उत्तरखंड में कांग्रेस के स्टार प्रचारक फूकेंगे चुनावी समर में जान

देहरादून: उत्तराखंड में चुनावी जंग छिड चुकी है पार्टियां अपने प्रचार-पसार में जुट गयी हैI ऐसे में प्रदेश में सत्ता के दावेदारों में से प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली हैI चुनावी समर में जान फूंकने के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में स्टार प्रचारक रहेंगे। चुनाव आयोग ने भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी…

मार्च के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा जाड़े का मौसम

देहरादून: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल सर्दी के दिनों में 20 से 30 दिनों तक का इजाफा हो सकता है। यह असर उत्तराखंड समेत पूरे हिमालयी क्षेत्र में दिखाई देगा। इस बार अन्य सालों की तुलना में 15 फरवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में जाड़े का असर मार्च माह के शुरुआती सप्ताह तक रह सकता है। जबकि पहाड़ी इलाकों पर मार्च में बर्फबारी की पूरी संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस बार जनवरी…

डॉक्टर और फार्मेसिस्ट से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : गुरुवार को राजकीय जिला अस्पताल के कोरोनेशन विंग में मरीज़ की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गयी थीI जिसके बाद परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और फार्मेसिस्ट के साथ मारपीट की। जिस कारण शुक्रवार को डॉक्टर और फार्मेसिस्ट हड़ताल पर चले गए थेI मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आज डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक में आज दाेपहर 12 बजे से कोरोनेशन अस्पताल में ओपीडी कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। वहीं इस मामले के चलते सोमवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी की चेतावनी दी…

पैसों की तंगी से परेशान पति ने की पत्नी की हत्या

देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में बड़ा ही मार्मिक तथ्य सामने आया हैI हत्या की वजह घर की आर्थिक तंगी को माना जा रहा है। रविवार देर शाम महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैI लेकिन वह ज्यादा कुछ पुलिस को नहीं बता रहा है। आज आरोपी की न्यायालय में पेशी की जाएगीI रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया…

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु कर सकेंगे हरिद्वार में पावन स्नान

देहरादून: आज सोमवती अमावस्या है तथा कल एक फरवरी को मौनी अमावस्या का पावन पर्व है। आमतौर पर इस पर्व में हरिद्वार के घाटो में श्रद्धालुओं का जमावड़ा नज़र आता हैI इससे पूर्व मकर संक्रांति के पर्व पर हरकी पैड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों को सील कर दिया गया था। स्थानीय लोगों को कुछ ही घाटों पर डुबकी लगाने की छूट दी गई थी। लेकिन इस बार जिला प्रशासन की ओर से हरकी पैड़ी समेत किसी भी गंगा घाट पर स्नान के लिए कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।  सोमवती…

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया हुई शुरू, वसंत पंचमी को तय की जाएगी तिथि

बदरीनाथ: चमोली जिले में समुद्रतल से 10276 फीट की ऊंचाई पर स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जीसके तहत डिमरी पुजारी गाडू घड़ा यात्रा में शामिल होने के लिए जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर पहुंचे हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्रनगर में तय की जाती है। रविवार को डिमरी पुजारी गाड़ू परंपरानुसार घड़ा लेने के लिए जोशीमठ से पांडुकेश्वर योगध्यान मंदिर पहुंचे। बदरीनाथ डिमरी केंद्रीय पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद डिमरी ने बताया कि सोमवार…

सचिन पायलट देहरादून में करेंगे कांग्रेस प्रत्याशियों का डोर-टू-डोर प्रचार

देहरादून: प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैI पार्टियों के ओर से डोर-टू-डोर कैंपेन का सिलसिला शुरु हो गया हैI इस ही क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार को देहरादून शहर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। साथ ही अपने इस दौरे में पायलट भाजपा सरकार में महंगाई पर भी एक पत्रिका का विमोचन करेंगे। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रियका गांधी दो फरवरी को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र…

पार्किंग स्थलों की कमी बनी पैदल आवाजाही करने वालो के लिए मुसीबत

अल्मोड़ा: नगर में बढ़ते वाहनों की संख्या और पार्किंग स्थलों की कमी के चलते लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड रहा है। जिला मुख्यालय में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन उस हिसाब से पार्किंग का निर्माण नहीं हो पाया है। पर्याप्त पार्किंग न होने के कारण लोगो को सड़को पर दोनों तरफ वाहन खड़े करने पड़ते हैं। जिससे पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी दिक्कतें होती है। नगर पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक नगर में चार स्थानों पर पार्किंग है। लक्ष्मेश्वर…

यातायात को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस की वालंटियर स्कीम तैयार

देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रही यातायात की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस की वालंटियर स्कीम का मन बनाया है। इसके तहत अब वालंटियर के रूप में 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी शख्स यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस से जुड़कर मदद कर सकता है। यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने बताया की ऐसे स्वयंसेवक यातायात संचालन, यातायात जागरूकता आदि कामों में पुलिस की मदद कर सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति को यातायात निदेशालय की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर बने उत्तराखंड ट्रैफिक…

विधानसभा चुनाव: भजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र तैयार, आप दे रही अंतिम रूप

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस ने अपना अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है, आम आदमी पार्टी अपने घोषणा पत्र को अंतिम रूप दे रही है। भाजपा अपना घोषणा पत्र आगामी दो फरवरी को केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में जारी करेगी। तो कांग्रेस भी पहली या दो फरवरी को अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी फरवरी के पहले सप्ताह में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। भाजपा सभी 13 जिलों में चुनाव दृष्टि पत्र जारी करने का कार्यक्रम करेगी। पार्टी ने  सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों…