को लेकर और अधिक कार्ययोजनाएं व नीति बनाने के निर्देश दिए I सीएम ने पूरे वर्षभर चारधाम यात्रा के संचालन पर जोर देते हुए परिवहन विभाग समेत पर्यटन व संस्कृति विभाग को इस पर कार्य करने की बात कहीI शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य की जनता के साथ ही पर्यटक, तीर्थ यात्री अधिक से…
मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश में आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पर्वतीय जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश व गर्जना के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की सम्भावना जाई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुछ पर्वतीय जिलों में 17 से 20 जून तक बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बीते कुछ दिनों से पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने से मैदानी इलाकों…
कांवड़ यात्रा: 12 फीट से ऊंची नहीं होगी कांवड़, डीजे पर रहेगा नियंत्रण
देहरादून: पुलिस मुख्यालय में हुई अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में कांवड़ यात्रा को लेकर कई अहम फैसले लिए गए| बैठक में यात्रा के दौरान डीजे से रोक हटाने व पुलिस द्वारा इस पर नियंत्रण रखने का निर्णय लिया गया| साथ ही इस दौरान कोई भी 12 फीट से ऊंची कांवड़ नहीं ला सकेगा। बैठक में तय किया गया कि हर कांवड़ यात्री को अपने साथ पहचानपत्र लाना अनिवार्य होगा। इस साल चार जुलाई से 15 जुलाई तक कांवड़ यात्रा का आयोजन होना है। पुलिस मुख्यालय में यह 18वीं अंतरराज्यीय व अंतरइकाई…
मुख्यमंत्री ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा
-हाइडल प्रोजेक्टस को पूरा करने के लिए ऑनरशिप लें अधिकारी -विद्युत चोरी पर सख्ती करते हुए विजिलेंस टीमों को सक्रिय किया जाय देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सीएम ने विद्युत चोरी को लेकर सख्ती दिखाते इस पर हुए विजिलेंस टीमों को सक्रिय होने के निर्देश दिएI वहीं उन्होंने विद्युत परियोजनाओं से सम्बंधित कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिएI शुक्रवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जहाँ एक ओर यूजेवीएनएल (उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम…
अगले छह माह तक नहीं होगी हड़ताल, प्रदेश में एस्मा लागू
देहरादून: सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने प्रदेश में अगले छह माह तक हड़ताल पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। चारधाम यात्रा व आपदा सीजन के चलते प्रदेश में एस्मा लागू की गई हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा व मानसून में संभावित आपदाओं को लेकर यह निर्णय लिया गया है।
