देहरादून: प्रदेश में शुक्रवार रात से ही मौसम करवट बदलने लगा था। आधी रात के बाद से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हिमपात हो रहा है। सुबह मसूरी के आसपास की पहाडिय़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ी हुई थी, तो वहीं नैनीताल में भी हिमकण बरस रहे थे। प्रदेश में बर्फबारी के चलते 100 से अधिक गांव प्रभावित हुएं हैं। भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री धाम से 30 किमी दूर सुक्की टाप पर हाईवे बंद हो गया है। देहरादून और हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश…
Year: 2022
यूक्रेन में फंसे भारत के हजारों छात्रों और उनके परिजन को जितेंद्र सिंह ने दिया आश्वासन
देहरादून: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यूक्रेन संकट के बीच, फंसे भारत के हजारों छात्रों के जल्द से जल्द भारत वापस आने पर छात्रों और उन्के परिजनों को आश्वासन दिया हैं। उन्होंने कहा, यूक्रेन में छात्रों से उनके माता-पिताओं से और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से काॅल प्राप्त हो रही है। विदेश मंत्रालय लगातार आवश्यक व्यवस्था कर रहा है। किसी को घबराने की ज़रुरत नहीं है। छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और हर एडवाइजरी का पालन करें।
आईएफएस अधिकारी भरतरी के स्थानांतरण मामले में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से दो सप्ताह में मांगा जवाब
देहरादून: शुक्रवार को प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड के पद से हटाए गए प्रदेश के आईएफएस अधिकारी राजीव भरतरी के स्थानांतरण मामले पर हाईकोर्ट ने सरकार से दो सप्ताह में जवाब पेश करने के लिए कहा है। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ में मामले की सुनवाई की गई। आईएफएस अधिकारी भरतरी ने याचिका दायर करते हुए कहा कि, वह उत्तराखंड में भारतीय वन सेवा के वरिष्ठतम अधिकारी हैं, लेकिन सरकार ने 25 नवंबर 2021 को उनका स्थानांतरण प्रमुख वन संरक्षक के पद से अध्यक्ष जैव…
सीएम धामी ने एनएसए अजीत डोभाल से वार्ता कर ली भारतीयों की सुरक्षा की जानकारी
देहरादून : यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंका को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर वार्ता की। वार्ता के दौरान डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।देश लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किेये जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों…
यूक्रेन मामले में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए प्रधानमंत्री देशवासियों को करे आश्वस्त : हरीश रावत
देहरादून : यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापिस लाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस पूरे मामले में कहा कि भारत सरकार निश्चित तौर पर बातचीत कर रही होगी, लेकिन प्रधानमंत्री को देशवासियों को आश्वस्त करना चाहिए कि वहां फंसे नागरिकों को निकालने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। रुस-यूक्रेन विवाद मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यूरोपीय देश की धरती से तीसरे विश्व युद्ध की भूमिका बन रही है। यह अचानक नहीं हुआ है,…
स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र
देहरादून: महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा गया। इस पत्र में उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में कुप्रबंधन की वजह से कुछ जगह परिणाम आशा के विपरीत भी आ सकते हैं। कहा कि उत्तराखंड में प्रदेश स्तर पर कोई जिम्मेदार एवं गंभीर व्यक्ति नहीं था, जो चुनाव प्रबंधन की रूपरेखा ठीक से बना सके। उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिन व्यक्तियों को दी गई, वह स्वयं चुनाव लडऩे और संगठन के बाकी…
अल्मोड़ा के सिविल जज के खिलाफ झूठी शिकायत करने के मामले में महिला गिरफ्तार
देहरदुन : दिल्ली निवासी एक महिला को विजिलेंस की टीम ने अल्मोड़ा के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के खिलाफ झूठी शिकायत करने और षडयंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी जिसमें दिल्ली में तैनात एक आईएएस अधिकारी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं, उन्होंने गिरफ्तार से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्टे लिया है। दिल्ली निवासी आशा यादव और चंद्रमोहन सेठी के खिलाफ 2011 में फर्जी दस्तावेजों से जमीन खरीदने के आरोप में अल्मोड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके…
शहीद जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर पंहुचा अपने गाँव
देहरादून : सियाचिन ग्लेशियर में लैंड स्लाइडिंग होने से कान्हरवाला निवासी 325 लाइट एडी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गए थे। आज उनका पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके आवास पर पहुंच गया है। परिवार और गाँव में गम का माहौल हैI शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा। शहीद का पार्थिव शरीर 23 फरवरी तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन आज शुक्रवार सुबह 8.30 बजे उनका शव पहुंचा। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल छाया हुआ था।…
पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो को सेना ने अपना मानने से किया इनकार
देहरादून : डाक मत पत्र में धांधली का जो वीडियो वायरल हो रहा है उस मामले को लेकर सेना ने अपना जवाब राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेज दिया है। सेना ने इस वीडियो को अपने कार्यालय का मानने से इन्कार कर दिया है। जिसके बाद अब राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय इस मामले में और अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है। बता दे कि उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ही व्यक्ति द्वारा अन्य व्यक्तियों के…
जंग में सबने अकेला छोड़ा, रूस को माफ नहीं करेंगे: राष्ट्रपति जेलेंस्की
देहरादून: रूसी और यूक्रेन के बीच जबर्दस्त जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमिर जेलेंस्की का दर्द छलक पड़ा हैं। अपना दर्द जाहिर करते हुए जेलेंस्की ने कहा, जंग में सबने अकेला छोड़ दिया, जिन्होंने जान गंवाई वे यूक्रेन के हीरो से कम नहीं हैं। यूक्रेन में अब तक 137 सैनिकों व नागरिकों की मौत की खबर है। बमबारी में 316 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने नागरिक ठिकानों पर रूसी हमलों की निंदा करते हुए कहा, कि रूस की यह हरकत गलत है। उसने पहले दावा किया था…
