देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण पर जिला आपूर्ति विभाग द्वारा जनपद में 17 नई सस्ता राशन गल्ला की दुकानों खोली गई हैं तथा 12 अतिरिक्त नई दुकानों की टैण्डर किया गया है जिसके लिए आवेदन प्राप्त किए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर खोली गई 17 नई राशन की दुकानों के विक्रेताओं को आज जिला पूर्ति कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विक्रेताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) कार्यप्रणाली, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने, डिजिटल वितरण प्रणाली, ई- पॉस मशीनों के…
Category: उत्तराखंड
तहसील से स्वास्थ्य केंद्र और गांव तक: जिलाधिकारी आशीष भटगांई का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्ती और जनता को आश्वासन
बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज तहसील परिसर कांण्डा का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान तहसीलदार निशिका आर्य उपस्थित रही। निरीक्षण में उन्होंने प्रमाण पत्रों का समय पर निर्गमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीन कार्यरत रहे और समस्त कार्मिक उपस्थिति बायोमेट्रिक से लगाना सुनिश्चित करें। सेवा पुस्तिकाओं का त्वरित निस्तारण हो और कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने अभिलेखों का संधारण अव्यवस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा राजस्व मैनुअल का अध्ययन कर कार्य करने, सभी रजिस्टर एवं अभिलेख सुव्यवस्थित…
चमोली जिले के थराली इलाके में बीती रात बादल फटने से भयंकर तबाही
चमोली/उत्तराखंड टुडे न्यूज : चमोली जिले के थराली इलाके में बीती रात बादल फटने से भयंकर तबाही हुई। इस आपदा में चेपडों गांव का पूरा बाजार तबाह हो गया थराली के कोटड़ीप, राड़ीबगड़, अपर बजार, कुलसारी, चेपडो, सगवाड़ा समेत अन्य हिस्सों में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। चेपडो में अतिवृष्टि से भारी तबाही देखने को मिली है। यहां में एक बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिल रही है। इसके साथ ही सगवाड़ा गांव में भी एक 20 वर्षीय युवती मलबे में दब गई। रेस्क्यू टीम ने शव…
ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म पर नया कानून लागू
भारत सरकार ने ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म पर नया कानून लागू कर दिया है। इस कानून के तहत ऐसे सभी प्लेटफॉर्म जो ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाएं प्रदान करते हैं, उनके संचालन पर रोक लग जाएगी। नए कानून के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म को चलाने वाले लोगों को तीन साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। वहीं, जो भी व्यक्ति इन प्लेटफॉर्म का प्रचार करेगा, उसे दो साल की जेल और 50 लाख रुपये का जुर्माना भुगतना होगा। गौरतलब है कि हाल ही तक कई…
कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी: सीएम धामी
पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने आज मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस…
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के चिकित्सकों को दी बड़ी राहत और सौगात
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चिकित्सकों को बड़ी राहत और सौगात दी है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को अब एसडी एसीपी (SD ACP) का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में भी चिकित्सक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उनके हितों का ध्यान रखना हमारी…
स्यानाचट्टी में बनी कृत्रिम झील को खोलने के प्रयास निरंतर जारी
स्यानाचट्टी में बनी कृत्रिम झील को खोलने के प्रयास निरंतर जारी हैं। झील के एक हिस्से को खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ, सिंचाई विभाग और अन्य सम्बंधित एजेंसियां जुटी हैं। पिछले एक घंटे में झील के जलस्तर में लगभग 2 फूट तक कमी आई है। वहीं, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को स्यानाचट्टी चट्टी में बनी झील से जल निकासी हेतु जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चैनेलाइजेशन करने के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।…
पीएनबी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया
देहरादून: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएनबी अपनी प्रमुख योजना “पीएनबी रक्षक प्लस” के तहत सीआरपीएफ के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ कई तरह की सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस मौजूदा एमओयू में किए गए संशोधन का आदान-प्रदान पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री बिभु प्रसाद महापात्र और सीआरपीएफ के डीआईजी (प्रशासन) श्री डी.एस. नेगी की…
बैंक ऋण बीमा धोखाधड़ी करने वाले बैंको को पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी
देहरादून: ऋण के बीमा होने के उपरान्त भी आश्रितों की फजीहत कराने वाले बैंको पर जिलाधिकारी सविन बंसल कड़ा रूख अपनाए हुए हैं। कैनफिन होम लि0 की सम्पति कुर्क 23 अगस्त को सम्पति नीलाम की जाएगी। जिलाधिकारी ने विधवा महिला को प्रताड़ित रकने पर केनफिन होम लि0 बैंक के प्रबन्धक की 22 लाख की आरसी काट दी है अब बैंक की सम्पति को कुर्क कर दिया गया है। अब जिलाधिकारी के रडार पर जिला प्रशासन निरंतर अपने कड़े फैसलों से जहां जनमानस को उनका अधिकार दिला रहा है वहीं जनमानस…
“अंतरिक्ष में मानव” विषय पर वेबिनार का आयोजन
एम्स, ऋषिकेश के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग के तत्वावधान में “अंतरिक्ष में मनुष्य” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। जिसमें देशभर से विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। बताया गया कि इसका उद्देश्य अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाना और मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजने में चिकित्सा पेशेवरों और शोधकर्ताओं के योगदान को प्रदर्शित करना था। एम्स ऋषिकेश के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित वेबिनार का एम्स निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने शुभारंभ किया। शरीर क्रिया विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष आचार्य लतिका मोहन की अध्यक्षता…
