देहरादून: जयपुर में आयोजित टॉक जर्नलिज्म के फाइनल सेशन में पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा हैं। ओवैसी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब श्रीलंका की तरह यहां भी हालात बन जाए। जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस जाए। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की स्थिति खराब इसलिए हुई क्योंकि वहां की सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे का समाधान नहीं किया। अब भारत में भी लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। किसान आंदोलन से लेकर अग्निवीर योजना तक का लोग विरोध कर…
Year: 2022
श्रीनगर के दो गांव में बादल फटने से भारी नुकसान
देहरादून: उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव जोगड़ी और रैतपुरा गांव में बादल फटने से खेतों को भारी नुकसान हुआ है। पानी और मलबा आने से खेत तबाह हो गए। सूचना मिलने के बाद एसडीएम अजयवीर सिंह ने सोमवार सुबह प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि दोनों गांव में खेतों और रास्तों को नुकसान पहुंचा है। सड़क मार्ग व बिजली-पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। किसी मकान को क्षति नहीं पहुंची है। वहीं, कोई जन या पशुहानि नहीं हुई है।
संजय राउत की गिरफ्तारी पर एकनाथ शिंदे का बड़ा तंज
देहरादून: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने संजय राउत की गिरफ्तारी पर बड़ा तंज कसा है। सोमवार सुबह को संजय को भोंपू कहते हुए सीएम ने कहा कि रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया। इससे पहले रविवार को भी एकनाथ शिंदे ने संजय राउत को लेकर कहा था कि यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो फिर डरना नहीं चाहिए। यही नहीं उनका कहना था कि जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। इस बीच गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का कहना है कि संजय राउत…
यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक के मामले में नैनीताल कोर्ट के कर्मचारी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
देहरादून: यूकेएसएसएससी परीक्षा में लीक पेपर के जरिए पास होने की सेटिंग कर परीक्षा देने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एसटीएफ अभी पेपर लीक करने और बेचने वालों की धरपकड़ कर रही है। पेपर लीक के मामले में एसटीएफ ने नैनीताल कोर्ट के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि काशीपुर से पकड़े गए नेटवर्क से जुड़ा महेंद्र चौहान गिरफ्तार हुआ है। आरोपी सीजेएम कोर्ट नैनीताल में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। एसटीएफ ने लंबी पूछताछ के बाद…
विज्ञान और तकनीक का उपयोग करते हुए इकोलॉजी और इकोनाॅमी में संतुलन रखना जरुरी: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री, सीएम कैम्प कार्यालय में चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए बोधिसत्व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि विज्ञान और तकनीक का उपयोग करते हुए इकोलॉजी और इकोनाॅमी में संतुलन रखना जरुरी है। वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरे समर्पित भाव से काम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पूरे हिमालय क्षेत्र को विकास की राह दिखा सकता है। इकोनोमी और इकोलॉजी में संतुलन रखते हुए…
अब उत्तर प्रदेश का हर गांव व जिला होगा वीआईपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
देहरादून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली महोत्सव व ऊर्जा महोत्सव के अवसर पर पारेषण एवं वितरण केंद्रों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 2,723.20 करोड़ रुपये की लागत से 17 पारेषण एवं वितरण उपकेन्द्रों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वल भारत के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए बिजली महोत्सव व ऊर्जा महोत्सव मनाया जा रहा है। जिन जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर परियोजना पूरी हुई है उन्हें बधाई। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है उनका समय पर कार्य पूर्ण होगा। योगी ने…
मुख्यमंत्री धामी ने जनता से भेंट कर सुनी समस्याएं, तुरंत निराकरण के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया I इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे I मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की…
सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी हुआ ढेर, तीन जवान घायल
देहरादून: जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अन्य आतंकियों की तलाश अभी जारी है। ऑपरेशन के दौरान सेना के दो और एक पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जिले के वानीगाम बाला इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। एक ठिकाने में दहशतगर्दों के होने के बाद उन्हें आत्मसर्मपण के लिए कहा गया जिसपर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर…
उत्तराखंड के शिवम नेगी और सोवेंद्र सिंह भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के साथ हुए मेक्सिको रवाना
देहरादून: शनिवार को भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम केरल के कोच्चि से वर्ल्ड ग्रैंड प्री में भाग लेने के लिए मेक्सिको रवाना हो हुई। भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम पिछले एक महीने से कोच्चि के गम्मा फुटबॉल मैदान में भारतीय खेल प्राधिकरण व पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के संयोजन में मुख्य कोच सुनील जे मैथ्यू के निर्देशन में ट्रेनिंग कर रही थी। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ग्रुप बी में है, ग्रुप में ब्राजील और मैक्सिको भी है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला मैक्सिको से दो अगस्त को होगा। प्रतियोगिता में…
पंजाब में एक पिटबुल ने 13 साल के बच्चे पर किया हमला
देहरादून: पंजाब मे एक पिटबुल कुत्ते ने 13 साल के एक बच्चे का कान दबोच कर बुरी तरह से नोच डाला। उसका कान बुरी तरह जख्मी हो गया है। मौके पर अगर उसके पिता उसे न बचाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल घायल का इलाज बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को उसका पिता खेतों में यूरिया डालने गया हुआ था। वह भी अपने पिता के पास गया हुआ था। इसके बाद उसके पिता का स्कूटर…
