चंपावत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही एक बार फिर से उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है। नामांकन के बाद चुनावी सभाएं एवं रैलियो की भीड़ चुनाव में पार्टियों की गंभीरता को दिखा रहा है। देश एवं प्रदेश की मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुकी है । इस बार ताजा जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा से हराने वाले एवं उप नेता सदन भुवन कापड़ी का नाम गायब है। जिसके बाद फिर से कांग्रेस के भीतर गुटबाजी का माहौल पैदा हो गया है। भुवन कापड़ी के समर्थकों का कहना है कि वह सिर्फ उप नेता सदन ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को हराने वाले प्रत्याशी हैं ऐसे में उनका नाम स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब करना एक बहुत बड़ी सियासी साजिश है तथा कांग्रेस हाईकमान को इस पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि भुवन कापड़ी ने ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा चुनाव में मात दी थी ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस हाईकमान अपनी इस लिस्ट पर पुनर्विचार करती है कि नहीं और उप नेता भुवन कापड़ी जी की इस पर क्या प्रतिक्रिया रहती है।
Related posts
-
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…
देहरादून, 05 जून। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सहस्त्रधारा स्थित आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र में राहत, पुनर्वास... -
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी…
देहरादून, 5 जून। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं, पर्यटन सुविधाओं, धार्मिक स्थलों... -
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
काशीपुर/खटीमा, 05 जून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से काशीपुर...
