हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत हरिद्वार के बीएचईएल स्थित सेक्टर 5 के कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में पंचायतप्रतिनिधियों व कार्मिकों को ग्राम पंचायत विकास योजना ( जी.पी.डी.पी) के बारे में जानकारी दी गई| दो दिवसीय कार्यशाला में रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधमसिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार एवं देहरादून जनपद के जनप्रतिनिधियों ने मौजूदगी दर्ज कराई| इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पंचातीराज के कार्मिकों को ई सुविधा के संबंध में जानकारी भी दी गई| साथ ही, कार्य के दौरान…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी ने “गुल्लक“ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड उद्यमिता समिट के “गुल्लक“ नामक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों के लिए इस कार्यक्रम को लाभदायक बताया| उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के व्यवसायियों को विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी। ग्रामीण उद्यमियों के लिएआयोजित “गुल्लक“ कार्यक्रम देशभर में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है जिसमें निवेशक ग्रामीण उद्यमियों के साथ सीधे संवाद कर उनके उद्यमों में निवेश कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में…
मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की
हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने विभिन्न विकास योजनाओं के अन्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजना/बीस सूत्रीय कार्यक्रम/टास्क फोर्स आदि में प्राप्त किए गये भौतिक लक्ष्य के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से एक-एक करन जानकारी ली| मंगलवार को विकास भवन रोशनाबाद के कांफ्रेंसिंग हॉल में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं- जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजना/बीस सूत्रीय कार्यक्रम/टास्क…
सीएम धामी ने की गन्ना विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गन्ना विभाग की समीक्षा बैठक की| इस दौरान उन्होंने चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान समय पर हो जाए, यह भी सुनिश्चित किया जाए। जो चीनी मिलें लगातार घाटे में चल रही हैं, इनके कारणों का विश्लेषण किया जाए। गन्ने की हाई वैराइटी के उत्पादन पर अधिक फोकस किया जाए। चीनी मिलें अपनी आय के संसाधन बढ़ाने एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री पुष्कर…
प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा की माता का 96वें वर्ष की आयु में हुआ निधन
देहरादून: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा की माता सांगली देवी का 96वें वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब ने आज मंगलवार को अध्यक्ष अजय राणा की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने दिवंगत सांगली देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक सामान्य महिला होते हुए भी पहाड़ों में महिलाओं की दशा को लेकर काफी चिंतित रहती थीं। उन्होंने राज्य आन्दोलन में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा…
राज्यपाल ने दी महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण विधेयक की मंजूरी
देहरादून: महिलाओं के आरक्षण विधेयक को लेकर राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है राजभवन को 14 विधेयक मंजूरी के लिए भेजे गए थे इनमें से महिला आरक्षण समेत 12 को मंजूरी मिल गई है। साथ ही महिला अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानूनी अधिकार भी मिल गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों महिला क्षैतिज आरक्षण कानून के जल्द लागू होने के संकेत दिए थे। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल की मंजूरी के साथ विधेयक विधायी विभाग को भेज दिया गया है। राज्य…
उत्तराखंड के विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में अग्रणी राज्य बनाना हमारा उद्देश्य हैं: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड @ 25 बोधिसत्व विचार श्रृंखला के अंतर्गत प्रदेश में स्थित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों एवं तकनीकि उपक्रमों के प्रमुखों के साथ विचार मंथन किया| इस दौरान मुख्यमंत्री ने जोशीमठ आपदा को लेकर समस्त संस्थानों को एक साथ मिलकर इसका समाधान करने की अवसकता बताया| सोमवार को सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में बोधिसत्व विचार श्रृंखला के चलते मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ की समस्या के समाधान के लिये हमें एक छत के नीचे बैठकर कार्य करना होगा, तथा राज्य के शहरों के सर्वेक्षण पर ध्यान देना होगा|…
जिलाधिकारी सोनिका ने ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया| कार्यक्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने बतौर अतिथि प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने अध्यनरत छात्राओं व बालिकाओं से मुलाकात की| जिलाधिकारी ने छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं को भी दूर किया। जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए पढाई और भविष्य पर ध्यान देने की बात कही| उन्होंने कहा कि आप ये मत सोचो की कोई आपके बारे में क्या बोल रहा है आप अपने लक्ष्य पर…
प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक
देहरादून: दुनियाभर में कोरोना का खतरा अभी भी टला नही है I कोरोना के नए वैरिएंट ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है I यूएस से लौट रहे एक स्टूडेंट में इसकी पपुष्टि हुई है I उक्त मरीज 27 दिसंबर को यूएस से लौटा था। एयरपोर्ट पर उसका सैंपल लिया गया था। जिसके बाद उसके नए वैरियंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। छात्र को आइसोलेशन में रखा गया है। मंगलवार को छात्र के माता-पिता के सैंपल लिए जाएंगे। हालांकि छात्र और उसके माता-पिता में किसी तरह के कोई लक्षण…
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 113 शिकायतें प्राप्त हुए। जिनमें कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण शस्त्र लाइसेंस बनवाने, अवैध वर्कशाॅप संचालित करने, सीवर लाइन में कनेक्शन दिलवाने, डाॅल बिटटे के नाम पर पेड़ काटे जाने, पुस्तेनी मकान में हिस्सा दिलाने, सड़क ठीक कराने, अवैध निर्माण आदि थी| जिलाधिकारी ने देहराखास में निर्माण के दौरान खोदी गई सड़क का समतलीकरण न किए जाने की शिकायत पर कार्यदायी…
