रिक्शा चालक की साजिशन हत्या मामले में सुपारी किलर गिरफ्तार

देहरादून: एक रिक्शा चालक की साजिशन हत्या का मामला सामने आया है I इस मामले में पुलिस ने एक सुपारी किलर को हिरासत में लिया है। हालांकि, हिरासत में लिए गए युवक को सुपारी देने वाले का नाम नहीं पता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलता हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है I दरअसल, मेहूवाला निवासी रिक्शा चालक मोहसिन सोमवार से लापता था। बुधवार दोपहर को उसका शव गुच्चूपानी में झाड़ियों के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया…

नौंवी की छात्रा ने तमंचा पकड़े मनचलों को सिखाया सबक

देहरादून: कोचिंग से लौट रही नौंवी की छात्रा का गली में मनचलों ने रास्ता रोक लिया I उसके बाद युवती ने कुछ एसा किया कि उसकी बहादुरी देख दोनों बदमाश भाग खड़े हुए I घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी स्थित शिवालिक एनक्लेव की है। नौवीं की छात्रा मंगलवार शाम करीब सात बजे कंप्यूटर कोचिंग गई थी। रात करीब सवा आठ बजे वह कोचिंग से निकली। घर से करीब 300 मीटर पीछे मोड़ के पास पहुंची तो अंधेरी गली में खड़े दो युवकों ने उसकी स्कूटी रोक ली। एक ने…

डरा-धमकाकर करता रहा युवती से दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास का फैसला

देहरादून: एक युवती के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है I युवती की माँ की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया I जिसपर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है I नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो न्यायालय ने अभियुक्त को आजीवन कारावास और 50,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। दोषी पर धारा 457 में तीन वर्ष का कठोर कारावास, 10,000 जुर्माना और जान से मारने की धमकी देने पर तीन साल का सामान्य कारावास और 5000 रुपये जुर्माना भी लगाया है। माँ-बाप को मारने…

दहेज के लिए पति ने कि मर्यादा की सारी हदे पार, पत्नी को विडियो और फोटो वायरल करने की दी धमकी

देहरादून: दहेज के लिए नवविवाहिता के उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने देहरादून निवासी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की जनवरी में ही शादी हुई थी जिसके बाद से लेनदेन को लेकर नाखुश ससुरालियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी I पुलिस के मुताबिक, कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी बीते जनवरी में वकुल नारंग निवासी बी दून विहार कालोनी, लेन नंबर तीन जाखन देहरादून से हुई थी। पति, सास सविता नारंग, ससुर…

भाजपा पार्षद ने अपनी ही शादी में की हर्ष फायरिंग, मुकदमा दर्ज

देहरादून: हरिद्वार में पुलिस की सख्ती के बाद भी भाजपा नेता ने अपने ही शादी में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं| जिसके बाद ज्वालापुर पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने राफइल और लाइसेंस भी जब्त कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेता बाबर खान के पुत्र नामित पार्षद हारून खान की दो दिन पहले शादी थी। शादी से एक दिन…

दिल्ली महिला आयोग ने अवैध शराब और ड्रग्स बेचने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़

देहरादून: दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की मदद से अवैध शराब और ड्रग्स बेचने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आयोग को गड्ढा कॉलोनी, जसोला, दिल्ली के निवासियों से एक शिकायत मिली जिसमें उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब और ड्रग्स खुलेआम बेचे जा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि अवैध शराब और नशीली दवाओं की बड़े पैमाने पर बिक्री के कारण निवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और उनके क्षेत्र में महिलाएं और लड़कियां इसके कारण विशेष रूप से…

दिल्ली में फिर हुई श्रद्धा हत्याकांंड जैसी एक और घटना

देहरादून: श्रद्धा वालकर हत्याकांंड के खुलासे के बाद दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी| जिसके बाद दोनों ने उसके कई तुकडे किये फिर एक-एक कर नजदीक नाले में और रामलीला ग्राउंड में फेंक दिए। पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर दिया हैं| मई के अंतिम सप्ताह में हुए इस हत्या कांड का खुलासा 6 महीने के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने किया है। यह घटना पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके…

बारह लाख की स्मैक के साथ ड्रग्स डीलर गिरफ्तार

किच्छा: एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के सीओ एसटीएफ सुमित पांडे ने अपनी टीम के साथ कार्यवाही करते हुए थाना किच्छा क्षेत्र के अंतर्गत चौराहे से अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया हैI पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से करीब 120 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार ड्रग्स डीलर पूर्व में भी उत्तराखंड में ड्रग्स की सप्लाई कर चुका है। रविवार को थाना किच्छा क्षेत्र में एसटीएफ कि टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय नशा तस्कर बदन पाल पुत्र अजय पाल, निवासी खुनक, थाना बिनावर, जिला बदायूँ, उत्तर प्रदेश को…

तलाकशुदा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पूर्व पति की हत्या

देहरादून: सहसपुर क्षेत्र में एक तलाकशुदा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पूर्व पति की हत्या कर दी| पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया| हत्या की वजह बेटे के भविष्य को लेकर थी| जानकारी के अनुसार मीट कारोबारी की हत्या उसकी तलाकशुदा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की| कारोबारी लगातार अपनी संपत्तियों को बेच रहा था। ऐसे में महिला को डर था कि वह उसके बेटे के लिए कुछ…

जमीनी विवाद को लेकर पूर्व सरपंच के भाई की बेरहमी से हत्या

देहरादून: बिहार के बेतिया में पूर्व सरपंच के भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी| हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है| आरोपियों में बिहार पुलिस का एक दारोगा भी शामिल है | जानकारी के अनुसार बिहार के बेतिया में पूर्व सरपंच के भाई दिनेश्वर यादव उर्फ टेडु यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. टेडु यादव गांव में एक श्राद्ध समारोह से भोज खाकर घर लौटने की तैयारी कर रहे तभी घात लगाए अपराधियों ने लोहे की रॉड और लाठी डंडों से हमला कर दिया | इससे पहले अपराधियों…