देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने सचिवालय की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। अनुभागों के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने पुरानी फाइलों से पटे पड़े अनुभागों में फाइलों की छंटनी weed out कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि फाइलों के वीडिंग प्रोसेस के नियम को पुनः प्रसारित कर सभी अनुभागों में फाइलों की वीडिंग एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से करा ली जाए। उन्होंने सचिव सचिवालय प्रशासन को शीघ्र ही रिकॉर्ड रूम के…
Category: उत्तराखंड
सैनी इंडिया ने लॉन्च किया नया एसएसआर110सी-10 प्रो – ऑपरेटर के अनुकूल डिजाइन और ‘प्रो’ वैल्यू वादे के साथ 11 टन का सॉइल कॉम्पैक्टर
देहरादून – 15 सितंबर, 2025 – सैनी इंडिया, कंस्ट्रक्शन, रोड, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स एवं एनर्जी उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी, ने अपने नए रोड मशीनरी प्रोडक्ट – एसएसआर110सी-10 प्रो वाइब्रेटरी सॉइल कॉम्पैक्टर को लॉन्च किया। पुणे में सैनी इंडिया की अत्याधुनिक फैक्ट्री में निर्मित, यह मजबूत और भरोसेमंद मशीन मजबूती और ऑपरेटर की सुविधा के लिए डिज़ाइन की गई है। एसएसआर110सी-10 प्रो चुनौतीपूर्ण इलाकों में बेहतर कॉम्पैक्शन प्रदर्शन प्रदान करता है, साथ ही ऑपरेटर की सुविधा और ईंधन दक्षता को बढ़ाता है। यह मशीन सैनी इंडिया की देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जिला मुख्यालय के निकट मुडियानी में उद्यान फार्म बनाये जाने हेतु रू. 37.51 लाख तथा अमोडी में हाऊस ऑफ हिमालयाज के विपणन केन्द्र की स्थापना हेतु रू. 49.82 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में वार्ड 86, सेवला कलां के अन्तर्गत विभिन्न गलियों में पुरानी जीर्णशीर्ण पाईप लाईन बदलने हेतु रू. 60.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने…
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई सम्पर्क में सुधार एवं पर्यटन को नई गति देने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य को विमानन क्षेत्र में मिले सहयोग के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश के हवाई अड्डों पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के अंतर्गत कियोस्क…
कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए मुख्य सचिव ने मांगे सुझाव
2027 कुंभ मेले को सुव्यवस्थित एवं दिव्य व भव्य ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में जनप्रतिनिधियों,स्टेक होल्डर,श्री गंगा सभा,व्यापार मंडल, प्रेस क्लब एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें सभी सुझाव लिए गए। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि कुंभ मेला का सफल संचालन एवं भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है ताकि सभी…
कांग्रेस नेता झूठ बोलने की मशीन, फैला रहे हैं शुरुआती आर्थिक पैकेज पर भ्रम : भाजपा
देहरादून: भाजपा ने आर्थिक पैकेज को लेकर कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार करते हुए उनके नेताओं को झूठ बोलने की मशीन बताया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, पीएम ने स्वयं कहा, 1200 करोड़ शुरुआती मदद है, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के बाद फाइनल मदद दी जाएगी। लेकिन अफसोस जिन कांग्रेस नेताओं ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाने की जहमत तक नहीं उठाई वे राहत बचाव पर ज्ञान दे रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होगा “सेवा पखवाड़ा”, विभिन्न विभाग करेंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सेवा पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग शीघ्र ही अपना-अपना दैनिक कार्यक्रम रोस्टर तैयार कर जिला विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बागेश्वर: जनपद में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत समस्त विभागों द्वारा समन्वित रूप से विविध जनकल्याणकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता एवं खेलकूद कार्यक्रम,…
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) की बैठक
उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने गंगोत्री से चिन्यालीसौड़ तक एवं डामटा से जानकीचट्टी तक सीवर एफ०एस०टी०पी० आदि कार्यों हेतु अब तक किये गये प्रयासों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया कि 20 सितम्बर से 30 सितम्बर तक एक विशेष अभियान चलाया जाए। जिसके अंतर्गत ऐसे होटल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान जो अभी तक एसटीपी से नहीं जुड़े हैं उनका अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने गंगोत्री धाम…
टिहरी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, स्कूलों, टैक्सी-मैक्सी यूनियनों एवं संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज परिवहन विभाग टिहरी द्वारा पी.एम. श्री प्राथमिक विद्यालय दुंगीधार में विद्यालय स्टाफ के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क पर चलते समय सतर्क रहने के महत्व पर जोर दिया गया। परिवहन विभाग की ओर…
जनपद टिहरी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, स्कूलों, टैक्सी-मैक्सी यूनियनों एवं संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज परिवहन विभाग टिहरी द्वारा पी.एम. श्री प्राथमिक विद्यालय दुंगीधार में विद्यालय स्टाफ के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क पर चलते समय सतर्क रहने के महत्व पर जोर दिया गया। परिवहन विभाग की ओर…
