सतपाल महाराज ने हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों की बहाली के दिए निर्देश

देहरादून: लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों को विभाग ने बहाल कर दिया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर जूनियर इंजीनियरों को बहाल किया गया है। लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर सेवा विस्तार सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। विभाग ने आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों की सेवा समाप्त कर दी थी। इनमें 181 हड़ताली जूनियर इंजीनियर थे जबकि कुछ हड़ताल में शामिल नहीं थे। विभाग की ओर से इनकी भी सेवा समाप्त कर दी…

हरिद्वार के बीच बाजार में नमाज पढ़ रहे आठ लोगों का कटा चलान

देहरादून: लखनऊ के लुलु मॉल के बाद अब हरिद्वार के बाज़ार में नमाज को लेकर नया विवाद सामने आया है I हरिद्वार के चिन्मय डिग्री कालेज के पास लगने वाले साप्ताहिक पीठ बाजार में सार्वजनिक स्थल पर नमाज अदा कर रहे आठ लोगों का रानीपुर पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। हर सप्ताह हरिद्वार के चिन्मय डिग्री कालेज के पास साप्ताहिक पैठ बाजार लगता है। गुरुवार दोपहर के वक्त किसी ने पुलिस को सूचना दी कि साप्ताहिक पैठ बाजार में आए लघु व्यापारी सार्वजनिक स्थल पर…

लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से राज्यभर में 161 मार्ग हुए बंद

देहरादून: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से राज्यभर में 161 मार्ग बंद हो गये हैं। बंद मार्गों में नौ राज्य मार्ग भी शामिल हैं। प्रांतीय खंड उत्तरकाशी में कमद अयारखाल मोटर मार्ग बंद हो गया है। प्रांतीय खंड पिथौरागढ़ में सातसिलिग थल मोटर मार्ग, निर्माण खंड दुगड्डा में स्व.जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग, निर्माण खंड ऊखीमठ में मक्कू-पलद्वाड़ी-परकंडी-भीरी मार्ग भी अवरुद्ध है। इसके अलावा प्रांतीय खंड गोपेश्वर में बिरही-गौणा मोटर मार्ग एवं रुद्रप्रयाग-पोखरी गोपेरश्वर मोटर मार्ग में यातायात ठप हो गयी है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी…

भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने किया दो दिन का येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड के मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले राज्य के अधिकांश जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन इसे अब येलो अलर्ट में तब्दील किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून की सक्रियता पर लगातार निगाह रखी जा रही है। जो संकेत मिल रहे हैं उसके हिसाब…

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित 4 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कई जिलों में 24 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। उसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जरी कर दिया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया…

कार को बचाने के चक्कर में पलटी यात्रियों से भरी बस

देहरादून: गुरुवार को बैराज तिराहे के पास 35 यात्रियों से सवार बस ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वामपंथी संगठनों की सक्रियता को लेकर एसएसपी ने पुलिस और एलआईयू टीम को कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

देहरादून: उधम सिंह नगर के सिडकुल क्षेत्र में वामपंथी संगठनों की सक्रियता को लेकर एसएसपी ने उनकी गतिविधियों पर पुलिस और एलआईयू टीम को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैंl जिले में पहले भी वामपंथी संगठनों की सक्रियता के कई प्रमाण मिले हैं l पुलिस तराई में कई वामपंथियों को गिरफ्तार भी कर चुकी हैं l इस बार सिडकुल क्षेत्र में वामपंथी संगठनों की सक्रिय होने की आशंका नजर आ रही है l जिसको लेकर पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गया हैl एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि…

हरिद्वार में 20 से 26 जुलाई तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहिंगे बंद

हरिद्वार: कांवड़ मेले के चलते हरिद्वार में शांति व्यवस्था को बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सोमवार से ही निजी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन सरकारी स्कूलों में अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई कांवड़ यात्रा के बाद ही शुरू हो पाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने कांवड़…

जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकने के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

देहरादून: मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकने के लिए तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, डीएम ने किस सड़क पर कितनी दुर्घटनाएं किन कारणों से हुई है इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। बीआरओ ने बताया कि उन्होंने 24 दुर्घटना संभावित स्थल चिह्नित किए हैं, जिसके सापेक्ष 16 में सुधार कार्य किया है। डीएम ने सड़क महकमे के…

सीएम धामी ने किया कांवड़ियों के पैर धोकर सम्मान

देहरादून: सावन का महिना शुरू होते ही कांवड़ियों की भीड़ भी जुट गई है I इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों को रुद्राक्ष की माला और भगवा पटका भी पहनाया। उनको गंगाजली भी भेंट की । इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार अलग…