-पारदी गैंग का गुलेलबाज बदमाश है आरोपी देहरादून: पारदी गैंग के गुलेलबाज 50 हजार के ईनामी बदमाश को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने हरिद्वार में अपने साथियों को पुलिस से छुड़ाने के दौरान एक पुलिस कर्मी की गुलेल से आंख फोड़ दी थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ’आप्ररेशन प्रहार’ के तहत एसटीएफ द्वारा निरन्तर शातिर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसीके चलते जनपद हरिद्वार से वांछित चल रहे 50 हजार के ईनामी बदमाश विक्रम की सूचना एसटीएफ को प्राप्त…
Category: अपराध
गैंगस्टर राजा उर्फ इरफान की चलक-अचल सम्पत्ति होगी कुर्क
-जिलाधिकारी हरिद्वार ने किये गये कुर्की का आदेश -शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की थी सम्पत्ति हरिद्वार: रानीपुर निवासी गैंगस्टर राजा उर्फ इरफान की सम्पत्ति को अब पुलिस व प्रशासन द्वारा कुर्क किया जायेगा। इस बात के आदेश जिलाधिकारी हरिद्वार ने जारी कर दिए हैं। गैंगस्टर द्वारा यह सम्पत्ति शराब व मादक पदार्थो की तस्करी कर अर्जित की गयी थी। कुर्क होने वाली सम्पत्ति में एक भूखण्ड व बोलेरो वाहन शामिल है। एसएसपी अजय सिंह द्वारा बेनामी सम्पत्ति जोड़ने वाले माफियाओं पर लगाम लगाकर समाज को सशक्त…
नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार: नाबालिग युवती को भगा ले जाने के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पोक्सो एक्ट तथा दुष्कर्म की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि नाबालिग को पुलिस पहले ही बरामद कर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे चुकी है। मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 17 जुलाई को गंगनहर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया गया था कि मेरी नाबालिक पुत्री को 12 जुलाई को किसी अज्ञात लड़के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले…
उद्यान घोटाले पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, एसआईटी की जांच पर उठाये सवाल
-सीबीआई से जांच कराने की चेतावनी देहरादून: बहुचर्चित करोड़ों रुपए के उद्यान घोटाले में आज एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में समिट की। जिसे पढ़कर अदालत ने कई सवाल उठाए और सरकार से 27 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक सील बंद लिफाफे में अपना जवाब देने को कहा गया है। राज्य के इस करोड़ों रुपए के उद्यान घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। मामले की सुनवाई कर रही अदालत की बेंच ने एसआईटी से पूछा कि क्या एसआईटी ने…
दहेज उत्पीड़न में पर्याप्त साक्ष्य पर ही होगी आरोपियों को गिरफ्तार
नैनीताल: अब दहेज उत्पीड़न केस में पर्याप्त साक्ष्य होने पर ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकेगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 31 जुलाई 2023 को असफाक आलम बनाम झारखंड राज्य में आईपीसी की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न निषेध कानून) के दुरुपयोग को रोकने के संबंध में दिए गए दिशानिर्देश पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व मजिस्ट्रेट के लिए विस्तृत आदेश जारी किए हैं। इन निर्देशों के बाद अब पुलिस दहेज उत्पीड़न के आरोपी को बिना पर्याप्त साक्ष्य व जांच के गिरफ्तार नहीं करेगी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अनुज संगल की…
आईजी की फेसबुक आईडी हैक, मुकदमा दर्ज
मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
-ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज रुद्रप्रयाग: रेगुलर पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने इसकी जांच राजस्व पुलिस से हटा कर रेगुलर पुलिस को सौंप दी थी। इसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस पूरे साक्ष्य जुटाने में लग गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जखोली विकासखंड के गांव निवासी नाबालिग 23 अगस्त को जंगल में गाय चराने के लिए…
बैक डेट में तहरीर रिसीव करने के आरोपी हेड कांस्टेबल निलंबित
रुद्रपुर: थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र गोदाम से लाखों के एल्यूमीनियम का सामान चोरी करने में 10 चोरों को गिरफ्तार करने के बाद प्रकाश में आए फरार पिता और पुत्र की तहरीर को बैक डेट पर रिसीव करने में मदद करने में हेड कांस्टेबल को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक वैशाली कालोनी निवासी सचिन कुमार की शिव शक्ति धर्मकांटा नई बस्ती फुलसुंगा स्थित गोदाम से चोरों ने लाखों का एल्यूमीनियम चोरी कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही पुलिस…
जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का अकाउंटेंट गिरफ्तार
-एक करोड़ से ज्यादा के गबन में था आरोपी देहरादून: जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लोगों के एक करोड़ से ज्यादा हड़पने का एक आरोपी लखनऊ से अरेस्ट कर लिया गया है। सचिन कुमार द्विवेदी नाम के इस आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ये करीब दो साल से उत्तराखंड पुलिस को चकमा दे रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी जिसके द्वारा उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व बिहार में अपनी ब्रांच खोली…
रजिस्ट्रार ऑफिस प्रकरणः वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार
-गुप्त स्थान पर ले जाकर पुलिस कर रही पूछताछ देहरादून: देर रात रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रकरण में वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। कई दिन की आंख मिचौली के बाद विरमानी अपने ही घर से एसआईटी के हत्थे चढ़ गए। अधिवक्ता को पुलिस किसी गुप्त स्थान पर ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। विरमानी पर आरोप है कि उन्होंने अपने मुंशी और वकील इमरान के साथ मिलकर करोड़ों का खेल किया। मामले में अब तक नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। सरकार की…
