देहरादून: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शामिल होकर राजभर ने सियासी हलचल पैदा कर दी थी। जिसके बाद से राजभर के कई बयान सपा-सुभासपा के गठबंधन में गांठ पड़ने के संकेत दे रहे हैं। अब सुभासुपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि वह पहले अखिलेश यादव से मिलकर कुछ सवाल पूछना चाहते हैं। उसमें एक सवाल यह भी करेंगे कि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के कार्यक्रम में गठबंधन में शामिल रालोद…
Year: 2022
सीएम योगी ने पी.ए.सी. रिक्रूट आरक्षियों के ‘दीक्षांत परेड समारोह-2022’ में लिया हिस्सा
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में पी.ए.सी. रिक्रूट आरक्षियों के ‘दीक्षांत परेड समारोह-2022’ में हिस्सा लिया। पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड में परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पांच साल में 162000 जवानों की भर्ती की है जबकि पहले की सरकारें पीएसी बल को कमजोर करने का प्रयास कर रही थीं। सीएम ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पी.ए.सी. बल को समाप्त करने का प्रयास किया। 54 कंपनी पी.ए.सी. समाप्त कर दी गयी…
ओवैसी को लगा बड़ा झटका, जिला व महानगर के 2 शो से अधिक पदाधिकारी देंगे सामूहिक इस्तीफा
देहरादून: एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. शाह आलम के अटाला प्रकरण में आरोपी बनने के बाद से प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की खामोशी के विरोध में जिले के पदाधिकारियों में गुस्सा दिकाई दे रहा है। जिस कारण पार्टी के जिला व महानगर के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। पार्टी के जिला मुख्य महासचिव फैसल वारसी की माने तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली एवं पूर्वांचल अध्यक्ष इरफान मलिक से कई बार आग्रह किया गया कि वह प्रयागराज के जिलाध्यक्ष शाह…
राष्ट्रपति चुनाव: शिवसेना ने दिया विपक्षी एकता को झटका, एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का करेगी समर्थन
महाराष्ट्र /मुंबई: देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शिव सेना ने विपक्ष को झटका दिया हैI शिव सेना ने साफ- साफ एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया हैI वहीं इस ऐलान के साथ यह भी कहा है कि इसे शिव सेना की ओर से भाजपा का समर्थन नहीं समझा जायI कहा यह समर्थन सिर्फ आदिवासी नेता के नाम पर द्रौपदी मुर्मू को दिया जा रहा हैI सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी है कि अपने ही सांसदों के दबाव के चलते शिव सेना…
सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई मोहम्मद जुबैर की अंतरिम जमानत, यूपी सरकार से मांगा चार सप्ताह में जवाब
देहरादून: ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को यूपी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को आगामी आदेश तक बढ़ा दी हैं। उनकी याचिका पर अब 7 सितंबर को सुनवाई की जाएगी। बता दें, जुबैर लखीमपुर खीरी मामले में न्यायिक हिरासत में है। उन्हें यह राहत यूपी के सीतापुर के मामले में मिली है, इसलिए लखीमपुर और दिल्ली में दर्ज मामले पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से चार हफ्ते में जुबैर की याचिका पर जवाब देने का समय दिया है।…
मानसून की दस्तक के साथ राज्य में आपदा से निपटने को एनडीआरएफ तैयार, 6 दलों का किया गठन
देहरादून: राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां होने लगी हैंI प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में एनडीआरएफ की छह दलों को तैनात किया गया हैI 15वीं वाहिनी, एनडीआरएफ के इन सभी दलों को आपदा के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया हैI उत्तराखंड राज्य खास तौर पर यहां के पर्वतीय क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील माने जाते हैंI जिसको देखते हुए राज्य में मानसून के मद्देनजर एनडीआरएफ ने कमर कस ली हैI आपदा से निपटने…
नहीं रहे प्रशिद्ध समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल, सीएम ने जताया शोक
देहरादून: पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेवी अवधेश कौशल का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब कौशल ने राजधानी देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार नाला पानी घाट में साड़े तीन बजे किया जायेगा I प्रशिद्ध समाजसेवी कौशल के निधन पर सीएम धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया हैI उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में इसे अपूरणीय क्षति बतायाI अवधेश कौशल लंबे समय से बीमार चल रही थे, बताय जा रहा है कुछ समय से उनके अंगों…
सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकियों का हुआ खात्मा
देहरादून: कश्मीर संभाग के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी कैसर कोका को भी घेर लिया है। साल 2018 कोका घाटी के युवाओं को गुमराह कर और लालच देकर आतंकवाद में ढकेलता रहा है। इसके साथ ही कश्मीर घाटी में कई आतंकी हमलों में भी वह शामिल रहा है। सुरक्षाबलों को वांदकापोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने…
छुट्टी न मिलने पर सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को मारी गोली
देहरादून: छुट्टी न मिलने को लेकरक नाराज़ चल रहे सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार दीI इससे पूर्व उसने अपनी पत्नी व बेटी को अपने घर पर बंधक बनाया थाI जवान जोधपुर के सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र परिसर में कर्यरत था| डीसीपी जोधपुर ईस्ट अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि, सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल ने अपने परिवार के साथ खुद को जोधपुर के सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र परिसर के अंदर अपने घर में बंद कर लिया था। किसी के पास आने पर उसने हवा में फायरिंग शुरू…
पार्टी नेताओं ने ही खोला तृणमूल सांसद के खिलाफ मोर्चा, मां काली पर दिया था बयान
देहरादून: मां काली पर बयान देकर फंसी तृणमूल कांग्रेस सांसद को राहत मिलती नहीं दिख रही है। पार्टी के नेता ही लगातार उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने मोइत्रा के बयान पर आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी सफाई दी है। देव ने कहा कि कोई भी सीएम बनर्जी का अपमान नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘पूरा बंगाल जानता है कि ममता बनर्जी मां काली के बारे में क्या सोचती है और उस विचार को कोई…
