संसद में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर भाजपा सांसद ने राज्यसभा में पेश किया नोटिस

देहरादून: बुधवार को भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने संसद भवन में गायिका लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस पेश किया। भारत रत्न लता मंगेशकर का इसी रविवार को बीमारी के चलते देहांत हो गया था। 8 जनवरी को कोरोना संक्रमण के बाद लता मंगेशकर को सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था | उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। जिसके बाद 92 वर्षीय लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया था | लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के…

सतपाल ब्रह्मचारी पर भाजपा का पलटवार, लगाया महिलाओं से दुर्व्‍यवहार का आरोप

देहरादून : कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के आरोपों के जवाब देते हुए भाजपा ने पलटवार किया है I भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने सतपाल ब्रह्मचारी को निशाने पर लिया। उन्होंने ब्रह्मचारी पर बैरागी कैंप में महिलाओं से दुर्व्‍यवहार के आरोप लगाए। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी और उनके साथ चल रहे बाहरी राज्यों के लोग वोट मांगने के नाम पर जनता से दुर्व्‍यवहार, मारपीट और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। अजनबी चेहरों के साथ झुंड बनाकर कालोनियों में लोगों को…

डीजीपी ने अशोक कुमार ने दिए दून की ट्रैफिक लाइटों में टाइमर लगाने के निर्देश

देहरादून: डीजीपी अशोक कुमार ने यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन को जल्द ही शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों में टाइमर लगाने के निर्देश दिए हैं। दून के ज्यादातर चौराहों पर अभी तक लाइटों में टाइमर नहीं हैं। जिसके चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई-कई जगह तो इसी वजह से जाम भी लग रहा है। जिसकी शिकायत मिलने के बाद डीजीपी ने यातायात निदेशक को सभी चौराहों पर लाइटों में टाइमर लगवाने के निर्देश दिए और साथ ही यह निर्देश भी दिए हैं कि सभी…

मदन कौशिक से जान का खतरा जता रहे कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी

देहरादून : कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से अपनी जान को खतरा जताया है। सतपाल का कहना है कि उन्हें प्रचार करने से रोका जा रहा है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से बात करने का प्रयास किया गया, तो पहले बताया गया कि वे रैली में व्यस्त हैं, लेकिन देर रात तक उनसे बात नहीं हो सकी। प्रेस क्लब में कांग्रेस नेताओं के साथ पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मदन कौशिक ने शहर की शिक्षा, चिकित्सा…

अक्षय कुमार को ब्रांड एंबेसडर बनाने के चलते सीएम धामी कर बैठे आचार संहिता का उल्लंघन: आशा मनोरमा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की गई | जिस पर प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की। आशा ने ईमेल व डाक के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को शिकायत भेजी। जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को सीएम धामी…

11 फरवरी को उतराखंड में चुनावी बिगुल फूकेंगे गृहमंत्री अमित शाह

देहरादून : विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के दिग्गज नेता चुनावी प्रचार के लिए लगातार जनता से जुड़ रहे है I इसी के चलते गृहमंत्री अमित शाह 11 फरवरी को हल्द्वानी रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश रावत ने बताया गृह मंत्री की रैली को सफल बनाने लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है। रावत ने बताया कि रैली के लिए विधानसभा स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। रैली को सफल बनाने के लिए पूरे जिले से पार्टी…

टिहरी के मतदाताओं को आज वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम मोदी

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जन चौपाल कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के टिहरी जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। मंगवार को पीएम मोदी ने नैनीताल के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित किया था I इससे पहले प्रधानमंत्री हरिद्वार, ऋषिकेश और ऊधमसिंह नगर के मतदाताओं को संबोधित कर चुके हैं। मंगलवार को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले की जनता को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने कहा कि इस बार का चुनाव महत्वपूर्ण है। यह चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और…

मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा भारतीय जनता पार्टी पर निशाना

देहरादून: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की ‘फूट डालो और राज करो’ वाली टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि, यह केवल उन्हीं लोगों पर लागू होता है। वह पार्टियों को विभाजित कर, लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटकर शासन कर रहे हैं। जहां कहीं स्थिर सरकार है, वह उसे अस्थिर कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का काम सिर्फ सांसदों व विधायकों को खरीदना है। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, यह लोकतंत्र है और हम सभी जनता और…

डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड वासियों को किया विकास की मुख्यधारा से अलग: रणदीप सिंह सुरजेवाला

देहरादून : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर फिर से निशाना साधा है I भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की हार में ही उत्तराखंड की जीत है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड वासियों को विकास की मुख्यधारा से अलग कर दिया है। इस बार कांग्रेस उसका जवाब देगी और कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। सुरजेवाला ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। वहीं, उत्तराखंड की सरकार खनन माफियाओं को संरक्षण देने में लगी रही। माइन माफिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी: राजनाथ सिंह

देहरादून: राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के एलान के बाद दल-बदल और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के गंगोलिहाट में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे। वहीं…