देहरादून: केदारनाथ धाम के चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। यह घटना शनिवार सुबह छह बजे की हैं| हालांकि इस हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बात की जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने दी हैं| मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। जानकारी के अनुसार, हिमखंड काफी बढ़ा था,…
Category: उत्तराखंड
देहरादून से जाने वाली नौ ट्रेनों की समय सारणी में किया गया बदलाव, जानिए नया समय
देहरादून: रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है I यदि आप ट्रेन द्वारा यात्रा का सोच रहे है तो एक बार अपनी ट्रेन का टाइम पता कर के ही घर से चले I क्योंकि देहरादून से संचालित होने वाली नौ ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों की टाइमिंग्स में किया गया बदलाव जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, उनमें देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी…
अभिनेता नाना पाटेकर पहुंचे ऋषिकेश, स्वामी चिंदानंद सरस्वती से की भेंट
देहरादून: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों उत्तराखंड में है I साउथ इंडियन फिल्म की शूटिंग के चलते वह 11 सितम्बर को जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे उसके बाद वह सहस्त्रधारा हैलीपेड़ से चोपता गये I फिल्म की शूटिंग चोपता के आलावा ऋषिकेश और केदारनाथ में हुई है I इस बीच नाना पाटेकर आज परमार्थ निकेतन पहुंचे और स्वामी चिंदानंद सरस्वती…
नगर निगम ने दो प्रबंधन समितियों पर लगाया 20 लाख का जुर्माना
देहरादून: नगर निगम ने दो अपार्टमेंट की प्रबंधन समितियों पर खुले में सीवर बहाने के मामले में कार्रवाई की है। इन दो अपार्टमेंट के खिलाफ लोग लंबे समय से मोर्चा खोले हुए थे। लंबे इंतजार के बाद नगर निगम ने इन दोनों पर दस-दस लाख रुपये का जुरमाना लगाया हैं। दोनों जगह नगर निगम ने कई बार नोटिस भी भेजे थे। गंगोत्री विहार स्थित क्लासिक अपार्टमेंट और मयूर विहार स्थित रेसीजोन सोसायटी की शिकायत के बाद गुरुवार को मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण…
विधानसभा स्पीकर के स्टाफ पर उठे सवाल, सूची हुई वायरल
देहरादून: उत्तराखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और विधानसभा में बैकडोर से भर्तियों को लेकर बीते दिनों हुए विवाद के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के निजी स्टाफ में राज्य के बाहर के लोगों को नियुक्त करने पर विवाद शुरू हो गया है। उनके स्टाफ के कर्मचारियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग स्थानीय की बजाए बाहरियों को नौकरी देने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। पिछले दिनों स्पीकर खंडूड़ी ने वर्ष 2016 के बाद विधानसभा में बैकडोर से नियुक्त…
सीएम धामी का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारे में मची हलचल
देहरादून: सीएम धामी, विधानसभा स्पीकर, और प्रदेश अध्यक्ष के एक साथ दिल्ली दौरे की खबर से अनेकों अनुमान लगाए जा रहे थे I इस बीच सीएम धामी ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की। सीएम धामी ने बीएल संतोष से 40 मिनट की मुलाकात में अंकिता हत्याकांड एवं भर्ती प्रकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की I साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से…
गिरफ्तार हुई बबली देवी, एक दिन पहले ही जीता था शिवनगर ग्राम पंचायत चुनाव
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार के शिवनगर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बबली देवी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। जबकि अभी तक शराब कांड का एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बिजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद से दोनों आरोपी बबली व नरेश फरार चल रहे थे। बुधवार को आरोपी बबली देवी ग्राम प्रधान…
ग्रामीण डाक सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर जीपीओ में किया धरना प्रदर्शन
देहरादून: ग्रामीण डाक सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर जीपीओ में एक दिवसीय धरना दिया। डाक सेवकों ने मांगो का निराकरण नहीं होने पर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। डाक सेवकों ने सरकार से डाक सेवकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, पेंशन देने समेत अन्य मांगों के निराकरण की मांग की। धरने पर परिमंडलिय अध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी, सचिव जगदीश सिंह रावत, चमोली मंडल अध्यक्ष बलिराम आर्य, देहरादून मंडल अध्यक्ष राज कुमार मधुबाला, नैनीताल सचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष पूरण सिंह बिष्ट, पिथौरागढ़ सचिव चरन सिंह बिष्ट,…
आरएसएस नेता ने की अंकिता के माता-पिता पर अमर्यादित टिपण्णी, घुस्साए लोगों ने किया जमकर विरोध
देहरादून: आरएसएस पदाधिकारी विपिन कर्णवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया द्वारा अंकिता भंडारी के माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी की I जिसके बाद से जनाक्रोश भड़क गया है I बुधवार को भारी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने रायवाला थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरएसएस पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान घुस्साए लोगों ने थाना प्रभारी के खिलाफ भी नारेबारी कर विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरएसएस पदाधिकारी को शह दे रहे हैं। इस दौरान हाईवे…
हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू, परिणाम को लेकर लोग उत्साहित
देहरादून: हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से ब्लॉक वार मतगणना शुरू हो गई है। जिसके रूझान भी आने शुरू हो गए हैं। हालांकि, फाइनल परिणाम दोपहर के बाद आने शुरू होंगे। सुबह से ही मतगणना केंद्रों के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी हुई है। डीएम विनय शंकर पांडेय का दावा है कि 15 घंटे में मतगणना पूरी कर दी जाएगी। उनका कहना है कि मतगणना के लिए पहले 180 टेबल लगाई जाती थी, लेकिन इस बार बड़ा फेरबदल करते हुए मतगणना के लिए 277…
