हरीश रावत को पड़ेगी कुटिया की जरूरत: भसीन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा की गई टिप्पणी पर भाजपा पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा, चुनाव हारने के बाद संन्यास के लिए कुटिया की जरूरत हरीश रावत को पड़ेगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा देवेंद्र भसीन व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने अपने अलग-अलग बयानों में कहा, हरीश रावत ने योगी आदित्यनाथ को लेकर जो बयान दिया है, वह हास्यास्पद है। जिन राज्यों में भी चुनाव हो रहे हैं, भाजपा वहां शानदार तरीके से जीत रही है। उत्तर…

पत्नी ने फंखे से लटक कर दी जान, दो दिन पहले हुई थी पति के साथ नोकझोक

देहरादून : पति पत्नी के बीच मामूली नोकझोंक के बाद पत्नी ने पंखे से लटककर जान दे दी। युवती के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हालाँकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम राजपुर निवासी नरेंद्र सैनी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वसई में शिक्षक हैं। वर्तमान में वह लक्ष्मीनगर कॉलोनी में रह रहे हैं। बता दे कि नरेंद्र की पहली पत्नी अर्चना सैनी दलपत ठाकुरद्वारा में शिक्षिका थी। जिसकी 30 अप्रैल 2021 को कोरोना ड्यूटी में संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई…

इस वर्ष से सीएनजी से संचालित होंगी रोडवेज बसें

देहरादून: परिवहन निगम ने बोर्ड बैठक में अपेक्षाकृत कम महंगे सीएनजी से बस संचालन पर निर्णय लिया था। जिसके चलते इस साल रोडवेज की बसें सीएनजी से चलनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने टेंडर खोल दिया है। जिस फर्म के पास टेंडर आया है, वह आचार संहिता खत्म होने के साथ ही अपना काम शुरू करेगी। 600 से अधिक बसों में सीएनजी किट लगाई जानी है, जो कि मैदानी मार्गों पर संचालित होती है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि अब…

सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना को राज्य में लागू करने का काम किया जाएगा: गणेश गोदियाल

देहरादून : विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके है लेकिन कांग्रेस अभी भी नई नई योजना से जनता को आश्वस्त करने में लगी है । कांग्रेस ने सत्ता में आने पर राजस्थान सरकार की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना को आगे बढाने की बात की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरूवार को कर्मचारी-शिक्षकों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों की सभी समस्याओं को प्रमुखता से शामिल किया है। प्रदेश में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना को राज्य में लागू करने…

कांवड़ यात्रा के चलते 28 फरवरी तक हरिद्वार में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद, जानिए नया यातायात प्लान

देहरादून : फाल्गुन कांवड़ यात्रा शुरू होने पर नया यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। कांवड़ मेले के खत्म होने तक हरिद्वार-नजीवाबाद हाईवे पर भारी वाहन सुबह चार बजे से लेकर रात बारह बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। लेकिन अगर किसी वाहन को नजीवाबाद की तरफ आना-जाना है तो वह वाया जगजीतपुर, लक्सर, मंडावली, बिजनौर से होते हुए जा सकेगा। वहीं दूसरी तरह रुड़की से देहरादून जाने वाले भी छुटमलपुर बाईपास, बिहारीगढ़ होते हुए जा सकेंगे।  इस सम्बन्ध में सीओ यातायात राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए…

सरकार बनने पर सुलझाया जायेगा ग्रेड पे का मामला : सीएम धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि कहा कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला सरकार बनने के एक माह के भीतर सुलझा दिया जाएगा। इसके अलावा सख्त भू कानून के मामले में भी उत्तराखंड के हित मे निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता के प्रचंड समर्थन से 60 से अधिक सीटें जीतेगी। बता दे कि सीएम धामी 23 फरवरी बुधवार को चम्पावत हादसे के पीड़ितों से मिलने उनके गांव गए। उसके बाद वह घायल से मिलने…

भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त: सीएम धामी

देहरादून: प्रदेश मुख्यमंत्री ने नयना देवी मंदिर परिसर में हुई वार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। वह प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही हैं। जैसे-जैसे मतगणना की तिथि नजदीक आ रही है, विपक्षी भी मानने लगे हैं कि भाजपा साठ पार जाने वाली है। साथ ही भीतरघात के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा संगठनात्मक रूप से सुदृढ़ है तथा भारत ही नहीं विश्व बड़ी पार्टी में से एक है। बड़े परिवार में आंशिक मतभेद हो सकते…

हाथी ने पेट्रोल पंप में घुसकर सूंड से तोड़ी दीवार

देहरादून : बीते बुधवार की देर रात हल्द्वानी मार्ग पर स्थित बैलगढ़ पेट्रोल पंप पर एक टस्कर हाथी घुस गया। हाथी ने पहले पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ी, उसके बाद वह पेट्रोल पंप की मशीनों को तोड़ने की कोशिश करने लगा। लेकिन मौके पर कर्मचारियों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भागा।  घटना के मद्देनज़र गुरुवार को रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि बैलगढ़ के पास हाल ही में एक पेट्रोल पंप बनाया गया है। जहा बुधवार की देर रात एक हाथी जंगल से…

योगी को हार के बाद कुटिया बनाने के लिए उत्तराखंड में जमीन दे दूंगा: हरीश रावत

देहरादून: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रचार में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। जहाँ उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि हार के बाद उन्हें कुटिया बनाने के लिए उत्तराखंड में जमीन दे देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड में बीजेपी की हार होगी। चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही सीएम पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। उन्होंने सीएम योगी…

मदन कौशिक ने हरदा के पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो को बताया फर्जी

देहरादून : पिछले दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत का पोस्टल बैलेट में धांधली को लेकर एक वीडियो पोस्ट हुआ था । जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सैनिकों के डाक मतपत्रों का फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को कौशिक पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते समय उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि उनके नेताओं में सेना और संवैधानिक संस्थानों का…