जनता की शिकायतों को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारीयों के विरुद्ध होगी कार्यवाही: जिलधिकारी सोनिका

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत ऋषिपर्णा सभागार में लोगों की शिकायतों को सुनाI सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा कुल 75 शिकायतें जिलाधिकारी को दी गईI जिनमें अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया, वहीं जांच व आख्या वाली शिकायतों को संबंधित विभागों को हस्तान्तरित कियाI प्राप्त शिकायतों में अधिकतर भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध निर्माण, पेंशन, पेयजल, संपत्ति विवाद, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, आर्थिक सहायता, बीमा फ्राॅड रकम वापसी, राशन कार्ड…

भारी बारिश के कारण तीसरे दिन भी रुकी यमुनोत्री धाम की यात्रा

देहरादून: बीते कई दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण यमुनोत्री धाम की यात्रा आज तीसरे दिन भी रुकी है। विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्री पिछले दो दिन से जगह-जगह स्थानों पर फंसे हुए हैं। वहीं कई श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम की ओर रुख किया है। क्षेत्र में विगत दिनों भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा के लिए नासूर बना जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग भंडेलीगाड़ के पास भूस्खलन से बंद हो गया था, जिसके चलते बीते शनिवार से प्रशासन ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर श्रद्धालुओं को जाने से…

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को तिरंगा सौंपकर किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। साथ ही सीएम धामी ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा की प्रदेश टोली व जिला टोलियों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्य सेवक सदन में बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष…

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए उत्तराखंड के सात जिलो मे जारी किया यलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के सात जिलों में तेज गर्जना के साथ-साथ भरी बारिश की सम्भावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं| साथ ही मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना भी जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया…

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अन्तर्गत टीएमआर यूनिट का किया शिलान्यास

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अन्तर्गत टोटल मिक्स राशन (टीएमआर) यूनिट का शिलान्यास किया| इस दौरान धामी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना पिछले वर्ष केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कर कमलों द्वारा शुरू की गई थी। हमारी माताओं बहनों जिनकों अपने पशुओं के घास के लिये दूर-दूर जाना पड़ता है तथा आपदा का सामना करना पड़ता है, उन सबको इससे निजात कैसे मिल सकती है इन सभी का…

गैरसैंण से हल्द्वानी तक का सफर जल्द ही होगा आसान

देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से हल्द्वानी तक का सफर जल्द ही आसान होने जा रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों की लाइफ लाइन ज्योलीकोट से कर्णप्रयाग तक डबल लेन सड़क बनाने की मंजूरी भी मिल गई है। राज्य के पर्वतीय हिस्सों को जोड़ने वाली ज्योलीकोट – कर्णप्रयाग मोटर मार्ग अभी सिंगल लेन है। लगभग 235 किमी लंबी इस सड़क को डबल लेन चार चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में खैरना से काकड़ीघाट तक लगभग 10 किमी सड़क का चौड़ीकरण का काम भी पूरा कर…

डिजिटल ट्रांजेक्शन से होंगे चोर बाजारी के रास्ते बन्द: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 108 एम.पैक्स के कम्प्यूटरीकरण का शुभारम्भ किया| इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सहाकारिता की मूल अवधारणा है कि उसमें सबका सहयोग हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश भी डिजिटल ट्रांजेक्शन की ओर बढ़ रहा है। इसका ही प्रतिफल है कि इसके माध्यम से लाभार्थीयों की पूरी की पूरी धनराशि डीबीटी के माध्यम से उसके खाते में जमा हो रही है| धामी ने आगे कहा इससे चोर बाजारी के रास्ते भी बन्द…

स्वांला में टिप्पर खाई में गिरने से चालक समेत भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, सीएम ने जताया शोक

देहरादून: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे। जबकि उसमें सवार एक ग्रामीण गंभीर घायल हो गया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे बारहमासी सड़क में चल्थी से चंपावत आ रहा टिप्पर अचानक स्वांला के पास अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई…

सीएम धामी और संबित पात्रा के बीच’हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श

देहरादून: सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से मुलाकात की I इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध मे विस्तार से विचार विमर्श किया। संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने…

श्रीनगर के दो गांव में बादल फटने से भारी नुकसान

देहरादून: उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव जोगड़ी और रैतपुरा गांव में बादल फटने से खेतों को भारी नुकसान हुआ है। पानी और मलबा आने से खेत तबाह हो गए। सूचना मिलने के बाद एसडीएम अजयवीर सिंह ने सोमवार सुबह प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि दोनों गांव में खेतों और रास्तों को नुकसान पहुंचा है। सड़क मार्ग व बिजली-पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। किसी मकान को क्षति नहीं पहुंची है। वहीं, कोई जन या पशुहानि नहीं हुई है।