देहरादून: 31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में शहर में 127 सिखों की हत्या की गई थी। जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। मंगलवार देर रात एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिख विरोधी दंगों के आरोपियों की तलाश में मंगलवार देर रात एसआईटी ने शहर के पांच अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिद्ध गोपाल गुप्ता उर्फ बब्बू (66) पुत्र स्व. शहजादे लाल गुप्ता निवासी किदवई नगर और जितेंद्र कुमार…
Year: 2022
उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून के कई स्थानों में जलभराव
देहरादून: मानसून के आगमन के साथ राज्य में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है I जहाँ एक ओर लोग गर्मी से राहत की सांस ले रहा है वहीं दूसरी और जगह-जगह जलभराव से आवाजाही में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है I मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के पांच जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, छह जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ स्थानों पर बुहत भारी बारिश हो…
श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के एक महान सपूत थे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
देहरादून: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वे भारत माता के एक महान सपूत थे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए सीएम योगी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने कहा…
केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो वायरल, समिति ने कि क्लॉक रूम बनाए जाने की मांग
देहरादून: केदारनाथ धाम में यात्रिओं की संख्या कम होने के बाद से मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश की अनुमति दे दी गई थी I जिसके बाद अब इसको लेकर एक और बवाल खड़ा हो गया है I केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की वीडियो वायरल हो गई जिसके बाद एक ओर जहां बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जांच बैठाई है तो दूसरी ओर उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। बता दें कि, पिछले दिनों सभी श्रद्धालुओं को केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में…
कुल्लू के मणिकर्ण में फटा बादल, किन्नौर में भूस्खलन होने से एनएच-5 बंद
देहरादून: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय छलाल पंचायत के प्रधान चुनी लाल के मुताबिक बादल फटने से चोज में एक होमस्टे, कैंपिंग साइट और एक पैदल पुल बाढ़ की चपेट में आ गया है। हादसे में चार लोग भी बह गए हैं। सभी लोग कामगार बताए जा रहे हैं। वहीं, किन्नौर जिले में भूस्खलन होने की वजह से एनएच-5 बंद हो गया है। फिलहाल हाईवे को खोलने के लिए टीम लगी हुई है। जानकारी के अनुसार, मणिकर्ण और कसोल के…
बच्चे के मोह में मगरमच्छ की चढ़ाई बलि, आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
देहरादून: सोमवार को भैंस चराने गए 11 साल के मासूम वीर को मगरमच्छ के जिंदा निगलने का मामला सामने आया था I जिसके बाद गांववालों ने मगरमच्छ का पेट चीरकर बच्चे को निकालने की मांग की थी I जिस मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पकड़ा था एक्सरे में उसका पेट खाली निकला। वहीं, नदी से निकालते समय कुछ ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर मगरमच्छ को घायल कर दिया था। घायल मगरमच्छ को पंतनगर पशु चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ…
सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते: संजय राउत
देहरादून: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद भी शिवसेना नेता संजय राउत की उम्मीदें कायम हैं। राउत ने मंगलवार को कहा कि हमें विश्वास है कि राज्य में यदि मध्यावधि चुनाव कराए गए तो हम 100 सीटें जीतेंगे। उद्धव ठाकरे कह चुके हैं कि मध्यावधि चुनाव करा लो, कौन जीतेगा, कौन हारेगा सब स्पष्ट हो जाएगा। शिंदे गुट के असली शिवसेना के दावे के जवाब में राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे किसी और के नहीं हो सकते। आप…
हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे: अखिलेश यादव
देहरादून: मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय से सपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता के जरिए हर वर्ग के बीच पहुचेंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए सपा आगे आ रही है। हम लोगों से सहयोग मांगेंगे। भाजपा से परेशान लोग हमारे साथ हैं। हम शहरों के साथ ही गांव तक पहुंचेंगे। सदस्यता अभियान के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने…
प्रदेश में बारिश के बढ़ने से व्यासी परियोजना को मिली जान, बिजली का उत्पादन प्रतिदिन दस लाख यूनिट पार
देहरादून: उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के लिए शुरुआती बारिश राहत लेकर आई है। जिन परियोजनाओं पर पानी की किल्लत का असर था, उनकी रफ्तार बढ़ने लगी है। प्रदेश में बारिश होने के साथ ही यमुना पर बनी व्यासी परियोजना को नई जान मिल गई है। अब यहां की दोनों टरबाइन चलनी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही बिजली का उत्पादन भी यहां प्रतिदिन दस लाख यूनिट पार होने लगा है। यमुना पर बनी व्यासी जल विद्युत परियोजना की दोनों टरबाइन चलने के बाद यहां से रोजाना बिजली उत्पादन…
कानपुर पुलिस के हाथ लगी सफलता, तीन जून को हुए बवाल के आरोपी बिल्डर हाजी वसी को किया गिरफ्तार
देहरादून: कानपुर में नई सड़क पर तीन जून को हुए बवाल के आरोपी बिल्डर हाजी वसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने दावा किया है कि हाजी वसी हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को फंडिंग करता था। नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। बवाल की जांच कर रही टीम ने 40 लोगों को चिह्नित कर उनके चौराहों पर पोस्टर लगाये थे। पुलिस ने मामले में 55 लोगों को नामजद और एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें…
