सीएम धामी का प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध, राज्य में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट का करें शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। उत्तराखण्ड में इसी वर्ष नवम्बर. दिसम्बर में होने वाले इस इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर…

मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत निर्माण कार्यों में लाई जाय तेजी: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के सबंध में बैठक लीI इस उन्होंने दौरान अधिकारियों को निर्देश कि मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में चिन्हित 16 मन्दिरों की भव्यता के लिए किये जा रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। इन मंदिरों के मार्गों में आवागमन की बेहतर सुविधा के साथ ही अन्य जो भी विकास किया जाना है, उसको सुनियोजित तरीके से समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। गुरुवार को सीएम आवास में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने…

रोड सुधारीकरण कार्य में हो रही देरी पर मुख्य सचिव ने की नाराजगी व्यक्त

-नाईट शिफ्ट में भी कार्य किए जाने के दिए निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मसूरी मॉल रोड पुनर्निर्माण कार्य एवं स्मार्ट सिटी देहरादून के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मसूरी मॉल रोड सुधारीकरण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को नाईट शिफ्ट में कार्य किए जाने के निर्देश दिए। बुधवार को सचिवालय में समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटकों को हो रही परेशानी के देखते हुए लगातार कार्य करते हुए मॉल रोड सुधारीकरण…

मौसम विभाग का यलो अलर्ट, अगले दो दिनों में बारिश व ओलावृष्टि की दी चेतावनी

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का अनुमान लगाया हैै।। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों तक राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने, बारिश तेज ओलावृष्टि और कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 2 जून तक राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक…

पर्यटकों के लिए खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी

जोशीमठ/चमोली: विश्व धरोहर फूलों की घाटी बृहस्पतिवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। घाटी के पैदल रास्ते पर दो जगह पर भारी हिमखंड पसरे हैं। पर्यटकों को हिमखंडों के बीच से ही होकर गुजरना होगा। 87.50 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाती है वहीं 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। इस अवधि में यहां देश-विदेश से पर्यटक आकर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और करीब 600 प्रजाति के फूलों का दीदार करते हैं। यहां मुख्य…

मुख्यमंत्री ने किया ललित शौर्य की पुस्तकों का विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीएम आवास कैम्प कार्यालय में युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तकों ’गंगा के प्रहरी’ एवं ’स्वच्छता ही सेवा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तकों को नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के लिए लाभदायी बताते हुए कहा कि गंगा के प्रहरी पुस्तक में कहानियों के माध्यम से नदियों के बारे में जानकारी के साथ नदियों की स्वच्छता के बारे में बताया गया है। वहीं ’स्वच्छता ही सेवा’ पुस्तक में स्वच्छता से सम्बंधित कहानियां स्वच्छता के साथ स्वच्छ भारत अभियान को…

मुख्यमंत्री ने किया ललित शौर्य की पुस्तकों का विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जीएमएस रोड स्थित फार्म हाउस में “भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति“ की बैठक को सम्बोधित कियाI इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की सरकारों द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी दीI कार्यसमिति की इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक विषयों, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित अन्य विषयों पर किये गये गहन मंथन से जो ’प्रेरणा रूपी अमृत’ निकलेगा वह निश्चित रूप से प्रदेश भाजपा के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि हमें…

सीएम धामी के साथ अजेंद्र अजय ने की भेट, दिए बदरीनाथ- केदारनाथ के अपडेट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बदरीनाथ- केदारनाथ धाम यात्रा के अब तक के अपडेट दिए | इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालु व तीर्थयात्री हमारे अतिथि हैं। उनके प्रति हमारा अतिथि देवो भव की भावना होनी चाहिए। धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश- विदेश से श्रद्धालु हमारे प्रदेश में आते हैं। प्रत्येक श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर जाए, ये यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी…

सीएम धामी ने घण्टाकर्ण मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को घण्टाकर्ण मंदिर गजा, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर घण्टाकर्ण देवता के दर्शन एवं विधिवत् पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत लागत धनराशि रुपए 60.90 लाख के विश्राम गृह निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 11वां घंटाकर्ण महायज्ञ एवं धार्मिक सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग कर मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि घंटाकर्ण देवता की पवित्र भूमि पर…

कैबिनेट मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस अवसर पर वित्त मंत्री व शहरी विकास मंत्री भी मौजूद रहें| प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के दिन सन 1826 में पहला हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड कोलकत्ता से प्रकाशित हुआ था। तब से आज तक समाचार पत्रों का चलन व व्यवहार बदला है। पहले सुबह होते ही सबसे पहले अखबार देखते थे। उन्होंने कहा कि जबसे इलेक्ट्रानिक मीडिया सामने आया ‘समाचार थोड़ी देर…