स्वच्छ गंगा को बनाया जाय आमजन का अभियान: मुख्य सचिव

-गंगा की स्वच्छता के लिए गम्भीर व बुद्धिजीवी लोगों को किया जाय शामिल: संधु देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने राज्य गंगा समिति संग बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने गंगा के अंतर्गत स्ट्रेचवाईज समितियों का गठन किए जाने के निर्देश दियेI वहीं सीएस ने स्वच्छ गंगा को आमजन का अभियान बनाने के लिए गठित समितियों में स्थानीय बुद्धिजीवी व गंगा की स्वच्छता के लिए गम्भीर लोगों को शामिल किये जाने की बात कही। कहा कि इससे लगातार निगरानी रखी जा सकेगी। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारियों को अच्छा…

हरकी पौड़ी में हुआ एक दिवसीय गंगा, यमुना और सरस्वती नदी यात्रा का समापन

हरिद्वार: पवित्र तीर्थ स्थल हरकी पौड़ी पर एक दिवसीय गंगा, यमुना और सरस्वती नदी यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर गंगा आरती का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही इस मौके पर हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक और गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल भी शामिल हुए। हरकी पौड़ी पर सपंन्न यात्रा को संबोधित करते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि श्रीगंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संरक्षण से जनता जनार्दन को सीधे जोड़ना है…

लव जिहाद की आग में झुलसा उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़ व डुण्डा बाजार बंद

-व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने निकाला जुलूस उत्तरकाशी: पुरोला में सामने आए लव जिहाद के मामले को लेकर पहाड़ के लोगों का आक्रोश थमता नहीं दिख रहा है। इस घटना के विरोध में पूरा जनपद गुस्से की आग में सुलग रहा है। पुरोला की यह आग अब उत्तरकाशी, बड़कोट, मोरी और नौगांव से चिन्यालीसौड़ और डुण्डा तक पहुंच चुकी है। इस घटना के विरोध में आज व्यापारियों ने चिन्यालीसौड़ और डुण्डा का बाजार बंद रखा तथा शासनकृप्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए जुलूस प्रदर्शन निकाला, जिसमें सैकड़ों की…

जल्द होगी 1500 कांस्टेबलों की भर्तीः सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस फोर्स में जल्‍दी कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दूरसंचार और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो भर्ती गतिमान चल रही है जल्दी ही उसके परिणाम भी जारी किए जाएंगे। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नवनियुक्त भर्ती हुए 55 नागरिक पुलिस आरक्षी, पीएसी, आइआरबी और फायरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय…

केदारनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक अब 19 जून तक

देहरादून: केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक को सरकार ने बढ़ा दिया है। पहले पंजीकरण पर 10 जून तक रोक लगाई गई थी। अब इसे बढ़ाकर 19 जून किया गया है। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बरकरार है। पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप कार्यालय में आगामी 19 जून तक केदारनाथ की यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं होंगे। जो यात्री पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं वे यात्रा सकते हैं। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या…

विशेष चार्टड प्लेन से उत्तराखण्ड पहुंचे पंडित धीरेंन्द्र शास्त्री

देहरादून: बागेश्वर धाम के मुख्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वो कड़ी सुरक्षा के बीच बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। धीरेंद्र शास्त्री विशेष विमान में सवार होकर सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। रविवार सुबह एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने को भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ लोग ही उनके साथ फोटो खिंचवा पाए। जिसके बाद वह एयरपोर्ट से रवाना हो गए। उनके कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था। जिस कारण उनके…

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत

देहरादून: देर रात प्रेमनगर में खड़े ट्रक से बाइक टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुभमपाल निवासी शेरपुर शिमला बाईपास रोड रात करीब 11 बजे प्रेमनगर से अपने घर की तरफ आ रहा था। हिमगिरी कालेज के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिस पर इंडीकेटर भी नहीं चल रहे थे। अंधेरा अधिक होने के चलते बाइक ट्रक से जा टकराई, जिसके कारण शुभम…

सीएम धामी से मिले स्पेशल ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी व कोच

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके कैम्प कार्यालय में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को 17 जून से 25 जून तक बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इन खेलों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड से स्पेशल ओलिंपिक भारत एरिया के दो फुटसेल खिलाड़ी और तीन कोच का चयन जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के लिए हुआ है। 12…

वीकएंड पर सरोवर नगरी सैलानियों से पैक

नैनीताल: वीकएंड पर सरोवर नगरी के अधिकांश होटल, पार्किंग व गेस्ट हाउस पैक हो चले हैं। नैनी झील सैलानियों की नावों से पट गई है। शनिवार को नौकायन के लिए बोट स्टैंड मल्लीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सैलानियों का सैलाब उमड़ने से नगर की रौनक में निखार आ गया है। एक दिन में करीब 20 हजार पर्यटकों के आने का अनुमान है। मैदानी भागों में ग्रीष्म काली अवकाश शुरू होने से सैलानी भारी संख्या में पहुंचने लगे हैं। आवासीय विद्यालयों में अवकाश के बाद पर्यटन ने और…

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ओडिशा हादसे पर जताया शोक

देहरादून: ओडिशा में हुए भीषण रेल दुर्घटना को लेकर उत्‍तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने दुख व्‍यक्‍त किया। राज्यपाल ने ट्वीट के जरिए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कि I उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उड़ीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं वाहेगुरु से पुण्य आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा कि यह दुर्घटना…