भाजपा अनुशासन समिति को मिली विधानसभा चुनाव में भीतरघात करने वालो रिपोर्ट, होगी कार्रवाई

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भाजपा में भितरघात करने का मामला सामने आया था, वही अब भितरघात करने वालों पर जल्द ही गाज गिरेगी। बता दे कि भाजपा ने 23 विधानसभा सीटों पर पार्टी विरोध कार्य करने की रिपोर्ट अनुशासन समिति को सौंप दी है। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद अनुशासन समिति की सिफारिशों पर पार्टी भितरघात करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय में अनुशासन समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 23 सीटों…

दादी के साथ शादी में जा रहे आठ साल के मासूम बालक को गुलदार ने बनाया अपना शिकार

देहरादून : भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव में एक आठ साल के बच्चे को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। कल शनिवार देर शाम आठ वर्षीय बालक नवीन पुत्र सोहन सिंह रावत अपनी दादी के साथ गांव के पास में ही शादी में शामिल होने जा रहा था। लेकिन उसी दौरान वहाँ गुलदार घात  लगाए बैठा था । वह दादी से आगे-आगे चल रहा था। उसी समय रास्ते में अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद नवीन जब न ही शादी में पहुंचा और ना ही घर तो परिजनों…

सीएम धामी ने नई दिल्ली में आयोजित अयोध्या पर्व कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति द्वारा आयोजित अयोध्या पर्व-2022 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अयोध्या पर्व के चौथे आयोजन के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बहुत ही विशेष है आज हनुमान जन्मोत्सव है तथा पूर्णिमा भी है, इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिये गर्व की बात है, क्योंकि यहां पहुंच कर वह अपने को अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। यहां आना तभी सम्भव है,…

वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को लेकर हरीश रावत ने सरकार को दिया सुझाव

देहरादून : उत्तराखंड में पारा चढ़ने के साथ ही जंगल में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। वनाग्नि घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार के साथ अपना सुझाव साझा किया है I उन्होंने सुझाव देते हुए कहा है कि जंगलों में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जंगलों की आग को लक्ष्यगत तरीके से पिछले साल के मुकाबले पहले साल 25 प्रतिशत और दूसरे वर्ष 50 प्रतिशत घटाने का प्रयास होना चाहिए। इसमें ड्रोन तकनीक का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही…

तीसरी शादी करने पहुंचे दुल्हे की दूसरी पत्नी समेत अन्य महिलाओं ने चप्पलों से की जमकर पिटाई

देहरादून : ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में तीसरी शादी करने आए दूल्हे की उसकी दूसरी पत्नी और अन्य महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को बमुश्किल गुस्साए परिजनों से बचाकर थाने पहुंचाया। दरअसल, शुक्रवार दोपहर एक धर्मशाला में वैवाहिक समारोह चल रहा था। बरात पहुंच चुकी थी। दूल्हे के स्वागत की रस्में चल रहीं थीं। तभी मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस टीम को लेकर वहां पहुंच गई। महिला ने बताया…

पिथौरागढ़ में जंगल में लगी आग, वन क्षेत्रों में हुआ नुकसान

देहरादून : उत्तराखंड के जंगलों में फिरसे आग लगने की खबर सामने आई है । बता दें कि शनिवार सुबह सीमांत जिले पिथौरागढ़ में जंगल की आग भड़क गई। यहां भी लगातार वन क्षेत्रों को नुकसान की खबरें आ रही है। जिले के मुख्यालय से लगे जंगलों के साथ-साथ बेड़ीनाग, गंगोलीहाट कनालीछीना, डीडीहाट और अस्कोट के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। इस बारे में डीएफओ कोको रोसे का कहना है कि आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आग की अधिकतर घटनाएं पंचायती वनों में हैं।…

प्रदेश में फिर बढ़ने लगा तापमान, कुछ पर्वतीय छेत्रों में बारिश की संभावना

देहरादून : प्रदेश में कुछ दिन की राहत के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी फिर से शुरु हो गई है I हालांकि शनिवार को भी कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार जरूर हैं, लेकिन बाकी जगह मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप निकलने…

सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर सुनी जन समस्यायें, तुरंत समाधान करने के दिए निर्देश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की, सभी ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के तुरंत निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारियो को निर्देशित किया गया है की ब्लॉक स्तर की समस्याओं का…

सीएम धामी ने किया हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से 15 ग्राम सेतुओं का वर्चुअल उद्घाटन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के 6 पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 15 ग्राम सेतुओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। उत्तराखण्ड के 6 जनपदों में इन 15 पुलों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में नदी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम दिल्ली के लिए होंगे रवाना

देहरादून : शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए रवाना होंगे I जानकारी के अनुसार वह शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं उनके दिल्‍ली दौरे की सूचना के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री उप चुनाव किस सीट से लड़ेंगे, इस विषय पर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। साथ ही सीएम धामी शनिवार को शाम चार बजे राजघाट पर…