सीएम धामी के गिफ्ट पर पीएम बोले धन्यावाद

देहरादून: उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रुक्सती के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई, और ब्रह्मकमल से सुसज्जित टोपी भेंट की। जिसको स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने सीएम धामी का धन्यवाद किया। 

29 लाख रुपये का गबन करने वाले पूर्व एआरटीओ के खिलाफ चार्टशीट की अनुमति

देहरादून: गबन के मामले में जेल में बंद पूर्व एआरटीओ आनंद जायसवाल के खिलाफ विजिलेंस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। इस क्रम में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में हुई सतर्कता समिति की बैठक में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, अभी लिखित अनुमति विजिलेंस के पास नहीं पहुंची है।  एआरटीओ पर करीब 29 लाख रुपये के गबन का आरोप है। विजिलेंस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद 18 मार्च 2017 को धोखाधड़ी, गबन, भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का…

हेराफेरी के चलते पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच का आदेश जारी

देहरादून: दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सतर्कता समिति ने बुधवार को विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस ने गोपनीय शिकायत के आधार पर इनकी प्राथमिक जांच की थी। दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिक जांच कर विजिलेंस ने विस्तृत जांच के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई I जिसमे दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, देहरादून दुग्ध…

हॉस्टल के छात्रों के जबरन काटे बाल, छात्र को डंडो से पीट किया बुरा हाल

देहरादून: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के हॉस्टल से छात्रों के जबरन बाल काटने का मामला सामने आया है I इस प्रताड़ना से परेशान छात्र रात को थाने पहुंच गए। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के हॉस्टल के छात्रों ने वार्डन पर जबरन बाल काटने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस क्रम में प्रधानाचार्य ने आरोपी वार्डन को निलंबित कर दिया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने मंगलवार देर रात नौ बजे अपने…

सी रविशंकर ने केदारनाथ हेलीकाप्टर दुर्घटना को लेकर दी जानकारी, घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जिलाधिकारी स्तर पर बिठाई गई जाँच बैठक देहरादून: अपर सचिव व मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन सी रविशंकर ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि मंगलवार को केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। दुर्घटना मंगलवार को प्रातः लगभग 11ः40 बजे हुई।  मृतकों में पायलट कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित कुल 07 यात्री थे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की पूरी जानकारी जांच के…

मुख्य सचिव ने कि विभिन्न देशों के राजदूतों से “बिजनेस मीट“

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में विभिन्न देशों से आये भारत के राजदूतों के साथ “बिजनेस मीट“ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अपने विचार रखे। मुख्य सचिव ने 7 देशों के मिशन प्रमुखों का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन विदेश में भारत के हितों को बढ़ावा दिए जाने के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्लेटफार्म साबित होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय राजदूत और उच्चायुक्त…

केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर दुख जताया हैं। साथ ही उन्होंने इस दुर्घटना की जांच के निर्देश दे दिए हैं| उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए।’

गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत सात लोगों की हुई मौत

देहरदून: केदारनाथ धाम में आज मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। इस हादसे में पायलट समेत सात लोगों ने अपनी जान गवा दी| दुर्घटना की वजह कोहरे में उड़ान भरना बताई जा रही है| जानकारी के अनुसार, हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का है। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ व अपर सचिव सी रविशंकर ने हादसे में पायलट समेत सात लोगों की…

मुख्यमंत्री धामी ने सदर कैंट में महार रेजीमेंट के कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश स्थित सागर में महार रेजिमेंट में आयोजित सैनिक सम्मेलन में हुए शामिल देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मध्य प्रदेश स्थित सागर में महार रेजिमेंट में आयोजित सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने महार रेजिमेंट के वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने वार मेमोरियल का अवलोकन भी किया मुख्यमंत्री धामी इस दौरान महार रेजीमेंट सेंटर में वृक्षारोपण कर स्वर्गीय पिता को याद कर, भावुक हुए। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि बाल्यकाल में जब वे अपने (स्वर्गीय) पिताजी से महार रेजिमेंट…

ब्रह्मलीन शंकराचार्य के शिष्यों के बीच गद्दी को लेकर बढ़ा विवाद

अन्‍नपूर्णा मंदिर पहुंचे विमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बाहर से हाथ जोड़कर लौटे देहरादून: ज्योतिष्पीठ (जोशीमठ) के नए शंकराचार्य को लेकर सनसनी मच गई है। ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद और वासुदेवानंद के बीच गद्दी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच नया विवाद सामने आया है I सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अन्‍नपूर्णा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन उन्‍हें मंदिर में दर्शन नहीं करने दिया गया। इस दौरान मंदिर का दरवाजा बंद था और वासुदेवानंद सरस्वती के मठ के पुजारी ऋषि प्रसाद सती ने मंदिर…