हल्द्वानी: आम का बगीचा गौजाजाली में अवैध क्लीनिक चलाये जाने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, डा. राहुल लस्पाल एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह ने कहा कि क्लीनिक की संचालिका शाकिरा उर्फ ममता द्वारा आम का बगीचा गौजाजाली मे अवैध रूप से क्लीनिक चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया छापेमारी में 17 दवाओं के पैकेट के साथ ही अन्य सामग्री सीलबन्द की गई तथा अवैध क्लीनिक को…
Category: अपराध
खाई में गिरी कार्यक्रम से लौट रही कार, एक की मौत, पांच घायल
नैनीताल :सोमवार देर रात धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग पर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। धारी पुलिस चैकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे।…
एयरपोर्ट मे पास जंगल में मिला शव,हत्या की आशंका
देहरादून : डाईवाला में जौलीग्रांट एयर पोर्ट के पास झाडियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया इसे हत्या माना जा रहा हैI पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैI वहीं पुलिस ने हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह डोईवाला के जौलीग्रांट में एक युवक की लाश बरामद हुई। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना कोठारी मोहल्ले की सड़क से लगभग 80 मीटर दूर की है।…
सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार, दो फरार
हरिद्वार: धर्मनगरी के एक होटल में चले रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एएसटीयू, सीआईयू व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने देह व्यापार के दलदल में फंसी लड़कियों को आजाद कराया है। मामले में दो होटल मैनेजर को दबोचा गया जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। लगातार मिल रही सूचनाओं का भंडाफोड़ करने के लिए…
ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करने कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ अभ्यर्थियों को कराते थे पास,तीन गिरफ्तार
देहरादून: इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आइईएलटीएस) परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ ने कुरियर कंपनी के कर्मचारी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि ब्लू डार्ट कुरियर कंपनी के ट्रक चालक को पैसे देकर रास्ते में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की जाती थी। आरोपित वर्ष 2021 से कई बार परीक्षा में गड़बड़ी कर चुके है। आरोपित ओएमआर शीट में छेड़छाड़ के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 2-3 लाख रुपये लेते थे। बीते 25 फरवरी को…
बदरीनाथ में बिना अनुमति लगाए क्यू आर कोड के मामले में केस दर्ज
देहरादून: बदरीनाथ धाम के पास चंदा मांगने के लिए बिना अनुमति लगाए गए क्घ्यूआर कोड के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी अशोक कुमार ने ट्वीट करके दी है। बदरीनाथ धाम के पास चंदा मांगने के लिए बिना अनुमित लगाये गये क्यूआर कोड के संबंध में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। केदारनाथ धाम में भी ऐसा प्रकरण प्रकाश में आया है, जिस सम्बन्ध में शीघ्र ही मुकदमा पंजीकृत किया जायेगाI सूबे के डीजीपी…
दो घरों में चोरों का धावा,नकदी और जेवरात चोरी
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर वहां से स्वर्णाभूषणों समेत हजारों की नगदी व अन्य सामान ले उड़े। पीडितों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में मलिक का बगीचा निवासी दिलशाद पुत्र शमशाद ने कहा है कि बीती रात परिवारजन खाना खाने के बाद सो गए। इस बीच चोरों ने घर में सेंध लगा दी। अगली प्रातः जब परिवारजन जागे तो सारा सामान अस्त-व्यस्त देख पैरों तले जमीन खिसक गई। चोर घर से 12 हजार…
युवक की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी
नैनीताल: रविवार तड़के रामनगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पुलिस को सुबह सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया। जिसे देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात किया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को तड़के किसी ने चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा…
छात्रों के दो गुटों में जमकर चले रॉड और लाठी, कॉलेज ने किया निलंबित
देहरादून: कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में जमकर रॉड और लाठी-डंडे चले। इस लड़ाई में कई छात्र घायल हुए I प्रेमनगर थाना पुलिस ने आठ आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर दोनों शैक्षणिक संस्थानों ने आरोपित छात्रों को निलंबित कर दिया है। प्रेमनगर स्थित उत्तरांचल विश्वविद्यालय और बीएफआइटी कालेज के छात्रों के बीच यह लड़ाई हुई I प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, आयुष सक्सेना मूल निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर वर्तमान निवासी प्रेमनगर ने बताया कि वह उत्तरांचल विश्वविद्यालय…
मुख्तार अंसारी को 10 साल की जेल, साथ ही 5 लाख का जुर्माना
देहरादून: माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर मामले में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि शनिवार सुबह से ही गाजीपुर के एसपी कार्यालय के बाहर न्यायालय जाने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया था। पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। वहीं, न्यायालय में फैसला आने को लेकर गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी सुबह 10.45 बजे कोर्ट में…
