राष्ट्रपति निर्वाचन से संबंधित मतपत्र, मतपेटियां, विशेष कलम समेत सीलबंद सामग्री पहुंची उत्तराखंड

देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली से मंगलवार को राष्ट्रपति निर्वाचन से संबंधित मतपत्र, मतपेटियां, विशेष कलम और अन्य सीलबंद सामग्री उत्तराखण्ड राज्य विधानसभा सचिवालय के लिए प्रेषित की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह निर्वाचन सामग्री सभी राज्यों में प्रेषित की गई। उत्तराखण्ड राज्य के लिए सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने यह निर्वाचन सामग्री प्राप्त की। सीलबंद निर्वाचन सामग्री अधिकारियों की देखरेख में हवाई मार्ग से देहरादून पहुंची। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बैलेट बॉक्सों की सुरक्षा के…

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) पहुंचे गुजरात,भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान का किया भ्रमण

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को गुजरात पहुंचे। गुजरात पहुंचने पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया। गुजरात भ्रमण के दौरान उन्होंने गांधीनगर स्थित भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान(BISAG) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में किए जा रहे अभिनव अनुप्रयोगों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संस्थान के अधिकारियों ने राज्यपाल के समक्ष एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया। संस्थान के अधिकारियों ने जानकारी दी की संस्थान भारत सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकार के विभागों व एजेंसियों के साथ आपसी…

उत्तराखंड में बनेगी फिल्म सिटी, विशेष प्रमुख सचिव ने सूचना विभाग को दिए शीघ्र कार्ययोजना बनाने के निर्देश

देहरादून: विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित सभागार में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान विशेष प्रमुख सचिव ने उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी के लिए भूमि का चयन करने के साथ फिल्म उद्योग से सम्बन्धित अवस्थापना विकास के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिएI उन्होंने निर्देश दिए कि फिल्म सिटी में फिल्म शूटिंग एवं प्रोडक्शन से सम्बन्धित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाएं। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के सभागार में हुई बैठक के में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने निर्देश देते हुए…

सुप्रीम कोर्ट में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 15 जुलाई को होगी सुनवाई

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ स्कीम के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एएस बोपन्ना की बेंच इस पर 15 जुलाई यानी शुक्रवार को सुनवाई करेगी। इस भर्ती योजना के खिलाफ कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें से कुछ में इसके नोटिफिकेशन को ही रद्द करने की मांग की गई है। वहीं एक अर्जी में इस स्कीम को लागू करने से पहले एक पैनल का गठन कर उसकी राय लेने की मांग भी की गई है। पिछले महीने इस…

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के मंदिरों में जुटी भगतों की भीड़

देहरादून: आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व है I इस शुभ अवसर पर अज्ञान को मिटाने वाले गुरुओं की पूजा एवं सम्मान किया जाता है I आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। उन्हीं की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और उनकी पूजा की जाती है। गुरु पूर्णिमा के मौके पर शहर के अनेक मंदिरों में भक्त जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। तिलक रोड स्थित सांई मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी। भक्तजन…

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के भागने के बाद से श्रीलंका की स्थिति और बिगडी

देहरादून: श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के भागने के बाद से वहां की स्थित और बिगड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। साथ ही प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। राजधानी कोलंबों में भी हालात काबू से बाहर होते जा रहा हैं। लोग विक्रमसिंघे के भी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पीएम आवास पर भारी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। पुलिस को भीड़ के खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल करना पढ़ रहा हैं। विक्रमसिंघे…

बूढ़ाकेदार में भारी बारिश ने मचाई तबाही, रात भर जंगल में फसे रहे कांवड़ यात्री

देहरादून: भिंलगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बीती रात को हुई भारी बारिश के कारण जमकर तबाही मची है। धर्म गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर आ गया है। जिस कारण नदी का पानी रगस्या और भौंदी गांव के खेतों तक पहुंच गया है। साथ ही नदी के बहाव के कारण बूढ़ाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण गंगोत्री से जलभरकर लौट रहे उत्तर प्रदेश के 22 कांवड़ यात्री बेलक-बूढ़ाकेदार पर रातभर फंसे रहे। बारिश के कारण वह रास्ता…

हर घर को नल से शुद्ध जल के साथ गांव-गांव तक पहुंचा रहे रोजगार: स्वतंत्र देव सिंह

देहरादून: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को जलशक्ति विभाग की 100 दिनों की कार्ययोजना की रिपेार्ट प्रस्तुत की हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जनकल्याण के लिए समर्पित योगी सरकार के 100 दिनों की कार्ययोजना के लक्ष्य को जल शक्ति विभाग ने शत-प्रतिशत पूरा करने का प्रयास किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने का अभियान प्रदेश में युद्धस्तर पर चल रहा है। हर…

भाजपा सरकार को बड़ा झटका, खीमी राम शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री व हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम शर्मा आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में नई दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा हैं। बता दें. खिमी राम जिला कुल्लू से पहला चुनाव लड़े थे। साल 1999 में उन्होंने बतौर जिला परिषद चुनाव लड़ा था। बाद में जिला परिषद अध्यक्ष भी बने। दो बार विधायक रहे खीमीराम शर्मा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। उन्होंने धूमल सरकार में वन…

उत्तराखंड बनेगा शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

देहरादून: उत्तराखंड में आज मंगलवार से नई शिक्षा नीति लागू होने जा रही हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस नीति के तहत कक्षाएं प्री प्राइमरी से शुरू होंगी। साथ ही शिक्षा मंत्री ने एससीईआरटी द्वारा इसकी पाठ्यक्रम तैयार किये जाने की जानकारी दी है। बता दें, आज मुखियामंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा महानिदेशालय में बाल वाटिकाओं का उद्घाटन कर नई शिक्षा नीति (एनईपी) का शुभारंभ करेंगे। जिसके साथ ही उत्तराखंड एनईपी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि…