देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट भाजपा उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसस पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक के कंधों पर थी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट बद्रीनाथ और नन्दप्रयाग विधानसभा के विधायक भी रह चुके हैं। साथ ही उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विभिन्न प्रदेशों में भाजपा के चुनाव प्रभारी का दायित्व भी रहा है ।
Year: 2022
अधीर रंजन चौधरी ने स्मृति ईरानी पर लगाया राष्ट्रपति के अपमान का आरोप
देहरादून: लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई टिप्पणी को हटाने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जिस तरह से भाजपा सांसद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया है, वह उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। अधीर रंजन ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में लिखा, मैं यह भी बताना चाहूंगा कि स्मृति ईरानी जिस तरह से सदन में माननीय राष्ट्रपति महोदया…
हरीश रावत ने खुद को बताया हिन्दू परिवार की छोटी बहू, जानिया पूरी बात
देहरादून: शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विपक्ष में रहते हुए सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने वाले नेताओं को कड़ी सलाह दी I इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को सरकारी कोठियों के आवंटन के सवाल पर रावत ने पहले तो चुप्पी साध ली। साथ ही नो कमेंट कहते हुए पार्टी नेताओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि मैं तो हिंदू परिवार की सबसे छोटी बहू की तरह हूं। जो भी चाहता है डांट-डपटकर…
डेंगू से निपटने के लिए अभी तक नहीं किए गए पुख्ता इंतजाम
देहरादून: डेंगू से निपटने के लिए उत्तराखंड में अभी तक पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। राजधानी देहरादून में कुछ अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए अलग वार्ड बना दिए हैं, और जांच की सुविधा भी है, लेकिन अन्य जिलों के अस्पतालों में अभी तैयारियां शुरू नहीं हो पाई हैं। नियमित फॉगिंग तक नहीं हो पा रही है। टिहरी जिले में सभी जगह पर्याप्त फॉगिंग नहीं हो रही है। नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में तो फॉगिंग की जा रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कोई इंतजाम…
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को उठायें कड़े कदम: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में फूड सेफ्टी एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की प्रथम बैठक हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम – 2006 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों और हितधारकों को आपसी सहयोग के साथ कार्य करने की बात कही। समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने सैंपलिंग और टेस्टिंग बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने…
वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने का लक्ष्य : सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय में नार्को कॉर्डिनेश की बैठक की गई I सीएम धामी ने बैठक के दौरान वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में काम किए जाने की बात कही I साथ ही सभी सम्बंधित विभागों को मिलकर काम करने के लिए निर्देशित किया I मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को नशामुक्त करने के लिए सभी को जिम्मेदारी और समन्वय से कार्य करना है। वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है। एक ओर जहां…
जोरदार बारिश की संभावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही जोरदार बारिश की संभावना के चलते कुछ इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया। साथ ही मौसम विभाग ने इस दौरान पारा दो से तीन डिग्री तक गिरने की संभावना जताई हैं| उत्तर प्रदेश में मोसम के चलते पूर्वी और पष्चिम में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश शुरू होगी। मौसम के चलते प्रयागराज, लखनऊ और बरेली जैसे इलाकों में जमकर बारिश शुरू होगी । आईएमडी द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट…
राष्ट्रपति मामले में विवादित बयान पर कांग्रेस नेता ने ही पढ़ाया अधीर रंजन को पाठ
देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी के बाद अधीर रंजन चौधरी पर उन्ही के पार्टी नेता ने उनका विरोध किया हैं| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने बिना उनका नाम लिए उनपर निशाना साधा है। मनीष तिवारी ने एक ट्वीट के जरिए कहा, महिला हो या पुरुष अगर कोई भी संवैधानिक पद पर आसीन है, वह समान रूप से माननीय है। उसे और उसके पद को सम्मान देना ही चाहिए। विशेष पद पर बैठा व्यक्ति, उसी पद के अनुरूप हो जाता है। जेंडर के चक्रव्यूह में खो जाने का…
अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से चार कार गायब, कार में कैश होने की आशंका
देहरादून: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसी अर्पिता मुखर्जी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक रेड और करोड़ों के कैश की बरामदगी के बाद उनकी चार कारें गायब बताई जा रही हैं। इन गायब कारों में भी कैश होने की आशंका है I जानकारी के मुताबिक, डायमंड सिटी फ्लैट कॉम्प्लेक्स से अर्पिता की चार लग्जरी कारें गायब हैं। माना जा रहा है कि इन कारों में भी भारी मात्रा में कैश भरा हुआ था। अब ईडी के अधिकारी इन कारों को तलाशने में जुट…
विद्या बालन ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का किया समर्थन
देहरादून: रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर उनके सेलिब्रिटी दोस्त व कोअक्टरों ने उनका समर्थन किया हैं| वहीं अब इस लिस्ट में बोल्य्वूद अभिनेत्री विद्या बालन का नाम शामिल हो गया हैं| रणवीर की इन चर्चित तस्वीरों के बारे में पूछे जाने पर विद्या ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं को भी इस नजारे का मजा लेने दीजिए क्योंकि बॉलीवुड ऐक्टर ने पहली बार न्यूड पोज दिया है। विद्या बालन ने कहा कि अरे क्या प्रॉब्लम है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है, हम लोगों को…
