हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में गृह कलेश के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक पत्नी के शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जंनपद के श्यामपुर थाना क्षेत्र में आपसी के चलते पति ने पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को कमरे में ही छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया। इसके बाद जब मकान मालकिन किसी काम से कमरे में पहुंची तो पैरों तले जमीन…
Category: अपराध
नशा मुक्ति केंद्र की खिडकी तोड़ 19 लडके फरार,तलाश जारी
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र की खिडकी तोडकर देर रात 19 लडके फरार हो गए। इस दौरान भागने वाले लडकों ने केंद्र के स्टोर कीपर से भी मारपीट की। भागने के बाद कुछ लडके तो अपने घर पहुंच गए लेकिन कुछ अभी भी लापता हैं। केंद्र के स्टोर कीपर की तहरीर पर पुलिस ने लापता लडकों की तलाश शुरू कर दी है। कमालुवागांजा मार्ग स्थित साईं कृपा फाउंडेशन की ओर से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में 39 लडके रह रहे हैं। शनिवार की रात 19 लडकों ने स्टोर…
कालसी-चकराता मार्ग पर खाई में गिरी कार,तीन की मौत,एक घायल
देहरादून : कालसी-चकराता मार्ग पर साहिया से पहले संभू की चैकी के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार सवार गाजियाबाद उप्र से चकराता घूमने जा रहे थे। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहंुची एसडीआरएफ की टीम ने सभी को खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, यूपी गाजियाबाद…
एडवोकेट के घर लाखों की चाेरी में पति-पत्नी गिरफ्तार
देहरादून: एडवोकेट के घर चाेरी में शातिर पति-पत्नी को कैंट पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। उनके कब्जे से लाखों के चोरी के गहने और नकदी बरामद हुई है। मुजफ्फरनगर में दोनों के खिलाफ चोरी के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक, 15 मार्च को नीरज जैन निवासी आदर्श आकाशदीप कॉलोनी ने कैंट कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि वह तीन मार्च को बेटे के घर बंगलूरू गए…
त्यूणी अग्निकांडः दो मासूमों के शव बरामद,दो की तलाश जारी
देहरादून: गुरूवार की शाम मकान में लगी आग में चार मासूम जिन्दा जल गए थे। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं और दो शवों की तलाश जारी है। आग लगने की वजह मकान के अगले हिस्से में खोले गए ढाबे में गैस रिसाव होना बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे में जाक्टा निवासी दंपति की एक पुत्री और तीन अन्य बालिकाएं इनके रिश्तेदारों की बताई जा रही है। लकड़ी व पत्थर से निर्मित तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से कमरे के अंदर फंसी…
चार मासूम जिंदा जले, डीएम ने किया निरीक्षण
देहरादून: आग लगने से चार मासूमों के जिंदा जलने के बाद शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी घटना स्थल के निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी ली। पुलिस परसासन से मिली जानकारी के अनुसार, त्यूनी में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी सूरतराम जोशी का लकड़ी का चार मंजिला घर सड़क के किनारे स्थित है। मकान मालिक के साथ ही पांच परिवार किराये पर रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम को घर के अंदर किराये पर रहने वाले पांच बच्चे, दो पुरुष और एक महिला थी। घटनाक्रम के…
चार दुकानों में लगी आग,सारा सामान खाक
चमोली: गुरूवार तड़के नंदप्रयाग में नंदानगर जाने वाले मार्ग पर स्थित दुकानों में आग लग गई. आग लगने से कई दुकानें जल गईं। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, गोपेश्वर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे सबसे पहले वहां से गुजर रही 108 वाहन के चालक ने दुकानों में आग भड़की देखी। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी ने इसकी…
पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर: जनपद में नशे तस्करों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया हैं। पुलिस ने बताया कि सितारगंज कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी बीच पुलिस धौराडाम के पास पहुंची तो एक संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना…
धार्मिक गुरु से मारपीट के आरोप में कोतवाली का किया घेराव
हल्द्वानी: भोटिया पड़ाव क्षेत्र में देर शाम एक धार्मिक गुरु से मारपीट का आरोप लगाकर एक पक्ष ने कोतवाली का घेराव कर दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। देर रात आक्रोशित लोगों की तहरीर पर मनोज भट्ट समेत 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम भोटियापड़ाव झंडे वाले पार्क के सामने गली के भवन में धार्मिक गतिविधि चल रही थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस…
खुद को टेजरी आफिसर बताकर रिटायर्ट चिकित्सक से लाखों की साइबर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: खुद को ट्रेजरी आफिसर बताकर रिटायर्ट चिकित्सक से 10 लाख पचास हजार की साईबर ठगी करने के आरोपी को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी साईबर ठग को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ उत्तराखण्ड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि हल्द्वानी, जनपद नैनीताल निवासी रिटायर्ड चिकित्सक हरीश लाल ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात कालर व्यक्ति ने स्वयं को ट्रेजरी आफिसर बताकर उनके पेंशन देयकों के भुगतान के नाम पर कुल रू0 10,50,000 की धोखाधड़ी की है। पुलिस…
