शपथ ग्रहण के बाद पैड़ी से कनखल के जगद्गुरू आश्रम रवाना हुए सीएम धामी

देहरादून : 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।शपथ लेने के बाद सीएम धामी हरिद्वार पहुंचे । जहां उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना की । जिसके बाद वह हरकी पैड़ी से कनखल के जगद्गुरू आश्रम रवाना हो गए हैं।

यातायात निदेशालय ने आवेदकों की स्क्रीनिंग करके 167 नौजवानों का किया चयन

देहरादून : राजधानी में बढ़ते ट्रेफिक और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस को जल्द ही करीब 150 यातायात स्वयंसेवक मिलेंगे। इसके लिए यातायात निदेशालय की ओर से स्वयंसेवक बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें बड़ी संख्या में नौजवानों ने आवेदन किए। आवेदकों की स्क्रीनिंग करके 167 का चयन किया गया है। लेकिन इनमें भी अभी अंतिम चयन किया जाएगा और 150 के स्वयंसेवक दून की सड़कों पर उतारे जाएंगे। अंतिम चयन के बाद उनकी रिजर्व पुलिस लाइन में दो दिन तक ट्रेनिंग होगी। इस ट्रेनिंग में…

पुष्कर सिंह धामी के दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर मां विष्णु देवी ने कहा कि उनका बेटा अच्छा काम करेगा

देहरादून: प्रदेश में लगातार दूसरी बार पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बडे़ गर्व से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां विष्णु देवी ने कहा कि उनका बेटा अच्छा काम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका बेटा अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में अच्छा काम करेगा और पिछले छह महीने के कार्यकाल से भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। सीएम धामी की मां ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मेरा बेटा अब पांच साल के लिए…

प्रदेश के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल और बारिश होने के आसार

देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में आज बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही ज्यादातर इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश होने के आसार भी है। वहीं जिले के शेष स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।  जिन जिलों में गरज ,चमक और हल्की बारिश का अनुमान है उनमे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है| इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने और आंशिक बादल छाये रहने…

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री धामी को दिलाई पद एवं गोपनियता की शपथ

देहरादून : बुधवार को देहरादून के परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान राज्यपाल ने सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, चन्दन राम दास और सौरभ बहुगुणा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बुधवार को सीएम धामी ने परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले सन्त महात्माओं पर पुष्प वर्षा की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर…

शपथ गृहण करने से पहले सीएम धामी समेत अन्य भाजपा विधायकों ने लगाई भगवान के दर में हाजिरी

देहरादून : उत्तराखंड की नई सरकार के शपथ गृहण समारोह से पूर्व आज सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारी महानगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। इस क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। वहीं मदन कौशिक भी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। इसके अलावा दून में निवास करने वाले सांसद, प्रदेश पदाधिकारीगण, मेयर, महानगर पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र संयोजक भी अपने निकटवर्ती मंदिरों में…

आज सुबह धामी के शपथ ग्रहण से पहले होगी देवालयों में विशेष पूजा

देहरादून: आज धामी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सुबह बदरीनाथ, केदारनाथ धामों के शीतकालीन गद्दीस्थलों समेत देवभूमि के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भाजपा ने विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा है। इसके साथ ही प्रत्येक गुरुद्वारे में अरदास भी होगी। इस दौरान लोक कल्याण और धामी सरकार पांच साल तक सफलतापूर्वक चले, इसकी कामना की जाएगी। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से होने वाले इस…

अब कौन बनेगा उत्तराखंड विधानसभा का नया अध्यक्ष, मंथन में जुटी भाजपा

देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम से संशय ख़त्म होने के बाद अब यह प्रश्न राजनीतिक गलियारों में उठने लगा है कि विधायकों की शपथ ग्रहण के बाद पांचवीं विधानसभा का विधिवत गठन होने पर नया विधानसभा अध्यक्ष कौन होगा। इसे लेकर भाजपा मंथन में जुट गई है। वहीं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नाम भी विधानसभा अध्यक्ष को लेकर चर्चा में हैं।लेकिन वर्तमान अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी इनमें शामिल है। माना जा रहा है कि यदि अग्रवाल को…

आज दोपहर ढाई बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : विधायक दल की बैठक में एक बार फिर पुष्‍कर सिंह धामी को अपना नेता चुना । आज बुधवार को धामी लगातार दूसरी बार उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री होंगे। शपथग्रहण कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान में दोपहर ढाई बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे आरंभ हो जाएगा, जबकि शपथ का कार्यक्रम ढाई बजे शुरू होगा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी 2.10 बजे परेड मैदान पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,…

लगातार तीसरी बार बसपा ने बदला अपना प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य ब्रजवाल को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून: विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को शीशपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर अल्मोड़ा के बीआर धोनी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया दिया था। अब वहीं 24 घंटे बाद ही पार्टी ने अपना फैसला पलटते हुए युवा नेता आदित्य ब्रजवाल को यह पद सौंप दिया है। 13 नवंबर 2021 को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा प्रमुख मायावती की ओर से नरेश कुमार गौतम को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर चौधरी शीशपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया…