देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी में ‘‘साइबर एनकाउंटर्स’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार एवं पूर्व डी.आर.डी.ओ वैज्ञानिक ओ.पी. मनोचा द्वारा लिखी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पुस्तक बहुत महत्वपूर्ण विषय पर लिखी गई है। इसके लिए उन्होंने दोनों लेखकों एवं प्रभात प्रकाशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अशोक कुमार एवं ओ.पी मनोचा ने साइबर अपराधों का विश्लेषण करती व सत्य घटनाओं पर आधारित यह पुस्तक लिखी है, इससे…
Category: उत्तराखंड
भारी बर्फबारी से हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाली वियाग्रा बर्बाद होने की आशंका
पिथौरागढ़: हिमालय वियाग्रा इस बार गर्मी के मौसम में भारी बर्फबारी में दब गया है। भारी बर्फबारी के कारण ये तीन फीट बर्फ में दबा हुआ है। इससे काफी नुकसान होने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हिमालय वियाग्रा उगता है, लेकिन बर्फबारी की वजह से अभी ये बर्फ में ही दबा हुआ है और काफी बर्बाद हो चुका है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से जून के मध्य तक ये उगता है। इसका व्यापार करने वाले इसकी कीमत 10…
मुलाकात का समय समाप्त होने के बाद भी, वापस लौट आंदोलनकारी मंच को सुनने आये धामी
-मांगों पर शीघ्र कार्य किए जाने का दिया आश्वाशन देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की। शिष्ठमंडल ने राज्य आंदोलनकारियों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपा, जिसपर सीएम ने आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्य किए जाने की बात कहीI रविवार को राज्य आंदोलनकारी मंच का शिष्टमंडल सीएम से मुलाकात करने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचाI परन्तु वह मुलाक़ात के निर्धारित समय के अनुसार कुछ देरी से पहुंचेI जिसके चलते सीएम धामी कार्यालय से निकल ही रहे थे, परन्तु जैसे ही…
सीएम धामी ने किया ‘‘थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ
देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोगीवाला में आयोजित मैराथन ‘‘ थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है कि, राज्य को जी-20 की तीन बैठकें मिली हैं। इसमें से एक बैठक का रामनगर में सफल आयोजन किया जा चुका है। उत्तराखण्ड को जी-20 की तीन बैठकें मिलने पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक योजनाओं पर गंभीरता दिखाएं अधिकारी: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यालयी शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं खेल विभाग की अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कीI इस दौरान उन्होंने इन सभी विभागों को और सशक्त बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिएI सीएम ने सभी विभागों के अधिकारीयों को अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक बनाई जा रही योजनाओं पर गंभीरता दिखाने के भी निर्देश दिएI शनिवार को सचिवालय में आयोजित विद्यालयी शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं खेल विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड के समग्र…
भारी बर्फबारी में दबी हिमालय वियाग्रा,नुकसान की आशंका
पिथौरागढ़: हिमालय वियाग्रा इस बार गर्मी के मौसम में भारी बर्फबारी में दब गया है। भारी बर्फबारी के कारण ये तीन फीट बर्फ में दबा हुआ है। इससे काफी नुकसान होने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हिमालय वियाग्रा उगता है, लेकिन बर्फबारी की वजह से अभी ये बर्फ में ही दबा हुआ है और काफी बर्बाद हो चुका है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से जून के मध्य तक ये उगता है। इसका व्यापार करने वाले इसकी कीमत…
घंटाघर की घड़ी खराब, लोगों में आक्रोश
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी शहर के दिल की धड़कन कहे जाने वाले घंटाघर की इन दिनों धड़कनें बंद पड़ी हुई है, जिस वजह से मसूरी के लोगों में भारी आक्रोश है। मसूरी के लंढौर बाजार स्थित घंटाघर कि इन दिनों घड़ी रूक गई है, जिस वजह से मसूरी शहर को समय बताने वाले घंटाघर का घंटा नहीं बज रहा है। मसूरी लंढौर बाजार निवासी रवि गोयल और मसूरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से मसूरी का ऐतिहासिक घंटाघर की घड़ी बंद…
केदारनाथ में फिर मौसम खराब होने की आशंका
देहरादून: उत्तराखण्ड में लगातार खराब मौसम दस्तक दे रहा है। इस बीच अगले 3 से 4 दिनों तक केदारघाटी में फिर मौसम खराब रहने की आशंका है। ऐसे में केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मई तक निलंबित कर दिया है। 4 मई तक 1.23 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 9,533 तीर्थयात्री केदारनाथ भेजे गए। इससे पहले केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा में फिर से ग्लेशियर टूटने के बाद आवाजाही बंद कर दी गई थी।…
सीएम धामी ने पत्रकार व लेखक जय सिंह रावत से की मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार व लेखक जय सिंह रावत से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने जय सिंह रावत को अपनी पुस्तक “बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“ भेंट की। बता दें, यह पुस्तक हाल ही में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एन बी टी) ने प्रकाशित की है। एन बी टी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली जय सिंह रावत की यह दूसरी पुस्तक है। दोनों ही पुस्तकें शोध ग्रन्थ हैं। लेखक जय सिंह रावत ने कहा कि इस शोध ग्रन्थ में सरसरी तौर…
आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखण्ड का लाल शहीद, सीएम ने दी श्रद्धाजंलि
देहरादून: जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड और हिमाचल के दो जवानों के शव जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाए गए हैं| एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी| रुचिन की शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के अनुसार, रुचिन के माता-पिता और दादा-दादी को अभी उनके शहीद होने की खबर नहीं है। गांव के लोगों का कहना है कि…
