आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…

  देहरादून, 7 जुलाई। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण और राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में राज्य को उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता और विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होती है, लेकिन केंद्र सरकार हर आपदा की स्थिति में राज्यों को राहत, बचाव, लॉजिस्टिक और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है। गंभीर प्राकृतिक आपदाओं…

बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…

  देहरादून 7 जुलाई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के लिए उत्तराखंड शासन ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट और संस्तुतियां शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष गढ़वाल मंडल के आयुक्त होंगे। समिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक…

30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम

  देहरादून, 7 जुलाई। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की आस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त…

चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…

  चम्पावत, 06 जुलाई। आदर्श जनपद चम्पावत में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत नरसिंहडांडा–मेरोली मोटर मार्ग से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासिमार तोक तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए उत्तराखंड शासन ने ₹1.91 करोड़ (₹191.08 लाख) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। परियोजना के तहत करीब 2.45 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों और विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को वर्षभर…

देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

  देहरादून, 6 जुलाई। देहरादून जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिले में सभी 13,76,813 मतदाताओं तक गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण कर दिया गया है, जबकि 11,88,720 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन (86.34 प्रतिशत) पूरा हो चुका है। यह जानकारी सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी…

समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती…

देहरादून, 6 जुलाई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जनता की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी दी। दूर-दराज से पहुंचे 169 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जे, अतिक्रमण, आपदा क्षतिपूर्ति और पारिवारिक उत्पीड़न से जुड़े मामलों की भरमार रही। एसीपी भुगतान में लापरवाही बरतने पर आंचल डेयरी के प्रबंधक…

धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

  देहरादून/ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने पर शनिवार को ऋषिकेश के आईडीपीएल ग्राउंड में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद की 219 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री धामी को पांच वर्ष से अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह…

7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम

  देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए 7 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र जमा करना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अभी तक सत्यापन नहीं कराने वाले मतदाताओं से तत्काल अपने बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की है। डीएम ने बताया कि जिले के 13.76 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 11.86 लाख से अधिक मतदाता गणना प्रपत्र जमा कर चुके हैं। इनमें 99.98 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा…

मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

  उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में उनके नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ प्रदेश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मां शक्ति का पाठ तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के…

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…

  देहरादून, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों सहित कुल 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने…