देहरादून: मोतिहारी जिले में जहरीली शराब पिने से 16 लोगों की मौत हो गयी| मरने वालों की उम्र 19 से 48 साल के बीच की है। वहीं 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं| इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं| पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं| मृत छोटू कुमार की बहन प्रतिमा कुमारी ने बताया कि गुरुवार को वह काम करने बालगंगा गांव गया था। गेहूं की फसल काटने के बाद ध्रुप पासवान भी उसके साथ ही काम करने गया। शाम में ध्रुप पासवान…
Category: अपराध
जहर खाकर इंडिगो कर्मी ने दी जान, चबूतरे के पास पड़ा मिला शव
जौलीग्रांट : एयरपोर्ट पर कार्यरत एक इंडिगो कर्मी ने चोरपुलिया में जहर खाकर जान दे दी | शव के पास फसलो पर छिडकने वाला कीटनाशक का पैकेट और सल्फास का पैकेट और उसका बैग मिला| मोके से कोई सोसाइटी नोट बरामद नहीं हुआ | सुबह बाज़ार खुलने के बाद एक दुकानदार ने चबूतरे के पास एक शव को पड़े हुए देखा | जिसकी सुचना दुकानदार ने सभासद को दी | सभासद ने सुचना पुलिस को दी | मौके पर मृत के परिजन पहुंचे | जानकारी के मुताबिक पता कला कि…
अतीक अहमद के बेटे का हुआ एनकाउंटर
देहरादून: बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में गुरूवार को बड़ी खबर सामने आई है। मामले में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद का पुत्र असद और उसका एक सहयोगी गुलाम यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारे गये। पुलिस ने दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। एनकांउटर झांसी में किया गया। एसटीएफ ने मारे गये बदमाशों के पास से विदेशी हथियार बरामद होने का दावा किया है। एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों…
सात न्यूज पोर्टल संचालकों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज
देहरादून: पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगने व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले मे सात न्यूज पोर्टल संचालकों के खिलाफ थाना पटेलनगर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार यश शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी 102 ओर्चिड अपार्टमेन्ट इंजिनियर्स एन्क्लेव ने थाना पटेलनगर में एक लिखित तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने अपने साथियों आकाश शर्मा व विशाल नायर के साथ मेहूँवाला के एक घर मे कॉल सेन्टर बनाने के लिए सेट अप किया थाI दस अप्रैल…
राजधानी देहरादून में दिन दहाड़े लूट, पुलिस ने चलाया पूरे शहर में चैकिंग अभियान
-हथियाबंद बदमाशों ने दिया स्कूल संचालक के घर लूट को अंजाम -घर की महिलाओं को धमकाकर गहने व नगदी लूटी देहरादून: हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल संचालक के घर में घुस महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात व नगदी लूट ली। शोर सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही एसपी सिटी सरिता डोभाल, नेहरू कालोनी थाना प्रभारी लोकेन्द्र बहुगुणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश में सघन चैकिंग अभियान चला दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू कालोनी थाना क्षेत्रान्तर्गत सी…
नशामुक्ति केंद्र में हड़कंप,14 मरीज़ फरार
देहरादून: हरिद्वार रोड स्थित नशामुक्ति केंद्र से 14 मरीज फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब कुछ मरीज सहरी खाने के लिए उठे थे। मरीजों के लापता होने से प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सभी मरीजों के अपने घर आने की जानकारी के बाद प्रबंधन ने राहत की सांस ली। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार रोड पर बेलड़ा गांव के पास एक नशामुक्ति केंद्र है। नशामुक्ति केंद्र में करीब 14 मरीजों का नशा की लत छुड़ाने के लिए उपचार चल रहा है। इनमें कुछ मरीजों ने रोजा भी रखा…
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनो आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार: गुमशुदा की तलाश में जुटी पुलिस ने विवाहेत्तर संबंधों के चलते बुने गए हत्या के षड़यंत्र का पर्दाफाश करते हुए गुमशुदा के शव को बरामद कर कातिल विवाहिता एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा अवैध सम्बन्धों का खुलासा होने पर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार,अजय सिंह ने बताया कि बीती 22 मार्च को गुमशुदा हेमेन्द्र के पिता मोहरपाल पुत्र मुन्सी सिंह निवासी ग्राम धनौरा जिला शाहजहाँपुर, हाल निवासी ब्रहमपुरी काला गेट सिडकुल हरिद्वार की शिकायत पर…
नशा मुक्ति केन्द्र में हंगामा, युवक कि मौत
देहरादून: चंद्रबनी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। केंद्र का स्टाफ मृतक के शव को घर के बाहर छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि युवक 23 मार्च से आराध्या फाउंडेशन में भर्ती था। मृतक के शव पर चोटों के निशान भी हैं। क्लेमेनटाउन पुलिस ने केंद्र के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। युवक का शव घर के बाद देखने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो…
रिसाॅर्ट में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 14 लड़कियां बरामद
देहरादून: देर रात पछवादून के विकासनगर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन आरोपियो को पुलिस ने हिरासत में लिया है,जबकि 14 युवतियों को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने मुखबरों की सूचना पर होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा। छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से देह व्यापार में संलिप्त14 लड़कियों को बरामद किया । वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार करवाने के मामले में गिरफ्तार किया है। देर रात…
सरकारी संपत्ति नुकसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रुद्रपुर: जिला मुख्यालय रुद्रपुर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पार्षद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एनएच 74 दूधिया मंदिर के पास एनएच की ओर से बनाया गया डिवाइडर को तोडने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों की नींद खुली। इसके बाद विभाग के प्रतिनिधि की ओर से पुलिस को सूचना दी। इस पर मौके पर…
