महिला आरक्षण पर धामी सरकार एक्शन मोड में, सुप्रीम कोर्ट में जल्द की जाएगी एसएलपी दायर

देहरादून: महिला आरक्षण को लेकर विवाद मे हाईकोर्ट की रोक के बाद से सरकार पर सवाल उठने शुरू हो गये थे I जिसके बाद अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है I जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर करने की तैयारी कर रही है I पंजाब, मध्य प्रदेश राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में भी महिलाओं के लिए आरक्षण का नियम है। पंजाब में 33 और बिहार में 35 फीसदी आरक्षण बताया जा रहा है। इन राज्यों सेे भी आरक्षण का ब्योरा…

सोनाली फोगाट मामले में गोवा पुलिस ने क्लब मालिक सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून: हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने शुक्रवार को एक क्लब के मालिक और एक ड्रग तस्कर सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। क्लब की तलाशी लेते हुए पुलिस को क्लब के वॉशरूम से ड्रग्स बरामद हुए है। गोवा पुलिस ने बताया कि क्लब से ड्रग्स बरामद किए गए थे जिसके चलते मालिक को गिरफ्तार किया गया हैं। जब्त की गई ड्रग्स के बारे में अधिक जानकारी का आना अभी बाकी है। पुलिस ने क्लब के मालिक के साथ-साथ ड्रग तस्कर…

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं| पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं| शनिवार को एसटीएफ उत्तराखंड ने आरआईएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया है। इससे पहले एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को धामपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया था| एसटीएफ ने शिक्षक को…

सोनाली फोगात का हुआ अंतिम संस्कार, बेटी ने दी मुखाग्नि

देहरादून: भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की अचानक मौत से सब हैरान है I आज सोनाली का अंतिम संस्कार किया गया है I उनकी बेटी यशोधरा ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और चिता को मुखाग्नि दी। वहीं मां के शव को देख यशोधरा फूट फूटकर रोने लगी जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई भी सोनाली फोगाट के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे उनका शव ढंढूर…

अब कम हो रहे मंकीपॉक्स के मामले, डब्लूएचओ ने दी जानकारी

देहरादून: पिछले एक सप्ताह में वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के नए मामलों में 21 फीसदी की गिरावट हुई है। डब्लूएचओ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि एक महीने तेजी से बढ़ने के बाद अब इस वायरस में गिरावट देखी जा रही है। एक सप्ताह में कुल 5907 मामले सामने आए हैं। ईरान और इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा केस पाए जा रहे हैं।  डब्लूएचओ ने बताया कि पिछले महीने मंकीपॉक्स के 60 फीसदी केस अमेरिका मे थे वहीं यूरोप में 38 फीसदी मामले थे। अब अमेरिका में इस…

विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता हिमाचल में संभालेंगे मोर्चा

देहरादून: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ता हिमाचल में मोर्चा संभालेंगे। इसको लेकर कुछ वरिष्ठ नेताओं की एक टीम पहले ही पड़ोसी राज्य जा चुकी है। वहीं अब पार्टी उन कार्यकर्ताओं को भेजने की तैयारी में है, जिन्होंने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट जब नई दिल्ली के प्रवास में थे, उसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से उनकी इस विषय पर…

तिब्बती धर्मगुरु ने थुपसनलिंग गोंपा के नए अध्ययन केंद्र में दर्शकों को किया संबोधित

देहरादून: तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने लद्दाख दौरे के समापन अवसर पर लेह के डिस्किट साल स्थित थुपसनलिंग गोंपा के नए अध्ययन केंद्र में दर्शकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही वो समय आएगा जब लद्दाखियों को फिर से ल्हासा जाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि तिब्बती अब पूर्ण आजादी नहीं मांगे रहे बल्कि वे केवल बुनियादी स्वयत्तता की मांग कर रहे हैं। समय तेजी से बदल रहा है। इस बदलते समय के साथ ल्हासा जाने के रास्ते जल्द खुलेंगे। धर्मगुरु ने कहा कि राजनीतिक…

डॉक्टरों के लिए बनाई जाएगी अलग तबादला नीति, हिमाचल की नीति का किया जाएगा अध्ययन

देहरादून: प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही डॉक्टरों के लिए अलग से तबादला नीति बनाई जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की नीति का अध्ययन किया जाएगा। अभी तक अन्य विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों के समान डॉक्टरों पर भी तबादला नीति लागू है, जिससे इमरजेंसी सेवाओं के दौरान डॉक्टरों की तैनाती के लिए तबादला नीति में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब सरकार डॉक्टरों की सेवाओं के लिए अलग से तबादला नीति बनाने जा रही है। इस नीति के लागू होने के बाद ही अब डॉक्टरों का…

गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- भारत जोड़ो यात्रा से पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकाली जानी चाहिए

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वो काफी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को पांच पेज का पत्र भेजा और साथ ही राहुल गांधी पर हमला बोला हैं| कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में आजाद ने कहा कि वह  भारी मन से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकाली जानी चाहिए थी। पार्टी में किसी भी स्तर पर…

योगी आदित्यनाथ के ओएसडी की सड़क हादसे में मौत

देहरादून: योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी| सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोतीलाल सिंह के निधन पर शोक प्रगट किया है। मोतीलाल लखनऊ जा रहे थे| इस दौरान उनकी गाढ़ी का एक्सीडेंट हुआ| उन्हें सुबह चार बजे गुरु श्री गोरक्षनाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह 6.30 बजे के लगभग में इनका निधन हो गया। घटना में ओएसडी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका गुरु गोरखनाथ अस्पताल में इलाज करने के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ…