देहरादून : नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राज्यवासियों ने इस बार बदलाव का मन बनाया है। इसलिए भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे। कांग्रेस प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बना रही है। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा में कौन कहां किस से मिल रहा है, यह उनका अंदरूनी मामला है। लेकिन यह तय है कि इस बार कांग्रेस सत्ता में आ रही है। पोस्टल बैलेट के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के…
Year: 2022
युवक ने धारदार चाकू से रेता अपना गला, हुआ अस्पताल से फरार
देहरादून : नैनीताल शहर के जू रोड क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने अपना गला चाकू से रेत डाला। गले से खून बहता देख दोस्तों के होश उड़ गए। जिसके बाद उसे तुरंत बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस को सूचना मिलने से पहले ही युवक साथियों के साथ अस्पताल से भाग गया। अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात अस्पताल से कोतवाली में सूचना मिली कि एक युवक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा है। उसके गले में घाव बना हुआ…
हरिद्वार से यूपी कांवड़ ले जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
देहरादून: फाल्गुन के महीने में हरिद्वार में कावड़ियों का आना जाना लगा हुआ है।इसी बीच हाईवे पर एक वाहन की टक्कर से कांवड़िए की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।बता दे कि मृतक रोहित यादव(21) गौतबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा निवासी पुत्र उदय नारायण अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने आए थे। रविवार सुबह…
मतदान देने जा रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर जानलेवा हमला
प्रतापगढ़: कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर बनोही गांव के मतदान केंद्र पर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव अपना मतदान देने जा रहे थे| तभी 50 लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गुलशन यादव के काफिले की तीन गाड़ियां तोड़ डालीं। सपा प्रत्याशी गुलशन यादव रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे अपने समर्थकों के साथ कुंडा के पहाड़पुर में मतदान केंद्र पर अपना वोट देने जा रहे थे। मतदान केंद्र से कुछ दूर पहले ही 50 से अधिक लोगों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। उनकी तीन गाड़ियों के शीशे…
सीएम धामी ने की पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात
देहरादून : राज्य में मतदान के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस क्रम में शनिवार को उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी ली। मतदान के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर चुनाव के साथ ही संगठन को मजबूत करने के संबंध में भी…
यूक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के तीन छात्रों का अजय मिश्रा ने किया स्वागत
देहरादून: उत्तराखण्ड सरकार यूक्रेन में निवास कर रहे उत्तराखंड के सभी छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिये भारत सरकार से लगातार सम्पर्क में बनी हुई है। यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को विदेश मंत्रालय सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था कर रहा है। प्रदेश के 200 से अधिक छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वहीं, उत्तराखण्ड के अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने यूक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के तीन छात्रों आशुतोष पाल, अदनान व खुशी सिंह का नई दिल्ली में स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक और राज्य…
नवविहता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार को हत्या की आशंका
देहरादून : देहरादून जिले के डोईवाला थाना रानीपोखरी अंतर्गत भोगपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है I पुलिस ने मृतक के पति समेत परिवार के चार लोगों पर दहेज के कारण हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामला रानीपोखरी थाना क्षेत्र के चक सिंधवाल गांव का है। जहां विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से 12 दिसंबर 2021 में हुआ था। मृतक के पिता ने पुलिस…
महाशिवरात्रि के पावन दिन पर तय होगी बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि
देहरादून: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की जाएगी। तिथि तय शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की जाएगीI एक मार्च महाशिवरात्रि के पावन दिन पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। इस शुभ अवसर पर आराध्य देवी-देवताओं का श्रृंगार व आरती के बाद भोग लगाया जाएगा। वही सुबह 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में आचार्यगणों व वेदपाठियों के द्वारा पंचांग गणना कर केदारनाथ मंदिर…
पैट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन में शहीद हुआ जवान, शुक्रवार को घर पहुंचा पार्थिव शरीर
देहरादून: 325 लाइट एडी बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में पैट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन होने से बीते मंगलवार को शहीद हो गए। खराब मौसम और अन्य कारणों के चलते शुक्रवार की सुबह आठ बजे उनका पार्थिव शरीर कान्हरवाला स्थित उनके आवास पर लाया गया। शहीद का पार्थिव शरीर आवास पर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ भानियावाला तिराहा तक ले जाया गया। शहीद के सम्मान में व्यापारियों…
हमे इस बार 300 से अधिक सीटों की उम्मीद: रीता बहुगुणा जोशी
देहरादून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें मतदान के दौरान प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने पति से साथ मतदान किया। मतदान के बाद रीता ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में सरकार हमारी ही बनेगी। हम इस बार 300 से अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे हैं। हमको भरोसा है कि पांचवें चरण में 70 प्रतिशत मतदान होगा, जोकि भाजपा के विकास के कार्य के साथ जाएगा। कहा कि हमको बड़ी जीत मिलेगी और भाजपा 300 से अधिक सीट जीतकर एक बार फिर सरकार…
