जीएसटी चोरी पर राज्य कर विभाग ने ब्यूटी पार्लरों में मारा छापा,तीन शहरों में हुई कार्रवाई

देहरादून: राज्य कर विभाग ने चार प्रतिष्ठित पार्लरों के आठ ठिकानों पर छापा मार कर कार्रवाई कीI ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ टैक्स चोरी को लेकर यह पहली कार्रवाई हुई है। देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी में कई ब्यूटी पार्लरों के बड़ा कारोबार करने की सूचना मिली लेकिन कारोबार के अनुसार टैक्स जमा नही किया जा रहा था इस पर विभाग ने चार प्रतिष्ठित पार्लरों के आठ ठिकानों पर छापा मार कर कार्रवाई की। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने जीएसटी चोरी पर पहली बार ब्यूटी पार्लरों पर छापा मारा है।…

मुख्य सचिव ने संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर की चर्चा

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की ने उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की शासी निकाय की प्रथम बैठक ली। बैठक में संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज का अवलोकन कर उनको भी प्रदेश में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं के मध्य संस्कृत गान आदि प्रतियोगिताओं का अधिक से…

सीएम धामी के अनुरोध पर. प्रदेश की चार नदियों को मिली वन स्वीकृति

-केन्द्रीय मंत्री मंत्री भूपेंद्र यादव का जताया आभार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नदियों से आरबीएम की उपलब्धता, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के…

गोल्ज्यू न्याय के देवता हैं, मनोकामना पूर्ण होने से मिलती है मानसिक शांति: धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ज्यू न्याय के देवता हैं इसी कारण लोगों की उनके प्रति विशेष श्रद्धा रहती है, सभी की आस्था का यह प्रमुख स्थल है। यहां से मनोकामना पूर्ण होने से लोगों को मानसिक शांति का भी अनुभव होता है। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने मंदिर से जुड़े लोगों के साथ ही उपस्थित बच्चों एवं बुजुर्गों आदि से भी बातचीत करने के साथ क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी…

स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान: मुख्य सचिव

-सोशल ऑडिट के साथ स्थानीय लोगों से भी लें फीडबैक देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति की 20वीं बैठक ली। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ पोषण भी मिल सके इसके लिए योजना का सोशल ऑडिट के साथ स्थानीय लोगों से फीडबैक लेना भी आवश्यक बताया। उन्होंने विद्यालयों हेतु गठित निरीक्षण समितियों द्वारा अनुश्रवण सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। गुरुवार को सम्पन्न हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने स्कूलों के…

स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में मीडिया की भूमिका अहम: डॉ. धन सिंह रावत

-स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों ने रखे अपने-अपने सुझाव हल्द्वानी: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयोजित आई.ई.सी- मीडिया कार्यशाला एवं स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर डॉ. रावत ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर रोगी कल्याण समिति का गठित किया जा रहा है जिसके अध्यक्ष विधायक, मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज सचिव व 06 गैर सरकारी सदस्य शामिल होंगे। हर दो माह में विधायक को समिति की बैठक करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में सरकारी पर्चे का एक ही…

16 केन्द्रों पर पीसीएस मुख्य परीक्षा आज, सख्ती के निर्देश

देहरादून: आज प्रदेश के 16 केन्द्रों पर पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया है I परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू की गई है । परीक्षा केन्द्रों में अभियार्थियों की सख्त चेकिंग की गई। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में होगी। हरिद्वार में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1716 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। देहरादून में सात केंद्रों पर पीसीएस की परीक्षा होगी, जिसमें 2213 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हल्द्वानी में परीक्षा के लिए…

जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय संचालन के संबंध में की बैठक

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में बेस चिकित्सालय संचालन के संबंध में आयोजित बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा और हल्द्वानी के प्रधानाचार्य से फोन के माध्यम से बातचीत की| जिसमे कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा व हल्द्वानी से आने वाला सामान रविवार तक पिथौरागढ़ पहुंच जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य ने बताया कि जल्द ही बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए नर्स स्टाफ उपलब्ध करा दिया जाएगा‌। जिलाधिकारी ने पैरामेडिकल…

यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग ने किया अनुबंध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में किया गया अनुबंध देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग, निजी निर्माण कंपनी एस.आर.एम. इंजीनियरिंग एवं एफआईएल इंडस्ट्री प्रा. लि. के बीच अनुबंध किया गया। ले. कमान्डर दीपक खण्डूरी (से.नि.) निदेशक अवस्थापना एवं अविरल जैन ने एमओयू हस्ताक्षरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रोपवे परियोजना के पूर्ण होने के बाद यमुनोत्री धाम अपने शीतकालीन स्थल खरसाली से…

रेलवे सुरंग निर्माण: विस्फोटकों के उपयोग पर लोगों का गहरा आक्रोश

श्रीनगर: जीआईटीआई मैदान से जाने वाली रेलवे सुरंग निर्माण में भारी विस्फोटकों का उपयोग किए जाने पर लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इसको लेकर सुरंग निर्माण स्थल के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन व आरवीएनएल की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। लोगों का कहना हैं कि प्रशासन की ओर से भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जबकि विस्फोटों से उनके घरों को भारी खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष गौरव…