देहरादून: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में मेहनत से चुने जाने वाले उम्मीदवारों ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि जिन्होंने पेपर लीक किया, उनके खिलाफ कार्रवाई हो लेकिन हमारा भविष्य खराब न हो। पूर्व सीएम ने उन्हें न्याय मिलने का अस्वाशन दिया I पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार की जांच चलती रहे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो,…
Category: उत्तराखंड
पेपर लीक मामले में बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत, ईमानदारी से पास हुए उम्मीदवारों को मिलेगा न्याय
सीएम धामी ने दिए आदेश, विधानसभा में अब तक हुई सभी भर्तियों की होगी जांच
देहरादून: सीएम धामी ने विधानसभा में भर्तियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है I विधानसभा के स्तर पर भर्तियों की शिकायत मिल रही है I इस विषय में मुख्यमंत्री धामी ने सख्ती अपनाते हुए कहा की विधानसभा में अब तक के कालखंड में हुई सभी भर्तियों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के स्तर पर भी भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। चूंकि, विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है, लिहाजा वे विधानसभा अध्यक्ष से भर्तियों की जांच के लिए…
उत्तराखंड में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने संगोष्ठी को सम्बोधित किया
देहरादून: उत्तराखण्ड में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को मालसी देहरादून स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संगोष्ठी को सम्बोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ आध्यात्म, योग व शांति की भूमि है। कानून व्यवस्था अनुकूल होने से उद्योगों के साथ निवेश से जुड़े उद्यामियों के लिये माहौल बेहतर है। साथ ही सीएम धामी ने…
युवती की मौत से आहत ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
देहरादून: डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हर्रावाला में एक युवती की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों की मारपीट के कारण युवती की तबीयत खराब थी। दिसंबर महीने में उसके परिजनों और उसके साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसकी पुलिस में तहरीर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था I ऐसा ही एक मामला अप्रैल में भी इस परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज…
हिंदुस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहा है अन्याय : साध्वी प्राची
देहरादून: हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने हैदराबाद के विधायक टी राजा की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए इसे हिंदुओं के साथ अन्याय बताया है। इसके इलावा उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गिरफ्तारी की मांग की है। युवा जागृति विचार मंच के आमरण अनशन पर तीसरे दिन समर्थन देने हरिद्वार पहुंची साध्वी प्राची ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है। साध्वी प्राची कहा…
महिला आरक्षण पर धामी सरकार एक्शन मोड में, सुप्रीम कोर्ट में जल्द की जाएगी एसएलपी दायर
देहरादून: महिला आरक्षण को लेकर विवाद मे हाईकोर्ट की रोक के बाद से सरकार पर सवाल उठने शुरू हो गये थे I जिसके बाद अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है I जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर करने की तैयारी कर रही है I पंजाब, मध्य प्रदेश राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में भी महिलाओं के लिए आरक्षण का नियम है। पंजाब में 33 और बिहार में 35 फीसदी आरक्षण बताया जा रहा है। इन राज्यों सेे भी आरक्षण का ब्योरा…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की राज्य सरकार को हिदायत, महिला आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में करें पैरवी
देहरादून: उत्तराखंड में महिलाओं के 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर अदालत की रोक के बाद से हर कोई राज्या सारकार पर अदालत में कमजोर पैरवी करने का आरोप लगा रहा| साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग की हैं। वहीं इस मसले पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। सभी ने राज्य की महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने का समर्थन किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि राज्य की महिलाओं के 30 प्रतिशत आरक्षण के मसले पर हमने सरकार…
सीएम धामी ने अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ हैली सेवा का किया फ्लैग ऑफ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून – अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया। यह हैली सेवा देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तक चलेगी। 7 सीटर पवन हंस की यह सेवा अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हैली सेवा को शुरू करवाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया का आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य सरकार का प्रयास है…
उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य सरकार को बताया महिला विरोधी, 30 प्रतिशत महिला आरक्षण पर दिया बयान
देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण पर उच्च न्यायलय द्वारा रोक लगाये जाने को राज्य सरकार का निकम्मेपन बताया हैं| उन्होंने कहा कि कौर्ट का यह फैसला सरकार की महिला विरोधी सोच दर्शाता हैं| उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने एक बयान जारी करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण पर उच्च न्यायलय द्वारा रोक लगाना राज्य सरकार का निकम्मेपन को दर्शाता हैं | दल का स्पष्ट मानना हैं कि सरकार…
ऋषिकेश के पर्यटकों की सुविधा के लिए जल्द होगा एप लांच
देहरादून: योगनगरी ऋषिकेश में हर दिन पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है I ना सिर्फ देशभर से बल्कि विदेशों से भी यहां पर्यटकों का जमावड़ा देखने को मिलता है I जिसको देखते हुए पर्यटकों की सुविधाओं के लिए जल्द ही एप लांच होने वाला है I इस एप से यात्री अपने स्थान के आसपास पार्किंग, शौचालय, मेडिकल, अस्पताल, प्याऊ, पुलिस चौकी, सरकारी कार्यालय, व्यापारिक संस्थान, गंगा घाट, मंदिर सहित अन्य तीर्थ स्थल आदि की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही यात्री पार्किंग पर अपना वाहन पार्क कर इलेक्ट्रिक व्हीकल से…
