देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा इस कश्मकश में उलझ गयी है कि आखिरकार अब सीएम पद का योग्य दावेदार कौन होगा। लेकिन वहीं, कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दावेदारी प्रबल बताई जा रही है। भले ही धामी अपने क्षेत्र से हार गए है लेकिन उनके समर्थन में चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह नेहरा, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश शर्मा अपनी विधायक की सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा धामी मंत्रिमंडल के सहयोगी रहे गणेश जोशी और अरविंद पांडे ने भी बतौर मुख्यमंत्री धामी को समर्थन देने की घोषणा की है। हालाँकि यह फैसला भाजपा आला कमान के हाथो में है।
Related posts
-
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…
देहरादून, 05 जून। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सहस्त्रधारा स्थित आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र में राहत, पुनर्वास... -
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी…
देहरादून, 5 जून। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं, पर्यटन सुविधाओं, धार्मिक स्थलों... -
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
काशीपुर/खटीमा, 05 जून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से काशीपुर...
