देहरादून: आज सोमवती अमावस्या है तथा कल एक फरवरी को मौनी अमावस्या का पावन पर्व है। आमतौर पर इस पर्व में हरिद्वार के घाटो में श्रद्धालुओं का जमावड़ा नज़र आता हैI इससे पूर्व मकर संक्रांति के पर्व पर हरकी पैड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों को सील कर दिया गया था। स्थानीय लोगों को कुछ ही घाटों पर डुबकी लगाने की छूट दी गई थी। लेकिन इस बार जिला प्रशासन की ओर से हरकी पैड़ी समेत किसी भी गंगा घाट पर स्नान के लिए कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। सोमवती…
Year: 2022
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया हुई शुरू, वसंत पंचमी को तय की जाएगी तिथि
बदरीनाथ: चमोली जिले में समुद्रतल से 10276 फीट की ऊंचाई पर स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जीसके तहत डिमरी पुजारी गाडू घड़ा यात्रा में शामिल होने के लिए जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर पहुंचे हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्रनगर में तय की जाती है। रविवार को डिमरी पुजारी गाड़ू परंपरानुसार घड़ा लेने के लिए जोशीमठ से पांडुकेश्वर योगध्यान मंदिर पहुंचे। बदरीनाथ डिमरी केंद्रीय पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद डिमरी ने बताया कि सोमवार…
सचिन पायलट देहरादून में करेंगे कांग्रेस प्रत्याशियों का डोर-टू-डोर प्रचार
देहरादून: प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैI पार्टियों के ओर से डोर-टू-डोर कैंपेन का सिलसिला शुरु हो गया हैI इस ही क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार को देहरादून शहर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। साथ ही अपने इस दौरे में पायलट भाजपा सरकार में महंगाई पर भी एक पत्रिका का विमोचन करेंगे। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रियका गांधी दो फरवरी को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र…
पार्किंग स्थलों की कमी बनी पैदल आवाजाही करने वालो के लिए मुसीबत
अल्मोड़ा: नगर में बढ़ते वाहनों की संख्या और पार्किंग स्थलों की कमी के चलते लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड रहा है। जिला मुख्यालय में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन उस हिसाब से पार्किंग का निर्माण नहीं हो पाया है। पर्याप्त पार्किंग न होने के कारण लोगो को सड़को पर दोनों तरफ वाहन खड़े करने पड़ते हैं। जिससे पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी दिक्कतें होती है। नगर पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक नगर में चार स्थानों पर पार्किंग है। लक्ष्मेश्वर…
मुख्यमंत्री धामी आज पौड़ी में करेंगे डोर-टू-डोर कैंपेन
देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यालय पौड़ी पहुंच कर बुआखाल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद मुख्यालय पौड़ी बाजार क्षेत्र में मुख्यमंत्री धामी पौड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में डोर-टू-डोर कैंपेन कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने सीएम धामी के दोपहर बाद मुख्यालय पौड़ी पहुंचने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में…
यातायात को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस की वालंटियर स्कीम तैयार
देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रही यातायात की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस की वालंटियर स्कीम का मन बनाया है। इसके तहत अब वालंटियर के रूप में 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी शख्स यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस से जुड़कर मदद कर सकता है। यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने बताया की ऐसे स्वयंसेवक यातायात संचालन, यातायात जागरूकता आदि कामों में पुलिस की मदद कर सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति को यातायात निदेशालय की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर बने उत्तराखंड ट्रैफिक…
अटल बिहारी बाजपेई ने उत्तराखंड राज्य की स्थापना की पीएम मोदी कर रहे संवारने का काम: मदन कौशिक
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखंड राज्य की स्थापना को लेकर अटल बिहारी बाजपेई के योगदान की सराहना की, वहीं उन्होंने कांग्रेस को विकास विरोधी होने के साथ घोटालों की जननी बताया। इस दौरान कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सीट बदलने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि, हरीश रावत भगवान राम के नगर को छोड़ कुएं में चले गए। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जहां स्व. अटल बिहारी बाजपेई ने उत्तराखंड…
विधानसभा चुनाव: भजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र तैयार, आप दे रही अंतिम रूप
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस ने अपना अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है, आम आदमी पार्टी अपने घोषणा पत्र को अंतिम रूप दे रही है। भाजपा अपना घोषणा पत्र आगामी दो फरवरी को केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में जारी करेगी। तो कांग्रेस भी पहली या दो फरवरी को अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी फरवरी के पहले सप्ताह में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। भाजपा सभी 13 जिलों में चुनाव दृष्टि पत्र जारी करने का कार्यक्रम करेगी। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों…
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने दिया हरदा को करारा जवाब
देहरादून: उत्तराखंड में कल चुनाव के प्रत्यशियो के नामांकन का अंतिम दिन था। जिसके बाद प्रत्येक पार्टी के नेता ने प्रचार-प्रसार की तैयारियां शुरु कर दी हैं। सियासी माहौल गरमाया हुआ हैI इस बीच चुनावी पार्टियाँ एक दुसरे को लपेटे में लेने का कोई भी मौका नहीं छोर रही हैI दरअसल, इसकी शुरुआत कल हरीश रावत ने कांग्रेस की बुकलेट लांच करते समय हल्द्वानी में की। जिस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सैनिकाें का अपमान कर रही है। वह ऐसे दिखाती है जैसे पाकिस्तान को जवाब सेना ने मोदी के…
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया ‘देशद्रोह’ का आरोप, अन्य नेताओं ने भी साधे निशाने
देहरादून: पूर्व से ही केंद्र सरकार 2017 में इस्राइल से पेगासस स्पाईवेयर खरीदने के आरोपों से घिरा हुआ है। अब एक बार फिर इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर ‘देशद्रोह’ का आरोप लगाया है। उनके अतिरिक्त कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला से लेकर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने व भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी भाजपा सरकार पर निशाने साधे। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट कि एक रिपोर्ट के अनुसार 2017 में भारत और इस्राइल के बीच लगभग दो अरब…
