देहरादून: जनपद देहरादून के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिहं कुवंर ने रविवार को कार्यभार ग्रहण कियाI कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने प्रेस को भी संबोधित कियाI इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को पत्रकारों के साथ साझा कियाI प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी ने हरेला पर्व की बधाई देने के साथ बताया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता जनपद की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार करना हैI उन्होंने कहा कि इसके लिए ठोस कदम उठाये जायेंगे जिसके तहत आने वाले डेढ से दो माह के दौरान आम जन को यातायात में प्रभावी…
Year: 2022
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार के साथ विधि विधान से मनाया हरेला पर्व, पत्नी गीता पुष्कर धामी ने किया फलदार पौधों का रोपण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में सपरिवार परंपरागत विधि विधान के साथ हरेला पर्व मनाया। हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्रदेश में 16 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाना है। इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, श्रीमती निर्मला जोशी , डॉ. दीपा रावत , श्रीमती शशिप्रभा अग्रवाल , श्रीमती बबीता पुण्डीर , श्रीमती शशि चमोली , श्रीमती सुबोधिनी शर्मा , श्रीमती कुसुम गैरोला…
देहरादून की नव नियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने संभाला पदभार,अधिकारियों संग की बैठक
देहरादून: राजधानी देहरादून जनपद की नव नियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने आज को जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण करते हुए कोषागार में डबल लॉक का चार्ज लिया। जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ कलेक्टेट सभागार में बैठक भी कीI नव नियुक्त जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत अधिकारियों के साथ कलेक्टेट सभागार में बैठक के दौरान अवगत कराया कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन व मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिये जाने तथा जनमानस की…
मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर जागेश्वर धाम परिसर में किया पौधारोपण, श्रावणी मेले का भी किया शुभारंभ
देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जागेश्वर धाम में पहुंचकर प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए जागेश्वर धाम परिसर में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा जागेश्वर में कुल 12.35 करोड़ लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमे 77.31 लाख रुपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं 11.58 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। जागेश्वर धाम के…
योगी सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की पहली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले यूपी का कनेक्टिविटी बहुत खराब थी। कानून व्यवस्था बहुत खराब थी, लेकिन योगी जी ने यूपी की तस्वीर बदल दी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है। मोदी…
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया अग्निपथ योजना को छलावा
देहरादून: केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के नाकामियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला I कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तमाम मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। अग्निपथ योजना लाकर केंद्र सरकार ने देश के युवाओं के साथ धोखा किया है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा माल…
विराट कोहली की नेशनल टीम में जगह को लेकर दबाव में हो सकती है बीसीसीआई: मोंटी पनेसर
देहरादून: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ महीने से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और टी20 टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड विराट कोहली की नेशनल टीम में जगह को लेकर दबाव में हो सकता है। इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले मोंटी पनेसर ने फुटबॉल की दुनिया के महान प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ विराट कोहली की तुलना करते हुए…
सीएम धामी ने किया “उत्तराखण्ड पुलिस एप्प” का उद्घाटन, एक ही एप्प में मिलेंगी सभी सुविधाएं
देहरादून: प्रदेश में आम जन की सुविधा व ऑनलाईन रिपोर्टिग को और अधिक सहज बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा शुरू की गयी ई-एफआईआर सुविधा और “उत्तराखण्ड पुलिस एप्प” का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधिवत उदघाटन किया गया। मुख्यमंत्री के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के क्रम में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेश की जनता हेतु यह सुविधाएं शुरू की गयी हैं। अब घर बैठे ही वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। “उत्तराखण्ड पुलिस एप्प” में उत्तराखण्ड पुलिस…
गरीब मेधावी बच्चों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले रहिंगे: डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून: शुक्रवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गरीब मेधावी बच्चों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। फिर चाहे वह सुपर-50 हो या अन्य परीक्षाओं में पास होने वाले युवाओं को मिलने वाला प्रोत्साहन। उन्होंने मेधावियों से जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के आठवीं तक के करीब पांच लाख बच्चे अक्षय पात्र सेंट्रल किचन के माध्यम से मिड-डे-मील का भोजन…
16 वर्षीय युवक ने मस्ती-मजाक में गंवाई जान
देहरादून: मालदेवता में दोस्तों के साथ घूमने आया एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बरामद किया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने गहरे पानी में जाकर सर्चिंग अभियान चलाया। मृतक की पहचान रोहित पुत्र रवि रावत 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई। बताया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और पानी में उतरने के दौरान उसे गहराई का अंदाजा नहीं लगा और डूबने लगा। साथियों ने बचाने की…
