देहरादून: विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित सभागार में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान विशेष प्रमुख सचिव ने उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी के लिए भूमि का चयन करने के साथ फिल्म उद्योग से सम्बन्धित अवस्थापना विकास के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिएI उन्होंने निर्देश दिए कि फिल्म सिटी में फिल्म शूटिंग एवं प्रोडक्शन से सम्बन्धित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाएं। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के सभागार में हुई बैठक के में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने निर्देश देते हुए…
Category: उत्तराखंड
बूढ़ाकेदार में भारी बारिश ने मचाई तबाही, रात भर जंगल में फसे रहे कांवड़ यात्री
देहरादून: भिंलगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बीती रात को हुई भारी बारिश के कारण जमकर तबाही मची है। धर्म गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर आ गया है। जिस कारण नदी का पानी रगस्या और भौंदी गांव के खेतों तक पहुंच गया है। साथ ही नदी के बहाव के कारण बूढ़ाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण गंगोत्री से जलभरकर लौट रहे उत्तर प्रदेश के 22 कांवड़ यात्री बेलक-बूढ़ाकेदार पर रातभर फंसे रहे। बारिश के कारण वह रास्ता…
उत्तराखंड बनेगा शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
देहरादून: उत्तराखंड में आज मंगलवार से नई शिक्षा नीति लागू होने जा रही हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस नीति के तहत कक्षाएं प्री प्राइमरी से शुरू होंगी। साथ ही शिक्षा मंत्री ने एससीईआरटी द्वारा इसकी पाठ्यक्रम तैयार किये जाने की जानकारी दी है। बता दें, आज मुखियामंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा महानिदेशालय में बाल वाटिकाओं का उद्घाटन कर नई शिक्षा नीति (एनईपी) का शुभारंभ करेंगे। जिसके साथ ही उत्तराखंड एनईपी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि…
मानसून की दस्तक के साथ राज्य में आपदा से निपटने को एनडीआरएफ तैयार, 6 दलों का किया गठन
देहरादून: राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां होने लगी हैंI प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में एनडीआरएफ की छह दलों को तैनात किया गया हैI 15वीं वाहिनी, एनडीआरएफ के इन सभी दलों को आपदा के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया हैI उत्तराखंड राज्य खास तौर पर यहां के पर्वतीय क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील माने जाते हैंI जिसको देखते हुए राज्य में मानसून के मद्देनजर एनडीआरएफ ने कमर कस ली हैI आपदा से निपटने…
नहीं रहे प्रशिद्ध समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल, सीएम ने जताया शोक
देहरादून: पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेवी अवधेश कौशल का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब कौशल ने राजधानी देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार नाला पानी घाट में साड़े तीन बजे किया जायेगा I प्रशिद्ध समाजसेवी कौशल के निधन पर सीएम धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया हैI उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में इसे अपूरणीय क्षति बतायाI अवधेश कौशल लंबे समय से बीमार चल रही थे, बताय जा रहा है कुछ समय से उनके अंगों…
साक्षी महाराज ने की केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार को भंग करने की मांग
देहरादून: भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी ने केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार को भंग कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हाल के समय में राजस्थान में घटी घटनाएं चिंताजनक हैं। हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। स्वामी सच्चिदानंद ने आगे कहा कि उदयपुर में दर्जी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। कानून व्यवस्था कायम रखने में राजस्थान सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई…
आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मोदी @ 20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक पर चर्चा एवं विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 वर्षों के राजनीतिक जीवन पर आधारित है। 5 भागों एवं 21 अध्यायों की इस पुस्तक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विषय विशेषज्ञों के इसमें लेख हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के राजनीतिक जीवन पर आधारित इस पुस्तक में लेखकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं…
कलयुगी पिता को नाबालिग बेटी ने पहुंचाया जेल, मदद कर रहे युवक पर लगाया था बेटी को भगा ले जाने का आरोप
देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी हैI यहां एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर किसी युवक द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगा शिकायत दर्ज करवाईI जानकारी मिलने के बाद बेटी भी थाने पहुंच गई, जिसके बाद उसने अपने कलयुगी पिता की सारी कहानी पुलिस को बताई तो, जिसको सुनकर पुलिस भी हैरान रह गईI फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि रायपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के पिता ने एक…
बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका देगी सरकार, कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की तैयारी
देहरादून: उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर हैI राज्य सरकार अब 10 वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्र छात्राओं को दोबारा पास होने का मौका दिए जाने की तैयारी कर रही है I प्रदेश के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के मुताबिक इस पर जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। प्रदेश में बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को अब मायूस होने की जरूरत नहीं होगीI राज्य सरकार ने तय किया है कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और…
