देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की| इस दौरान उन्होंने ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने की बात कही| उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन क्षेत्र की अधिकता को देखते हुए इसे रोजगार से जोड़ा जाना चाहिए। वन क्षेत्रों में चिड़ियाघर, नेचर पार्क, ईको पार्क, वानस्पतिक उद्यान आदि विकसित कर पर्यटन गतिविधियां बढ़ाई जा सकती हैं। इन गतिविधियों में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को शामिल कर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। गुरुवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी ने किया जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल का शुभारम्भ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के संस्थापक कुलानन्द नौटियाल को बधाई दी| उन्होंने कहा कि आशा है कि यह संस्थान भविष्य में सफलता के नवीन आयाम स्थापित करेगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षक अपने काम को केवल एक पेशा मात्र नहीं मानते, उनके लिए पढ़ाना एक मानवीय संवेदना है, एक पवित्र नैतिक कर्तव्य है, इसीलिए हमारे यहां शिक्षक और बच्चों के बीच प्रोफेशनल रिश्ता नहीं होता, बल्कि एक पारिवारिक रिश्ता होता…
आइटीबीपी अकादमी मसूरी से 56 अफसर हुए पास आउट
देहरादून: शुक्रवार को आइटीबीपी अकादमी मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पीओपी में एडीजी वेस्टर्न फ्रंटियर मनोज रावत ने परेड की सलामी ली। पीओपी में 56 अधिकारी पास आउट हुए, जिसमें से 12 महिलाएं हैं। पास आउट अधिकारियों में राजस्थान से 16, केरल से 07, पंजाब से 05, हरियाणा एवं आन्ध्रप्रदेश से 4-4, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु एवं तेलंगाना से 3-3. कर्नाटक से 02, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उड़िसा, आसाम, त्रिपुरा, एवं मणिपुर से 1-1 प्रशिक्षणार्थी है। विशेष तौर पर इन प्रशिक्षणार्थियों को पहली बार ‘क्रम मागा’ प्रशिक्षण…
सीएम धामी ने 9 हेल्थ एटीएम व 40 ट्रू नेट मशीनों का किया लोकापर्ण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जे. के. टायर लिमिटेड कम्पनी व यस बैंक द्वारा सीएसआर के तहत लगाये गये हैल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। साथ ही इस अवसर पर सीएम धामी की उपस्थिति में महानिदेशक स्वास्थ्य व उक्त कम्पनियों के मध्य स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के लिए एमओयू पर भी हस्ताक्षर किये गये । बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा यस बैंक, आईओसीएल व जे.के. टायर इन हैल्थ एटीएम तथा टू्र नेट मशीनों के इस पहल के लिए बधाई के पात्र हैं। आईओसीएल…
त्यूणी अग्निकांडः प्रीतम सिंह लोगों के साथ धरने पर बैठे
सीएम धामी ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देने की घोषणा देहरादून: सरकारी तंत्र और तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन के इंतजाम अपर्याप्त होने से नाराज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह शुक्रवार क्षेत्र के लोगों के साथ त्यूणी-चकराता हाईवे पर गेट बाजार त्यूणी के तिराए में सड़क पर धरने में बैठ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन पर आपदा के समय लापरवाही व उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 हैल्थ एटीएम तथा 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकापर्ण किया
हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, युरिक ऐसिड, कॉलेस्ट्रॉल, किडनी टेस्ट सहित 72 तरह के हैल्थ टेस्ट आमजन के लिए निःशुल्क सीएम ने किया 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकपर्ण। ट्रू नेट मशीनों के माध्यम से टी0बी, कोविड सहित विभिन्न रोगों की जांच निःशुल्क आमजन के समय और धन की बचत- सीएम देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने की देशभर के निजी संगठनों व कम्पनियों से कॉरपॉरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में मदद की अपील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को…
राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण एवं महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण पुनः बहाल करने को लेकर राज्य निर्माण चिन्हित आन्दोलनकारी मंच के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया| इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन का परीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संकल्पों एवं सपनों का उत्तराखण्ड़ बनाने में हम विकल्प रहित संकल्प के साथ तत्परता से कार्य कर रहे है। राज्य आन्दोलनकारियों के सहयोग से…
खाघ सुरक्षा विभाग ने की खाघ पदार्थो की सैम्पलिंग
टिहरी: चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की आमद के मद्देनजर अब खाघ सुरक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। जिसके चलते खाघ सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन द्वारा टिहरी जनपद में तीन दिवसीय अभियान चलाकर रिसार्ट, कैम्प हाउस व रेस्टोरेेंट्स में औचक निरीक्षण कर कई खाघ पदार्थो की सैम्पलिग की गयी । आयुक्त खाघ सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. आर. राजेश कुमार के आदेश के अनुपालन में प्रदेश में वृहद स्तर पर सैंपलिंग निरीक्षण कार्य योजना के अंतर्गत विशेष अभियान के तहत उपायुक्त खाघ सुरक्षा गढ़वाल मंडल एवं उपायुक्त खाघ…
कोविड के बड़े मामले, वैक्सीन की पड़ी कमी
देहरादून: राज्य के पास कोविड वैक्सीन न होने के बावजूद भी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 91.17 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और 87.33 लाख को दूसरी डोज लगाई जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 22.91 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने भी सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही निगरानी और टीकाकरण करने के दिशानिर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार,…
मुख्य सचिव ने यातायात संकुलन को कम करने को लेकर यू.एम.टी.ए के साथ की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने दून में यातायात संकुलन को कम करने को लेकर यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के साथ बैठक की। मुख्य सचिव के पूर्व के आदेशों के क्रम में शहर के यातायात संकुलन कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी पाक्षिक रूप से बैठक आयोजित करायी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि आमजन का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विश्वास जगाने के साथ ही यातायात नियमों का पालन कराया जाना भी आवश्यक है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के…
