देहरादून: देश में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपया 80 अंक निचे पहुंच गया हैं, जिसके बाद से राहुल समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरना शुरू कर दिया है। कुछ नेताओं ने पीएम मोदी को देश के लिए हानिकारक तक बता दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर लिखा कि देश निराशा की गर्त में डूबा है, ये आपके ही शब्द हैं ना, प्रधानमंत्री जी? उस वक्त आप जितना शोर मचाते थे, आज रूपए की कीमत तेज़ी से गिरती…
Year: 2022
कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार से दिल्ली तक ग्रीन कॉरिडोर पर नई योजना तैयार
देहरादून: इस बार डाक कांवड़ के लिए हरिद्वार से दिल्ली तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस योजना के तहत हाईवे में एक साइड से डाक कांवड़ गुरजेगी तो वहीं दूसरी साइड पर सामान्य यातायात चलता रहेगा। जबकि, इससे पहले डाक कांवड़ के दौरान हाइवे पर यातायात बंद कर दिया जाता था। उत्तराखंड और यूपी पुलिस ने संयुक्त रूप से इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर ली है। डाक कांवड़ के दौरान हाईवे पर पूरी तरह से डाक कांवड़ियों का कब्जा हो जाता था। ऐसे में…
कांग्रेस ने गुजरात सरकार को गिराने के लिए तीस्ता को 30 लाख रुपये का भुगतान किया था: संबित पात्रा
देहरादून: गुजरात सरकार द्वार गठित एसआईटी की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासों के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा तीस्ता को करीब 30 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। उन्होंने कहा, तीस्ता सीतलवाड़ ने गुजरात सरकार को गिराने और पीएम मोदी को फंसाने के लिए जो कुछ भी किया, वह कांग्रेस के इशारे पर किया गया था। पात्रा ने कहा, जो कुछ भी किया वह सिर्फ गुजरात और मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए किया गया था।…
प्रदेश में हरेला लोकपर्व का उत्सव शुरू, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में आज से हरेला लोकपर्व का उत्सव शुरू हो गया है। हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व ही नहीं बल्कि हरियाली का प्रतीक भी है। मान्यता है कि हरेला पर्व पर लगाया पौधा सूखता नहीं है। हरेला पर्व पर इस बार भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी। प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। शनिवार को वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधरोपण के बाद सीएम धामी ने कहा कि देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने का अभियान…
गाड़ी के प्लेट पर पापा लिखना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली एक गाड़ी का चालान काट इसकी फोटो ट्विटर पर शेयर की है। कार पर फैंसी तरीके से नंबर की जगह पापा लिखा हुआ था। पुलिस ने इसे लेकर शख्स को फटकार लगाई है। पुलिस को शिकाय मिली थी कि एक शख्स लोगों पर रौब झाड़ने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला की शख्स की गाड़ी का नंबर 4141 है। जिसे उसने पापा लिखा हुआ…
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात
देहरादून: वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गुरुवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस दौरान राज्य के विकास संबंधी बिंदुओं पर सकारात्मक तौर पर चर्चा की गई । वन मंत्री ने कहा कि वन क्षेत्र के आधिक्य वाले राज्यों में शुमार उत्तराखंड राज्य का सामरिक दृष्टि से अपना महत्व है। ऐसे में केंद्र को विशेष महत्व राज्य को देना चाहिए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री की ओर से राज्य की विकास सम्बन्धी योजनाओं में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया…
शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग पाए जाने पर जुर्माना तथा लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश
देहरादून: जनपद में शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों पर जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को आबकारी विभाग द्वारा विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत जांच अभियान चलाया जा रहा है, करीब 5 देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानों पर छापामारी अभियान किया गया I जिनमें ओवर रेक्टिंग का मामला नहीं पाया गया हैं। जबकि जनपद में जिलाधिकारी के निर्देशन पर हुई कार्रवाई में अब तक ओवर रेटिंग एवं अन्य अनियमितताओं पर करीब 10 लाख रुपए का देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकान से अर्थदंड वसूला…
अखनूर सेक्टर में संदिग्ध सिलेंडर बरामद, कार्रवाई में जुटी पुलिस
देहरादून: जम्मू के अखनूर सेक्टर में एक संदिग्ध सिलेंडर मिलने पर पुलिस व सुरक्षाबलों ने कार्रवाई शुरु कर दी हैं| गुरुवार सुबह दोमाना विधानसभा क्षेत्र के पुलिस थाना काना चक्क के अंतर्गत पंचायत मलपुर के गांव के परगवाल रोड के पास एक संदिग्ध सिलेंडर बरामद हुआ है। इस जगह से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही सेना की यूनिट भी स्थित है। ऐसे में इसकी सूचना मिलते ही सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। सुरक्षाबलों ने सड़क को बंद…
दो इंटर्नैशनल ब्रांड को टक्कर दे रहा उत्तराखंड का ये स्टार्ट-अप
देहरादून: पिज़्ज़ा इटॉल्या ने बहुत ही कम समय में देहरादून में अपनी पहचान बना ली हैं । 2016 में शुरू हुआ ये स्टार्ट अप आज डोमिनोज , केएफसी, पिज़्ज़ा हट जैसे इंटर्नैशनल ब्रैंड्ज़ को टक्कर दे रहा हैं । सुभाष नगर कलेमेंट टाउन में अगर कभी देखें तो पिज़्ज़ा इटॉल्या डोमिनोज और के॰अफ॰सी के बीच में अपनी छाप बना के बैठा हुआ हैं और लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के बाद पूरी तरह इन दोनो ब्रैंड्ज़ को बराबरी का कॉम्पटिशन देता हैं । पिज़्ज़ा इटॉल्या की चार ब्रैंचेज़ हैं…
विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान और सलमान खान पर कसा तंज
देहरादून: ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने आईएमडीबी की टॉप 5 फेवरेट फिल्म्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है| यह बॉलीवुड की इकलौती फिल्म हैं जिसने आईएमडीबी की टॉप 5 फेवरेट फिल्म्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई हैं| जिसके बाद फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म का उदाहरण लेते हुए शाहरुख खान और सलमान खान पर तंज कसते हुए उन्हें बॉलीवुड के डूबने का कारण बताया है। निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, ‘जब तक बॉलीवुड में ये किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, तब तक हिंदी सिनेमा…
