मुख्यमंत्री धामी ने दी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

देहरादून : मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। सीएम धामी ने श्रद्धांजलि देने के बाद सभी लोगों को आभार जताया। मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आमजन से लेकर नेता और अफसर तक उन्हें  शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल…

मुख्यमंत्री चुने जाने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर जल्द शुरू करेंगे प्रक्रिया

देहरादून : उतराखंड में एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया I कल सीएम धामी शपथग्रहण कर राज्य की बागडोर संभालेंगे I वहीं विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता की जो घोषणा की थी, उसको लेकर धामी ने कहा कि अब दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद वह इस पर काम करेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया से…

पुष्कर सिंह धामी 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आखिरकार अब नए मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट हो गया है I कल भाजपा विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का एलान किया। वहीं जिसके बाद धामी पार्टी के वरिष्ठ विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। 23 मार्च यानी कल धामी परेड ग्राउंड में शपथग्रहण करेंगे।  23…

मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों पर विराम, एक बार फिर धामी सभालेंगे उत्तराखंड की कमान

देहरादून: राज्य में मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर चल रही अटकलों का सोमवार शाम को समापन हो गया हैI भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संशय पर विराम लगाते हुए पुष्कर सिंह धामी के नाम को विधायक दल की सहमती के रूप में विधायक दल के नेता चुने जाने को लेकर प्रदेश के राज्यपाल को पत्र सौंप दिया हैI वहीं राज्यपाल ने भी पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाने का निर्णय लिया हैI भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज सांय 6 बजे राजभवन में विधानमंडल दल…

भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,आज होगा नए सीएम का ऐलान

देहरादून : प्रदेश में आज भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है I इस बैठक में उतराखंड ने नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा I इसी के चलते केंद्रीय रक्षा मंत्री पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह सोमवार दोहपर देहरादून पहुंच गए हैं। वहीं ऑब्जर्वर मीनाक्षी लेखी भी उनके साथ विशेष विमान से नई दिल्ली से देहरादून आई। आज शाम पांच बजे होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक यह दोनों शामिल होंगे जिसके के बाद ही सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सांसद…

प्रदीप का भारतीय सेना में जाने का सपना पूरा करने में मदद करेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ

देहरादून : हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर जुनून और जज्बे से रातों रात सुर्खियां बनकर लाखों लोगों के दिलों में उतरे उत्तराखंड के लाल प्रदीप मेहरा, अब उनकी मदद के लिए कई लोग सामने आने लगे हैं। मदद करने वालो में से एक प्रमुख नाम सामने आया है वो हैं सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो कहे जाने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ। जनरल दुआ ने प्रदीप की मदद के लिए कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल, पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा कलिता से बात की है। जिससे प्रदीप को भारतीय सेना में जाने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर

देहरादून : आज उत्‍तराखंड को नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है । उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी I हलांकि सस्पेंस अभी भी बरकरार है I प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कशमकश अभी भी जारी है I मुख्यमंत्री की रेस में 7 लोगों के नाम आगे है I नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,…

डॉगी पर रंग डालते हुए इंस्टाग्राम पर रील बनाना पड़ा भारी

देहरादून : सोशल मीडिया पर रील बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। युवकों ने होली में डॉगी ‘रॉक्सी पर रंग डालते हुए वीडियो बनाई और उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। सोशल वर्करों ने इसकी शिकायत पुलिस में की और तीनों युवकों को थाने में आकर हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। इतना ही नहीं तीनों युवकों ने 10 दिनों तक डॉगी की सेवा करने के लिए भी अपनी सहमति दी हैं। मामला देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र का है। जहां तीन युवकों ने होली के दिन अपने…

खाई में गिरा ट्रक, 2 लोगों की मौत 4 घायल

देहरादून : यमुनोत्री हाईवे के पास डामटा से नौगांव की तरफ रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक के खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया । जानकारी के अनुसार  हादसे के दौरान वाहन में लगभग 11 लोग सवार थे। घायल चार लोगों को 108 सेवा से सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया है। अभी अन्य लोग लापता है। खोज एवं बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। खाई से एक शव निकाला जा चुका है। जबकि दूसरा शव ट्रक के नीचे दबा है। जिसे…

नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण समारोह शुरू, प्रोटेम स्पीकर ने पहले महिला विधायकों को दिलाई शपथ

देहरादून : उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण समारोह शुरू हो गया है।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी I जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। इस दौरान पहले महिला नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई।  जिसके चलते  नवनिर्वाचित विधायक अनुपमा रावत ने सबसे पहले शपथ ग्रहण की।