देहरादून : विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार के बाद से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे है। उन्होंने अपनी हार का दुख लोगों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया । लेकिन अब दो दिन तक मौन रहने के बाद वह अपने तेवरों के साथ सामने आए हैं। चुनाव में मिली हार के बाद तमाम प्लेटफॉर्म पर उनको लेकर हो रही आलोचनाओं का उन्होंने करारा जबाव दिया। अपने फेसबुक पेज पर हरीश ने लिखा है कि पराजय के बाद पराजित सेनापति को…
Year: 2022
कांग्रेस पार्टी नेता दीपिका पांडे ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से दिया इस्तीफा
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश में सत्ता का चेहरा साफ हो गया । जनता ने एक बार फिर कमल का सर्मथन किया वहीं प्रदेश की बड़ी पार्टी मानी जाने वाली कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा । कांग्रेस, जो उत्तराखंड में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही थी, केवल 19 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 47 सीटों के साथ राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखी। हार के बाद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव, सह-प्रभारी नेता दीपिका…
प्रीतम सिंह ने विजय रैली में मतदाताओं के सहयोग के लिए दिया धन्यवाद
देूहरादन : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद से प्रदेश में खलबली मची हुई है। इस बीच विजयी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में रविवार को विजय रैली निकाली। विधानसभा चकराता से विधायक और नेता प्रतिपक्ष पीतम सिंह का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने क्षेत्र के मतदाताओं के सहयोग, समर्थन व आशीर्वाद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास व उन्नति के लिए वह हमेशा की तरह समर्पित रहेंगे। वहीं प्रीतम सिंह ने शनिवार शाम डोईवाला पहुंचकर कार्यकर्ताओं का…
मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई,खुद हार गया ,लेकिन पार्टी का भरोसा नही टूटने दिया:सीएम धामी
देहरादून : विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने धामी को प्रदेश में पार्टी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी चुनाव जीत गई। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी उस पर वह खरा उतरे हैं। वहीं आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि उनके साथ ही अन्य पार्टी नेताओं ने…
धामी की सीएम पद के लिए दावेदारी तेज,चार विधायक सीट छोड़ने के लिए तैयार
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा इस कश्मकश में उलझ गयी है कि आखिरकार अब सीएम पद का योग्य दावेदार कौन होगा। लेकिन वहीं, कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दावेदारी प्रबल बताई जा रही है। भले ही धामी अपने क्षेत्र से हार गए है लेकिन उनके समर्थन में चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह नेहरा, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश शर्मा अपनी विधायक की सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा धामी मंत्रिमंडल के सहयोगी रहे…
राजस्थान से गंगा स्नान करने आ रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार ,पिता और बच्चे की मौके पर मौत
देहरादून : राजस्थान से हरिद्वार में गंगा स्नान करने आ रहे श्रद्धालु परिवार गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए I जिसमे मौके पर ही पिता व बच्चे की मौत हो गई है। यह हादसा बहादराबाद हाईवे क्षेत्र में हुआ है। पुलिस के मुताबिक, जयपुर से शनिवार यानी आज एक परिवार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था। उनकी गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना के पास पहुंची थी कि तभी चालक की आंख लग गई। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से…
संजय निषाद ने भाजपा नेतृत्व, पीएम मोदी और सीएम योगी के सहयोग और प्यार के लिए दिया धन्यवाद
देहरादून: निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने आज भाजपा नेतृत्व, पीएम मोदी और सीएम योगी के सहयोग और प्यार के लिए धन्यवाद किया हैं। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दोरान संजय निषाद ने रामराज्य और रावणराज का जिक्र करते हुए कहा, जिस तरह भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था ठीक उसी तरह पीएम मोदी, सीएम योगी और भाजपा नेताओं ने मुझे प्यार और सम्मान दिया हैं। 5 साल में पार्टी 1 से 11 हो गई है। संजय निषाद ने आगे कहा, ”राजनीति का जो संकल्प मैंने 12…
भगवंंत मान ने राज्यपाल से मिलकर पंजाब में सरकार बनाने के लिए पेश किया दावा पत्र
देहादून: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने आज पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात कर सभी विधायकों का समर्थन सौंपाा और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावापेश किया हैं। राज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार कर अगली सरकार बनाने का न्यौता दे दिया हैं। भगवंत मान सुबह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे और आम आदमी पार्टी के विधायकों की लिस्ट के साथ उनके समक्ष पंजाब में अगली सरकार बनाने का दावा पत्र पेश किया। दावा पत्र…
प्रमोद सावंत ने गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंदोदकर को दी श्रद्धांजलि
देहरादून: गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंदोदकर की जयंती पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने आज उनकी मूर्ति पर माला चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मोके पर उन्होंने कहा कि, मैं सरकार और सभी लोगों की तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। बंदोदकर ने 1963 से लेकर 1965 तक सभी गांवों में प्राथमिक स्कूल खोलें, इसकी वजह से ही आज गोवा में साक्षरता का रेट हाई है। गोवा में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, एमजीपी ने हमें अपना समर्थन दे दिया…
अस्पताल में इलाज कराने पहुंची युवती के साथ डॉक्टर ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून : राजधानी के एक अस्पताल में इलाज कराने आई युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है I मामले के अनुसार एक युवती ने अस्पताल के एक डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है I जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच के दौरान दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी। वहीं , इस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया। बता दे कि यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय की है। पुलिस के…
