देहरादून: कॉर्बेट पार्क के निकट सुंदरखाल क्षेत्र के निवासियों को वन अधिकार अधिनियम के तहत अब तक बिजली, पानी, मोबाइल जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दि जा रही थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के वन सचिव और प्रमुख वन संरक्षक को नोटिस जारी किया है। अदालत ने ये अधिकार सुंदरखाल के ग्रामीणों को अब तक न दिए जाने का कारण स्पष्ट करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई जस्टिस हेमंत गुप्ता और आर सुब्रमण्यम की पीठ में हुई। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। वत्सल फाउंडेशन की…
Category: उत्तराखंड
आज नैनीताल के मतदातओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम मोदी
देहरादून :उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब छह दिन का समय शेष बचा है। जिसको देखते हुए चुनावी प्रचार को जोर देने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता लगातार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नैनीताल जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने हरिद्वार जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित किया I जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है, लेकिन कांग्रेस के लोग…
टोल मांगने पर कर्मचारियों से भिड़े चार युवक
देहरादून: आज सुबह करीब 7:45 बजे रुद्रपुर से किच्छा की तरफ कार सवार चार युवक जा रहे थे। वह चुटकी देवरिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहा टोल मांगने पर वो कर्मचारियों से भिड़ गए। तलवार से किए गए हमले में दो टोल कर्मचारी घायल हो गए हैं। वहीं आरोप लगाया गया है कि पुलिस के सुपुर्द करने के बावजूद उन्हें चौकी से छोड़ दिया गया। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। चारों युवकों ने खुद को धार्मिक यात्रा में बताते हुए…
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रचार को धार देने पहुचेंगे उत्तराखंड
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के पास प्रचार के लिए बहुत कम समय शेष है। ऐसे में अब कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी के प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचकर पार्टी का प्रचार करेंगी। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 10 फरवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी…
भाजपा सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया: हरीश रावत
देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धौलछीना, सोमेश्वर तथा चौखुटिया में जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे हैं। हरीश रावत ने अपनी सरकार बनने पर पांच साल में चार लाख लोगों को रोजगार देने तथा कन्या धन, गौरा देवी, नंदा देवी योजना समेत 21 तरह की पेंशन योजनाओं को लागू करने का वादा कियाI भाजपा पर निशाना साधते हुए हरीश ने कहा कि, उनकी तीन साल की सरकार ने 32,000 लोगों को सरकारी नौकरियां दीं, जबकि भाजपा सरकार पांच साल में 3200 को भी…
केजरीवाल बोले भाजपा और कांग्रेस के पास लूटने के अलावा कोई एजेंडा नहीं
देहरादून: आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक नई पार्टी के रूप में चुनावी मैदान में उतरी हैI दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की दो बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस पर हमला करना शुरु कर दिया हैI उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव उम्मीदों पर लड़ा जाता है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने 10-10 साल तक सत्ता में रह कर उत्तराखंड को लूटने के सिवाए कोई काम नहीं किया है। लूट यहां तक पहुंच गई कि पहाड़, नदी, जंगल बर्बाद कर दिए…
देहरादून और बागेश्वर के दौरे पर रहेंगे जगत प्रकाश नड्डा
देहरादून: आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा देहरादून और बागेश्वर के दौरे पर रहेंगे। बागेश्वर में उनका नुमाइशखेत मैदान में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। बीते रविवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने बागेश्वर आकर नड्डा के आगमन को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने जनसभा का आयोजन आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के तहत किए जाने की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि नड्डा बागेश्वर पहुंचने के बाद…
भाजपा प्रत्याशियों के लिए वर्चुअल संबोधन करेंगे पीएम मोदी
देहरादून: प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अब आठ दिन का समय शेष बचा है। प्रचार के अंतिम समय में चुनावी हवा बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की तरफ से पीएम मोदी को चुनाव प्रचार में लाने की मांग की जा रही है। चुनाव मैदान में उतरे सभी पार्टी प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में मोदी की जनसभा हो। हालांकि भाजपा ने प्रदेश के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में मोदी के वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम दोबारा से तय कर दिए हैं। वहीं आज हरिद्वार लोकसभा…
अक्षय कुमार होंगे उत्तराखंड के नए ब्रांड एम्बेसडर
देहरादून: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड के नए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में चुना गया हैं। आज उन्होंने देहरादून में प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाई और फूलों का गुलदस्ता भी दिया। मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को केदारनाथ मंदिर की प्रतिमूर्ति भी भेंट की। धामी ने कहा कि हमने अक्षय कुमार को एक प्रस्ताव दिया है। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। वह उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी काम करेंगे। वहीं मुलाकात के…
ग्रामीणों ने किया विधानसभा चुनाव का बहिष्कार. कहा रोड़ नहीं तो वोट नहीं
कर्णप्रयाग: ग्राम पंचायत गनोली, थांगवाड,एवम डोंठला के ग्रामीणों ने 2022 विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इस क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि उक्त ग्रामपंचयतों के 8 गांवों में 2006 से मिली स्वीकृति के बावजूद आज तक सड़क नहीं पहुंची है । जिला पंचायत सदस्य के समझाने के बाद भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं, इस दौरान उन्होंने विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान बांटोली दिनेश रावत,आईटी सैल के जिलाध्यक्ष मनोज रावत ,दर्शन कठैत, यशबीर कठैत, सुरेंद्र कठैत, रघुनाथ पुंडीर, लज्जो…
