सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने वाला अपराधी गिरफ्तार, जल्द चलेगा बुलडोजर

गैंगस्टर: एक साल से फरार शातिर को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया हुआ था। उसके मकान के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन को भेज रही है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि पिछले साल अतीक अहमद (निवासी तुंतोवाला, पटेलनगर) के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया।…

आबकारी विभाग की छापेमारी में एक दर्जन पेटी अवैध शराब बरामद

लालकुंआ: आबकारी विभाग की टीम ने नगर में स्थित डेलीवेज पर चल रही शराब की दुकान में छापा मारा और एक दर्जन पेटी अवैध शराब बरामद की। सेल्समैन शराब से संबंधित कोई भी वैध कागज नहीं दिखा सका। टीम को अपनी जांच में सेल्समैन शराब से संबंधित कोई भी वैध कागज नहीं दिखा सका। आबकारी विभाग के अनुसार, यहां ठेका न होने के कारण यह दुकान रोजाना अधिभार के हिसाब से चलती है। विभाग ने दुकान से बरामद शराब को सीज कर दिया है और कागज दिखाने के लिए तीन…

गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग

पिथौरागढ: धारचूला में बैंक परिसर में बैंक मैनेजर पर गार्ड ने आवेश में आकर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार धारचूला में एसबीआई मैनेजर और गार्ड के बीच विवाद हो गया। गार्ड ने तैश में आकर मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना से बैंक में अफरा तफरी मच गई। मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैंक कर्मियों ने मैनेजर को इलाज…

22 लाख से अधिक नकली नोट बरामद

रुद्रपुर: काशीपुर पुलिस एसओजी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। दोनों टीमों ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने  गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 22 लाख से अधिक के नकली नोट बरामद किए। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी और एसओजी प्रभारी विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में काशीपुर एसओजी काशीपुर एसआई भुवन जोशी, एसआई ललित बिष्ट, विनय कुमार, खीम सिंह, दीपक कठैत, ललित कुमार, नीरज, राजेन्द्र कश्यप, गणेश पांडे गुरुवार को क्षेत्र…

पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर: रम्पुरा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को तीन पेटी अवैध देशी शराब व हजारों की नगदी सहित गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। गुरुवार को चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी साथी पुलिस कर्मी कांस्टेबल अमित जोशी व महेंद्र कुमार के साथ क्षेत्र इन्द्रा चैक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम झा इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंची। वहां झाडियों में एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप…

दोस्त का जन्मदिन मनाने आई युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: देर रात चंडीगढ़ से देहरादून आयी एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। युवती अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए आई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, एक युवती चंडीगढ से अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून आई थी। उसके दोस्त ने उसे शिमला बाईपास पर छोड़ा, जहाँ से उसे एक कार चालक ने लिफ्ट दी| कार चालक ने युवती को आईएसबीटी तक लिफ्ट देने की बात कही। जिस पर युवती कार चालक…

एक बच्चे के पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी गर्भवती हो गई। उसके साथ पड़ोस में रहने वाला एक बच्चे का पिता लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। पता चलने पर परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी को लंबे समय से पेट में दर्द होने की समस्या हो रही थी। इस बीच दर्द बढऩे पर बीते दिवस परिजन उसे अस्पताल ले…

नेट बैंकिग के फेर में गंवाये सवा तीन लाख रूपये

देहरादून: नेट बैंकिग के चक्कर में सवा तीन लाख रूपये गंवाने के मामले में दम्पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दम्पति ने पुलिस के दिए शिकायती पत्र में बताया है कि नैटबैंकिग का पासवर्ड भूल जाने के कारण उन्हें इस ठगी का शिकार होना पड़ाI प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता गर्ग पत्नी अरविन्द गर्ग निवासी 55 दीप लोक कालोनी बल्लूपुर रोड ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका अपने पति के साथ यूनियन बैक आँफ इण्डिया, की देहरादन…

स्पा सेंटर और कैफे में पुलिस की छापेमारी, संचालक हुए फरार

उधमसिंहनगर: स्पा सेंटर और कैफे में एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम व पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान स्पा सेंटर व कैफे के संचालक भाग निकले, इस पर संयुक्त टीम द्वारा वहां नोटिस चस्पा कर दिया गया है।छापेमारी की यह कार्यवाही जिलेे काशीपुर क्षेत्र मे देर शाम हुई है। यहां एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ बाजपुर रोड स्थित कैफे और स्पा सेंटर में छापेमारी की। यह कार्यवाही ट्रेफिकिंग टीम इंचार्ज बसंती आर्य व सीओ वंदना वर्मा ने नेतृत्व में की गई। बता दें…

नौकरी के नाम पर युवती से आनलाइन ठगी

रुद्रपुर: थाना पंतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती से दिल्ली की एयर एशिया में डाटा एंट्री की नौकरी दिलाने के नाम पर आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने  आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुमाऊं साइबर सेल की जांच के बाद ठगों पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार थाना पंतनगर क्षेत्र निवासी संगीता शर्मा  ने साइबर थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पत्र में युवती ने बताया कि जनवरी 2023 में डाटा इंट्री की नौकरी के लिए उसने गूगल साइट विजिट की थी। 24…