राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सावधानी की जरूरत

देहरादून: तपती गर्मी के बाद राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है I हालांकि लोग अभी भी उमस से परेशान है I लगातार बढती बारिश के चलते मौसम विभाग ने राज्य में मंगलवार को देहरादून समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पांच जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है । चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की…

कानपुर में दोहरा हत्याकांड, बुजुर्ग पति-पत्नी की गला रेत कर की हत्या

देहरादून: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास डबल मर्डर होने से हड़कंप मच गया है। दोहरे हत्याकांड की घटना से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, कानपुर के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास दोहरे हत्याकांड की यह घटना हुई है। फील्ड गन फैक्ट्री से सुपरवाइजर की पोस्ट से रिटायर्ड मुन्ना लाल गुप्ता (61) और उनकी पत्नी राज देवी (55) की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना के वक्त…

ईडी ने अहमद खान के पांच ठिकानों पर की छापेमारी

देहरादून: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक बीजेड जमीर अहमद खान के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी आय से अधिक मामले में ईडी की रिपोर्ट के बाद हुई है। अधिकारियों ने कांग्रेस विधायक के छावनी रेलवे स्टेशन के पास उनके आवास, सिल्वर ओक अपार्टमेंट, सदाशिवनगर में एक गेस्ट हाउस, बनशंकरी में जी के एसोसिएट्स कार्यालय और शहर के कलासिपल्या में नेशनल ट्रैवल्स कार्यालय में छापेमारी की। एसीबी अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच जारी है। बता…

डॉक्युमेंट्री काली के पोस्टर रिलीज के बाद से देशभर में विवाद, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

देहरादून: डॉक्युमेंट्री ‘काली’ के आपत्तिजनक पोस्टर पर दिन-प्रतिदिन विवाद बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं अब दिल्ली पुलिस ने भी निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बता दें कि डॉक्यूमेंट्री ‘काली’ के पोस्टर में मां काली बनी अभिनेत्री के एक हाथ में सिगरेट तो दूसरे हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा दिखाया गया है। देवी का यह रूप देख हर कोई हैरान रह गया है। पोस्टर रिलीज के बाद से धार्मिक भावनाओं को ठेस…

पिकअप की ट्रक से टक्कर, हादसे में हेमकुंड साहिब से लौट रहे 12 श्रद्धालु घायल

देहरादून: सालियर पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई । हादसे में हेमकुंड साहिब से लौट रहे 12 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पटियाला के गांव बांसड़ा खेड़ा गांव निवासी 18 श्रद्धालुओं का एक जत्था पिकअप से हेमकुंड साहिब के दर्शन…

कोरोनेशन अस्पताल के हार्ट यूनिट में आयुष्मान योजना के तहत दिल का मुफ्त इलाज शुरू

देहरादून: कोरोनेशन अस्पताल के हार्ट यूनिट में आयुष्मान योजना के तहत दिल का मुफ्त इलाज शुरू हो गया है। आयुष्मान सोसायटी की ओर से प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद कार्ड धारकों को इलाज देना शुरू कर दिया है। जिससे गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिल गई है। सरकारी क्षेत्र में यह एकमात्र विकल्प है। सरकार द्वारा साढ़े तीन माह पूर्व दक्षिण भारत की कंपनी मेडीट्रिना से पीपीपी मोड पर हार्ट यूनिट के संचालन को अनुबंध किया था। पहले कंपनी को एआरबी का लाइसेंस नहीं मिलने और आयुष्मान संबंधी प्रक्रिया…

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात, पैर छुकर लिया आशीर्वाद

देहरादून: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्रप्रदेश के भीमावरम में स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इसके बाद पीएम ने एक अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पसाला कृष्णमूर्ति के परिजनों से मुलाकात की। पीएम ने कृष्णमूर्ति की 90 साल की बेटी पसाला कृष्ण भारती के चरणों में शीश नवाया तो उन्होंने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।  पसाला कृष्ण मूर्ति आंध्र प्रदेश के एक सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी थे। पीएम मोदी पसाला कृष्ण भारती के अलावा भारती की बहन और भतीजी से भी मिले। इससे पहले पीएम मोदी…

हरीश रावत बोले अपने जिंदा रहते हुए गैरसैंण के मुद्दें को मरने नहीं देंगे, धामी सरकार पर बोला हमला

देहरादून: विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नहीं कराए जाने को लेकर सत्र के दौरान भी विरोधियों द्वारा प्रदर्शन देखने को मिला था I इससे आहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 14 जुलाई को वहां किसी सरकारी दफ्तर में सांकेतिक तालेबंदी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं, सरकार गैरसैंण को भूल गई, लेकिन जब तक वह जिंदा है, गैरसैंण के मुद्दें को मरने नहीं देंगे। गैरसैंण के मुद्दे पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने धामी सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा…

चुनावी फायदा लेने के लिए भाजपा ने ही उदयपुर के वीभत्स हत्याकांड को दिया अंजाम: करन माहरा

देहरादून: उदयपुर हत्याकांड के बाद से पुरे देश में हडकंप मचा हुआ है I मामले की तुरंत कार्यवाही के बावजूद भी लोग अभी भी तरह-तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे है I जिसके बाद अब उदयपुर में कन्हैयालाल हत्या केस में कांग्रेस ने भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस का आरोप है कि कन्हैया के हत्यारे भाजपा से जुड़े हैं। चुनावी फायदा लेने के लिए भाजपा ने ही इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने राजीव भवन में मीडिया से…

चारधाम यात्रा: साढ़े पच्चीस लाख के निकट पहुंची यात्रियों की संख्या

देहरादून: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है 3 जुलाई रविवार शाम तक तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं सूबे में मानसून के कारण बारिश के चलते अब यात्रियों की संख्या में कमी आने लगी हैI पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यात्रा मार्ग भी कई जगह अवरुद्ध हो गए हैं, जिन्हें कि समय समय पर सुचारू किया जा रहा हैI श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि…