कोरोना वैक्सीन पर भ्रांतियां फैलाने वाले अपराधियों को वोट न दिया जाए: सीएम धामी  

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना महामारी के दौरान कई राजनैतिक पार्टियों पर दुष्प्रचार का आरोप गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच भ्रांतियां फैलाने की वजह से कई लोगाें की मृत्यु तक हो चुकी। लोगों को भ्रमित कर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया गया। सीएम धामी ने कहा कि ऐसे लोग अपराधी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को इस तरह के अपराध की सजा दी जाए और उन्हें वोट न दिया जाए। 

उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरेंगे मोदी-योगी, मनवीर सिंह ने दी जानकारी

देहरादून: 14 फरवरी को होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान के लिए सिर्फ छह दिन बाकी हैं। ऐसे में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी की लोकप्रियता को बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। यही वजह है कि प्रचार के अंतिम चरण में पीएम मोदी और योगी देवभूमि की जनता से रूबरू होंगे। प्रधानमंत्री 10 से 12 फरवरी तक उत्तराखंड में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सिएम योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी को कोटद्वार, रुड़की और खटीमा…

राजनीतिक दल और प्रत्याशी सुबह आठ से रात आठ बजे तक कर सकेंगे चुनाव प्रचार, नई एसओपी जारी

देहरादून : प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए छह दिन का समय शेष बचा है I वहीं कोरोना संक्रमण में गिरावट आने लगी है जिसको देखते हुए शासन ने भी राजनीतिक दलों को राहत दी है। सोमवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने नई एसओपी जारी की। जारी एसओपी के तहत राजनीतिक दल और प्रत्याशी सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्रचार कर सकेंगे। वहीं, हॉल के भीतर सभा करने पर 50 फीसदी व्यक्तियों और खुले में सभा करने पर मैदान की क्षमता के 30 फीसदी व्यक्तियों के…

उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले के धौरा डैम पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कमल खिला कर राजेश शुक्ला को एक बार फिर विधानसभा भेजने की अपील की। इसके साथ धौरा डैम को राजस्व ग्राम बनाने का भरोसा दिलाया। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के लिए एक धाम सोनिया गांधी, दूसरा धाम राहुल गांधी, तीसरा धाम प्रियंका गांधी और चौथा धाम रॉबर्ट वाड्रा हैं। कांग्रेस नेताओं का समय इनकी परिक्रमा में ही निकल जाता है। सरकार आने पर…

चारधाम चार काम के लिए अलग विभाग बनाएगी कांग्रेस

देहरादून: कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल चारधाम चार काम घोषणा के बाद पार्टी ने इससे आगे का रोडमैप भी जनता के सामने प्रस्तुत कर दिया है। सरकार बनने पर पार्टी ने चार प्रमुख घोषणाओं को लागु करने के लिए चारधाम चार काम के अलग विभाग बनाने की घोषणा की है। जीसके साथ ही एक कैबिनेट स्तर के मंत्री को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस विभाग का सचिव एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होगा। यह विभाग प्रतिवर्ष अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट वेबसाइट के माध्यम से जनता के सामने रखेगा। सोमवार को…

भाजपा अपने नेताओं के बडबोलेपन पर कसे लगाम: चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय

देहरादून : भाजपा के जनसंघ के स्थापना पुरुष, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय ने भाजपा नेताओं के बड़बोलेपन को लेकर कड़ी चेतावनी दी है I उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओ से अध्ययनहीन बयान देने वाले नेताओं पर त्वरित लगाम लगाने की बात कही है I उपाध्याय ने भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत पर लगातार किए जा रहे निजी हमलो को रोकने की मांग की है I ऐसा न करने पर उन्होंने भाजपा के मुख्यमंत्रियों के भ्रष्टाचारों को सार्वजनिक करने की चेतावनी…

सुप्रीम कोर्ट ने वन सचिव और प्रमुख वन संरक्षक को किया नोटिस जारी

देहरादून: कॉर्बेट पार्क के निकट सुंदरखाल क्षेत्र के निवासियों को वन अधिकार अधिनियम के तहत अब तक बिजली, पानी, मोबाइल जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दि जा रही थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के वन सचिव और प्रमुख वन संरक्षक को नोटिस जारी किया है। अदालत ने ये अधिकार सुंदरखाल के ग्रामीणों को अब तक न दिए जाने का कारण स्पष्ट करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई जस्टिस हेमंत गुप्ता और आर सुब्रमण्यम की पीठ में हुई। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। वत्सल फाउंडेशन की…

पुरोला में बोले शिवराज सिंह, राहु-केतु लगा देंगे उत्तराखंड पर ग्रहण

–मामा बनके मांग रहे वोट देहरादून: नौगांव में पुरोला सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल के पक्ष में प्रचार के दौरान मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राहु-केतु बताया| उन्होंने कहा कि, यदि उत्तराखंड में ये दोनों आ गए तो उत्तराखंड पर ग्रहण लगा देंगे। कहा कि वह मध्यप्रदेश वालों के मामा हैं तो उत्तराखंड के लोगों के भी मामा हैं। इसलिए वोट मांगने आए हैं। शिवराज ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा…

आज नैनीताल के मतदातओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम मोदी

देहरादून :उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब छह दिन का समय शेष बचा है। जिसको देखते हुए चुनावी प्रचार को जोर देने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता लगातार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नैनीताल जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने हरिद्वार जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित किया I जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है, लेकिन कांग्रेस के लोग…

उत्तराखंड में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देहरादून: भाजपा प्रत्याशियों की मांग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान पर प्रचार के लिए उतर आए हैI आज हरिद्वार में पीएम पहाड़ी टोपी में वर्चुअली जनता से जुड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत धर्मनगरी हरिद्वार के गौरव की बात कर शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने बिपिन रावत समेत सभी शहीद वीरों को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने संसाधनों को लूटा, हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है।…